Skip to main content

खुशियाँ ही खुशियाँ हो....जीवन में आपके यही दुआ है ओल्ड इस गोल्ड टीम की



प्रेम किशन और श्यामली की आवाज़ बन कर येसुदास और बनश्री गीत का अधिकांश हिस्सा गाते हैं जबकि हेमलता रामेश्वरी की आवाज़ बन कर अन्तिम अन्तरा गाती हैं, वह भी थोड़े उदास या डीसेन्ट अन्दाज़ में। आइए आज गायिका बनश्री सेनगुप्ता की थोड़ी बातें की जाए। आज के इस गीत के अलावा उन्होंने किसी हिन्दी फ़िल्म में गाया है या नहीं, इस बात की तो मैं पुष्टि नहीं कर पाया, पर बंगला संगीत जगत में उनका काफ़ी नाम है और बहुत से सुन्दर गीत उन्होंने गाए हैं।

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 819/2011/259

'आओ झूमे गाएं' शृंखला के कल की कड़ी में आपनें तीन गायकों की आवाज़ों का आनन्द लिया था। आज भी मामला कुछ वैसा ही है। १९७७ में एक फ़िल्म बनी थी 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए'। इस फ़िल्म में येसुदास, हेमलता और बनश्री सेनगुप्ता की मिली-जुली आवाज़ों में एक बड़ा ही प्यारा सा गीत था "ख़ुशियाँ ही ख़ुशियाँ हो दामन में जिसके क्यों न ख़ुशी से वो दीवाना हो जाए, ऐसे मुबारक़ मौक़े पे साथी पेश दुयाओं का नज़राना हो जाए"। रवीन्द्र जैन का गीत और उन्हीं का संगीत था इस फ़िल्म में। 'राजश्री प्रोडक्शन्स' की यह फ़िल्म बेहद कामयाब रही और कई शहरों में 'शोले' को भी अच्छी-ख़ासी टक्कर दी थी। फ़िल्म के गानें भी ख़ूब चले। इस फ़िल्म का एक गीत "ले तो आए हो हमें सपनों के गाँव में" अभी हाल ही में आपनें रवीन्द्र जैन पर केन्द्रित शृंखला में सुना होगा। रामेश्वरी, जिन्होंने इस फ़िल्म से अपना फ़िल्मी करीयर शुरु किया था, उनकी भी ख़ूब चर्चा हुई। लेकिन बाद की फ़िल्मों में वो ज़्यादा नाम न कमा सकीं। 'राजश्री' की अन्य फ़िल्मों की ही तरह यह फ़िल्म भी बड़ी साधारण सी फ़िल्म थी जिसमें बातें थी भारतीय संस्कृति की और जिसमें पाश्चात्य संस्कृति को ग़लत ठहराया जाता है; जिसमें साड़ी पहनने वाली औरत को घरेलु और अच्छी औरत का दर्जा दिया जाता है जबकि पाश्चात्य पोशाक में पार्टियों में जाने वाली आधुनिक लड़कियों पर उंगलियाँ उठाई जाती हैं।

"ख़ुशियाँ ही ख़ुशियाँ हो" गीत बड़ा ही लोकप्रिय हुआ था अपने ज़माने में, जिसके फ़िल्मांकन में नायक प्रेम किशन (प्रेम नाथ के पुत्र) अपनी गर्ल फ़्रेण्ड श्यामली वर्मा के साथ डान्स करते और गाते हुए दिखाए जाते हैं जो उसके परिवार के लोग पसन्द नहीं कर रहे होते। उदाहरण स्वरूप, गीत में लीला मिश्र के चेहरे से साफ़ झलक रही है कि उन्हें उनका डान्स और तौर तरीके पसन्द नहीं आ रहे है। प्रेम किशन और श्यामली की आवाज़ बन कर येसुदास और बनश्री गीत का अधिकांश हिस्सा गाते हैं जबकि हेमलता रामेश्वरी की आवाज़ बन कर अन्तिम अन्तरा गाती हैं, वह भी थोड़े उदास या डीसेन्ट अन्दाज़ में। आइए आज गायिका बनश्री सेनगुप्ता की थोड़ी बातें की जाए। आज के इस गीत के अलावा उन्होंने किसी हिन्दी फ़िल्म में गाया है या नहीं, इस बात की तो मैं पुष्टि नहीं कर पाया, पर बंगला संगीत जगत में उनका काफ़ी नाम है और बहुत से सुन्दर गीत उन्होंने गाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ ऐल्बम 'गोधुलिर आलो' (शाम की किरण) को माना जाता है जिसे 'प्राइम म्युज़िक' नें जारी किया था। बनश्री सेनगुप्ता १९८६ में सोवियत संघ में इण्डियन डेलिगेट बन कर गई थीं। एक गायिका के रूप में उन्होंने इंगलैण्ड, अमेरिका और कनाडा में कई शोज़ किए। १९९८ में 'उत्तर अमरीका बंग सम्मेलन' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और कोलकाता में आयोजित 'विश्व बंग सम्मेलन' में १९९९-२००० में भी शिरकत की। बनश्री का जन्म पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले में एक म्युज़िशियन के परिवार में हुआ था। पिता स्व: शैलेन्द्रनाथ रॉय एक शास्त्रीय गायक व शिक्षक थे, जिन्होंने अपनी इस बेटी को संगीत सिखाया। बाद में बनश्री नें श्री राजेन बनर्जी से भी सीखा। शान्ति सेनगुप्ता से विवाह के बाद बनश्री कोलकाता चली आईं जहाँ पर उन्हें सुप्रसिद्ध संगीतकार श्री सुधिन दासगुप्ता से सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इनके अलावा संगीत की कई अलग-अलग विधाओं में उन्हें पारंगत किया सर्वश्री प्रबीर मजुमदार, नीता सेन, सगिरुद्दीन ख़ाब्न, उषा रंजन मुखर्जी, शैलेन बनर्जी, दीनेन्द्र चौधरी, संतोष सेनगुप्ता और कमल गांगुली जैसे कलाकारों नें। तो लीजिए सुनिए बनश्री के साथ साथ येसुदास और हेमलता की भी आवाज़ें इस ख़ूबसूरत से गीत में।



मित्रों, ये आपके इस प्रिय कार्यक्रम "ओल्ड इस गोल्ड" की अंतिम शृंखला है, ८०० से भी अधिक एपिसोडों तक चले इस यादगार सफर में हमें आप सबका जी भर प्यार मिला, सच कहें तो आपका ये प्यार ही हमारी प्रेरणा बना और हम इस मुश्किल काम को इस अंजाम तक पहुंचा पाये. बहुत सी ऐसी बातें हैं जिन्हें हम सदा अपनी यादों में सहेज कर रखेंगें. पहले एपिसोड्स से लेकर अब तक कई साथी हमसे जुड़े कुछ बिछड़े भी पर कारवाँ कभी नहीं रुका, पहेलियाँ भी चली और कभी ऐसा नहीं हुआ कि हमें विजेता नहीं मिला हो. इस अंतिम शृंखला में हम अपने सभी नए पुराने साथियों से ये गुजारिश करेंगें कि वो भी इस श्रृखला से जुडी अपनी कुछ यादें हम सब के साथ शेयर करें....हमें वास्तव में अच्छा लगेगा, आप सब के लिखे हुए एक एक शब्द हम संभाल संभाल कर रखेंगें, ये वादा है.

खोज व आलेख- सुजॉय चट्टर्जी


इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें admin@radioplaybackindia.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें +91-9811036346 (सजीव सारथी) या +91-9878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...