Skip to main content

Posts

Showing posts with the label CHAYAGEET

छाया-गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता

छाया-गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता रेडियो और ख़ास तौर से ’विविध भारती’ के नियमित श्रोताओं के लिए एक रोचक प्रतियोगिता लेकर आ रहा है ’रेडियो प्लेबैक इण्डिया’। ’विविध भारती’ का एक प्रसिद्ध कार्यक्रम है ’छाया-गीत’। जैसा कि आप जानते हैं कि इस कार्यक्रम में उद्‍घोषक अपनी पसन्द के गीतों को एक भाव या सूत्र में पिरो कर एक सुन्दर आलेख के साथ प्रस्तुत करते हैं। क्या आपने कभी मन ही मन एक भाव पर आधारित गीतों को पिरोया है? क्या आपने कभी अनजाने में किसी गीत के लिए कुछ काव्यात्मक शब्द कहे हैं? एक ही धागे में पिरो कर क्या आपने भी कभी ऐसी कोई गीत-माला बनाई है? ’छाया-गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता’ में आपको यही करना है, अर्थात् आपको ’छाया-गीत’ का एक आलेख तैयार कर हमें भेजना है, ठीक वैसे ही जैसे कि हर रात ’विविध भारती’ पर आप सुनते हैं। आकर्षक और श्रेष्ठ पाँच आलेखों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के नियम इस प्रकार हैं... प्रतियोगिता के नियम - 1. प्रतियोगी को किसी एक भाव या शीर्षक पर छह गीत चुनने हैं और इन्हें एक सूत्र में पिरो कर ’छाया-गीत’ की शक्ल में एक आलेख तैयार करना है।