Skip to main content

सुनो ज़िंदगी गाती है...जाने कितने रंगों में डूबकर


इस भाव पर कई गीत बने हैं समय समय पर, कुछ के नाम गिनाते हैं - "ज़िन्दगी प्यार का गीत है, जिसे हर दिल को गाना पड़ेगा", "एक प्यार का नग़मा है, मौजों की रवानी है", "गीत है यह ज़िन्दगी, गुनगुनाते और गाते चले चलो", "ज़िन्दगी गीत है, अपने होठों पे इसको सजा लो", "ज़िन्दगी एक गीत है इसे होठों पे सजा ले", "जीवन को संगीत बना लो, एक जोगी का मीत बना लो", और भी न जाने कितने ऐसे गीत होंगे।



ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 812/2011/252

'ओल्ड इज़ गोल्ड' में कल से हमने शुरु की है लघु शृंखला 'आओ झूमें गायें' जिसके अन्तर्गत हम सुन रहे हैं कुछ आशावादी गीत, जो हैं ज़िन्दगी से भरपूर, जो आपके क़दमों को थिरका दे, जो आप में एक नई ताज़गी पैदा कर दे। कल की कड़ी में 'गुमनाम' फ़िल्म के गीत में ग़म छोड़ के रंगरेली मनाने की सीख दी थी मिस किट्टी केली नें, और आज के गीत में हम जानने वाले हैं कि ज़िन्दगी कौन सा गीत गा रहा है। आशा भोसले की आवाज़ में आज सुनिए फ़िल्म 'पगला कहीं का' का गीत, एक बार फिर हसरत जयपुरी के बोल, और शंकर-जयकिशन का संगीत। और गीत के बोल - "सुनो ज़िन्दगी गाती है ल ल ल ल ला, प्यार की धुन पर छेड़ के नग़मा सबको नाच नचाती है"। यानी कि ज़िन्दगी एक नग़मा है प्यार की धुन पर रचा हुआ। इस भाव पर कई गीत बने हैं समय समय पर, कुछ के नाम गिनाते हैं - "ज़िन्दगी प्यार का गीत है, जिसे हर दिल को गाना पड़ेगा", "एक प्यार का नग़मा है, मौजों की रवानी है", "गीत है यह ज़िन्दगी, गुनगुनाते और गाते चले चलो", "ज़िन्दगी गीत है, अपने होठों पे इसको सजा लो", "ज़िन्दगी एक गीत है इसे होठों पे सजा ले", "जीवन को संगीत बना लो, एक जोगी का मीत बना लो", और भी न जाने कितने ऐसे गीत होंगे।

'पगला कहीं का' फ़िल्म १९७० की निर्मित फ़िल्म थी, जिसके मुख्य कलाकार थे शम्मी कपूर, आशा पारेख, हेलेन, प्रेम चोपड़ा, कृष्णा, और माधवी प्रमुख। इस नामावली को देख कर मुझे शुरु शुरु में यूं लगा था कि आशा जी की आवाज़ में प्रस्तुत गीत ज़रूर हेलेन पर फ़िल्माया गया होगा। पर नहीं, यह सच नहीं! हाँ, हेलेन सीन में ज़रूर हैं, पर वो अपनी सगाई की पार्टी में कुर्सी में बैठी हैं अपने होने वाले पति प्रेम चोपड़ा के साथ। और उस क्लब में एक क्लब सॉंग के रूप में इस गीत को गा रही हैं अभिनेत्री मधुमती, और नृत्य में उनका साथ दे रहे हैं मनमोहन। मधुमती एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं जिन पर ज़्यादातर शास्त्रीय-संगीत आधारित गीत या फिर मुजरे फ़िल्माये गये हैं। यह गीत बिल्कुल हेलेन-टाइप गीत है और जो कस्ट्यूम मधुमती नें इस गीत में पहन रखी हैं, वह भी बिल्कुल हेलेन के नृत्य गीतों की याद दिलाते हैं। गीत के बोल तो नृत्य और गीत-संगीत की बात करते हैं, पर गीत में दर्शन भी छुपा हुआ है। आज का गीत फ़िल्म की कहानी से जुड़ा हुआ है। आइए फ़िल्म की कहानी आपको बताई जाए। सुजीत (शम्मी कपूर) बचपन में अपने पिता को पागलखाने में देखने के बाद ख़ुद भी मानसिक रोग का शिकार हो गया था। अनाथालय से वो भाग निकला। सालों बाद एक म्युज़िशियन व गायक श्याम नें उसे सड़कों पर गाते हुए सुना, और तय किया कि क्यों न उसे नाइटक्लब में सिंगर बना लिया जाए! नाइटक्लब में सुजीत की मुलाक़ात जेनी (हेलेन) नामक डान्सर से होती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। पर जब दोनों शादी का ऐलान करते हैं तो नाइटक्लब के मालिक मैक्स (के.एन.सिंह) को यह बात हज़म नहीं होती, बहसा-बहसी चल पड़ती है, हाथापाई तक बात उतर आती है, और अन्त में श्याम (प्रेम चोपड़ा) के हाथों मैक्स का ख़ून हो जाता है। श्याम को बचाने के लिए सुजीत इलज़ाम अपने सर ले लेता है और पुलिस के गिरफ़्त में चला जाता है। जेल में वो मानसिक रूप से बीमार हो जाने की वजह से फिर एक बार मानसिक अस्पताल में पहुँच जाता है। वहाँ डॉ. शालिनी (आशा पारेख) उसकी देख-रेख करती है एक साल तक। वहाँ से मुक्त होने पर जब सुजीत नाइटक्लब वापस लौटता है तो वहाँ जेनी और श्याम की सगाई हो रही होती है और यहीं पर आज का प्रस्तुत गीत आता है "सुनो ज़िन्दगी गाती है......", आइए सुनें।



मित्रों, ये आपके इस प्रिय कार्यक्रम "ओल्ड इस गोल्ड" की अंतिम शृंखला है, ८०० से भी अधिक एपिसोडों तक चले इस यादगार सफर में हमें आप सबका जी भर प्यार मिला, सच कहें तो आपका ये प्यार ही हमारी प्रेरणा बना और हम इस मुश्किल काम को इस अंजाम तक पहुंचा पाये. बहुत सी ऐसी बातें हैं जिन्हें हम सदा अपनी यादों में सहेज कर रखेंगें. पहले एपिसोड्स से लेकर अब तक कई साथी हमसे जुड़े कुछ बिछड़े भी पर कारवाँ कभी नहीं रुका, पहेलियाँ भी चली और कभी ऐसा नहीं हुआ कि हमें विजेता नहीं मिला हो. इस अंतिम शृंखला में हम अपने सभी नए पुराने साथियों से ये गुजारिश करेंगें कि वो भी इस श्रृखला से जुडी अपनी कुछ यादें हम सब के साथ शेयर करें....हमें वास्तव में अच्छा लगेगा, आप सब के लिखे हुए एक एक शब्द हम संभाल संभाल कर रखेंगें, ये वादा है.

खोज व आलेख- सुजॉय चट्टर्जी


इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें admin@radioplaybackindia.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें +91-9811036346 (सजीव सारथी) या +91-9878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

Amit said…
सुजॉय बधाई और इंतज़ार है कुछ नए का
दिल संभल जा जरा फिर मोहोब्बत करने चला है तू ' सुनती जा रही हूँ और पगला कहीं का के बारे मे पढ़ रही हूँ.जेनी के रूप मे हेलेन जी ने बहुत ख़ूबसूरती से इस खूबसूरत रोल को निभाया था.उन्हें एक अच्छी अभिनेत्री कभी नही माना गया.पर..उनकी कुछ फिल्मे मुझे याद आती है जिनमे उनका सहनायिका के रूप मे बहुत प्यारे रोल थे.नई पीढ़ी तो जानती भी ना होगी कि हेलेन जी ने दारासिंह जी के साथ कई फिल्मो मे काम किया था.चा चा चा की गंभीर प्रेमिका के रूप मे उन पर बहुत प्यारे गाने फिल्माए गये थे.नर्तकी वो शानदार थी इसमें कोई शक नही.सुजीत (शम्मी कपूर जी) इस फिल्म के पूर्वार्ध मे सजा से बचने के लिए पागल होने नाटक करते हैं.
जेल से छूटते पर प्रेमिका की सगाई अपने ही दोस्त से होते पा कर,दोस्त के द्वारा धोखा देने के कारण वो सचमुच पागल हो जाते हैं.
अब याद नही फिल्म कैसी थी? क्या थी?हाँ 'तुम मुझे भुला ना पाओगे' गाना आज भी पसंद है.
इन्दु जी, आपके पसंदीदा सभी 10 गीतों के सूत्र मुझे मिल गए हैं। 6 गीतों के सूत्र तो मेरे पास पहले से थे, बस 4 के लिए थोड़ी माथापच्ची करनी पड़ी। परन्तु इन्हें मैं आपके e-mail पर ही भेज सकूँगा।
कृष्णमोहन मिश्र
krishnamohan00@live.com

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...