Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kamod

इंडियन राग सीरीज || एपिसोड 04 || दोनों मध्यम स्वर वाले राग – 1 : राग कामोद

   इंडियन राग सीरीज की चौथी कड़ी में सुनिए राग कामोद से जुड़ी जानकारियाँ  राग, रेडियो प्लेबैक इंडिया की एक कोशिश है भारतीय शास्त्रीय संगीत की बारीकियों को सरल भाषा में समझने समझाने की, प्रोग्राम हेड संज्ञा टंडन द्वारा संचालित इस कार्यक्रम हर सप्ताह बात होगी सुर, ताल, स्वर, लय और और वाध्य की। अगर आप भी शास्त्रीय संगीत में रुचि रखते हैं या फिर किसी न किसी रूप में शास्त्रीय संगीत परंपरा से जुड़े हुए हों तो संपर्क करें , आलेख -कृष्णमोहन मिश्रा गायन - आख्या सिंह प्रस्तुति - संज्ञा टंडन कल्याणहिं के थाट में दोनों मध्यम लाय, प-रि वादी-संवादि कर, तब कामोद सुहाय। ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक  के मंच पर श्रृंखला – ‘दोनों मध्यम स्वर वाले राग’ की आज से शुरुआत हो रही है।  इस श्रृंखला में हम भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों की चर्चा करेंगे, जिनमें दोनों मध्यम स्वरों का प्रयोग किया जाता है। संगीत के सात स्वरों में ‘मध्यम’ एक महत्त्वपूर्ण स्वर होता है। हमारे संगीत में मध्यम स्वर के दो रूप प्रयोग किये जाते हैं। स्वर का पहला रूप शुद्ध मध्यम कहलाता है। 22 श्रुतियों में दसवाँ श्रुति स्थान शुद्ध मध्यम क