Skip to main content

चन्दन सा बदन...चंचल चितवन...

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 14

'ओल्ड इस गोल्ड' के सभी सुननेवालों और पाठकों का बहुत बहुत स्वागत है आज की इस कडी में. दोस्तों, अगर आप किसी भी दौर के फिल्मी गीतों पर गौर करें तो पाएँगे की जिस भाषा का प्रयोग फिल्मी गीतों में होता है वो या तो आम बोलचाल की भाषा होती है या फिर उसमें उर्दू की भरमार होती है. शुद्ध हिन्दी के शब्दों का प्रयोग इनकी तुलना में बहुत कम होता है. कुछ गीतकार ऐसे भी हुए हैं जिन्होने शुद्ध हिन्दी का बहुत सुंदर इस्तेमाल भी किया है. कुछ ऐसे गीतकारों के नाम हैं कवि प्रदीप, पंडित नरेन्द्र शर्मा, भारत व्यास, शैलेन्द्र, योगेश, अनजान, इन्दीवर आदि. आज हम शुद्ध हिन्दी की बात यहाँ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज जो गीत हम आपको सुनवाने जा रहे हैं वो भी कुछ इसी तरह का है. श्रृंगार रस में ओत-प्रोत यह गीत है फिल्म "सरस्वती चन्द्र" का. अब शायद आपको गीत के बोल बताने की ज़रूरत नहीं है.

फिल्म "सरस्वती चन्द्र" आई थी सन 1968 में. उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह फिल्म हिन्दी की आखिरी 'ब्लॅक & वाइट' फिल्म थी. नूतन और मनीष अभिनीत यह फिल्म गुजराती उपन्यासकार गोवर्धंरम की विख्यात उपन्यास पर आधारित थी. इस फिल्म को बहुत सारे पुरस्कार मिले, और संगीतकार कल्याणजी आनांदजी को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया था. राग कल्याण पर आधारित मुकेश की आवाज़ में "चंदन सा बदन चंचल चितवन" हमें श्रृंगार रस के एक अलग ही दुनिया में ले जाता है. विविध भारती पर एक मुलाक़ात में आनंद जी ने कहा था की जब भी वो मुकेश के लिए कोई गीत बनाते थे तो जान-बूझकर उसमें "न" वाले शब्दों का ज़्यादा से ज़्यादा प्रयोग करने की कोशिश करते थे क्योंकि मुकेश की आवाज़ 'नेज़ल' होने की वजह से उनके गले से इन शब्दों का उच्चारण बहुत अच्छा निकलता था. इस गीत में भी "चंदन", "बदन", "चंचल", "चितवन" जैसे शब्द आनंद जी के इसी बात की पुष्टि करता है. इंदीवर साहब का लिखा हुया यह गीत श्रृंगार रस पर लिखे गये श्रेष्ठ फिल्मी गीतों में से एक है. "चंचल चितवन" और "सिंदूरी सूरज" जैसे अनुप्रास अलंकार भी इस गीत में दिखाई पड्ते हैं. तो लीजिए पेश है मुकेश की आवाज़ में सरस्वती चन्द्र फिल्म की यह सुमधुर रचना -



और अब बूझिये ये पहेली. अंदाजा लगाईये कि हमारा अगला "ओल्ड इस गोल्ड" गीत कौन सा है. हम आपको देंगे तीन सूत्र उस गीत से जुड़े. ये परीक्षा है आपके फ़िल्म संगीत ज्ञान की. अगले गीत के लिए आपके तीन सूत्र ये हैं -

१. लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का लाजावाब संगीत, इस फिल्म का एक एक गीत आज तक संगीतप्रेमियों के दिल को छूता है.
२. फिल्म के अन्य सभी गीत रफी साहब के सोलो थे एक यही गाना था लता की आवाज़ में.
३. मजरूह साहब ने दोनों अंतरों में बहुत खूबी से एक शब्द युग्म इस्तेमाल किया -"तुम्हारी हंसी".

कुछ याद आया...?

पिछली पहेली का परिणाम-
तन्हा जी, उज्जवल जी, मनु जी और आचार्य सलिल जी ने सही जवाब दिए...बधाई

खोज और आलेख- सुजॉय चटर्जी



ओल्ड इस गोल्ड यानी जो पुराना है वो सोना है, ये कहावत किसी अन्य सन्दर्भ में सही हो या न हो, हिन्दी फ़िल्म संगीत के विषय में एकदम सटीक है. ये शृंखला एक कोशिश है उन अनमोल मोतियों को एक माला में पिरोने की. रोज शाम ६-७ के बीच आवाज़ पर हम आपको सुनवायेंगे, गुज़रे दिनों का एक चुनिंदा गीत और थोडी बहुत चर्चा भी करेंगे उस ख़ास गीत से जुड़ी हुई कुछ बातों की. यहाँ आपके होस्ट होंगे आवाज़ के बहुत पुराने साथी और संगीत सफर के हमसफ़र सुजॉय चटर्जी. तो रोज शाम अवश्य पधारें आवाज़ की इस महफिल में और सुनें कुछ बेमिसाल सदाबहार नग्में.

Comments

दिलकश गीत... सुननेवालों को झूमने पर विवश करना में समर्थ.
manu said…
गीत ध्यान नहीं,,,शायद पुरानी फिल्म दोस्ती का होना चाइये,,,,,
इसी के सब गाने रफी ने गाये थे और कोई ek गीत था लता का,,,,पर याद नहीं,,,
manu said…
अब फिल्म का कनफूजन है,,,
गीत है शायद,,,

चुप चुप होंठों पे आये "तुम्हारी हंसी"

के हिसाब से........

गुडिया रूठी रहोगी कब तक ना हंसोगी ,देखो जी किरण सी लहराई,,,,,,

अब फिल्म भी शायद दोस्त ही हो,,,पर गाना यही होना चाहिए,,,
आज का सवाल मुझे कठिन लगा क्यूंकि ज़बाब नही जनता था ।
मगर मनु जी का जबाब पढ़ कर यद् आ गया
बिल्कुल सही जबाब दिया है ।
manu said…
उज्जवल जी,
एक बात दो दिन से सोच रहा हूँ,,,,,,के जिस हेमंत कुमार वाले गीत का मुझे नहीं पता लगा,,
उसका तनहा जी को कैसे पता लग गया,,,,,,,उनकी उम्र के हिसाब से सोच रहा हूँ,,,,,मैं गलत भी हो सकता हूँ,,,,,,
पर तनहा जी से जान ना चाह रहा हूँ,,,की क्या सचमुच इसके लिए उन्होंने अपना स्वाभाविक ज्ञान इस्तेमाल किया था,,,,ऐसा नहीं के मुझे सारे गीत ही पता हों,,,,,पर एक आइडिया है ,,,के कौन सा गीत किस को पता हो सकता है,,,,,
यदि तनहा जी मेरी ज्ग्यासा शांत कर सकें तो,,,??
मुझे लगता है के इसका उत्तर आपने hone प्रशन के बाद जाना है,,,,,,,,,,
बस वैसे ही जानना चाह रहा हूँ,,,,
जब मनु जी ने पूछ हीं लिया है तो मुझे बताना पड़ेगा :)
मैने अपने स्वाभाविक ज्ञान का इस्तेमाल नहीं किया था, गूगल सर्च किया था, लेकिन जब मैने सजीव जी को यह बात बताई तो उन्होंने कहा कि ऎसा नहीं करना चाहिए और मैने उनसे वादा कर लिया कि आगे से ऎसा नहीं करूँगा। मुझे क्या पता था कि मेरे एक गूगल सर्च से मनु जी इतने परेशान हो जाएँगे। मनु जी आगे से आपको कम्प्लेक्स फील नहीं होगा ,क्यूँकि आगे से मैं गूगल सर्च नहीं करने वाला और यह मैं आप सबसे वादा करता हूँ।

धन्यवाद,
विश्व दीपक
sumit said…
कोई तकनीकि समस्या है शायद
sumit said…
ये मुकेश जी का गीत मुझे भी पसंद है पर computer साथ नही दे रहा, music player display नही हो रहा
manu said…
दीपक जी, धन्यावाद साफ़ और सच्चा उत्तर देने के लिए ,,,,,,,
मुझे कुछ ऐसे ही उत्तर की इन्तेजार थी,,,,,आप ने सही कहकर मुझे ना केवल सही कर दिया बल्कि ये भी साबित कर दिया के आप भी अपनी कसौटी पर खरे उतरे,,,,
मगर देर हो चुकी है,,,,,,,
आपका नाम मनु की हित लिस्ट में लिखा जा चुका है,,,, :::::)))))

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...