Skip to main content

हम बेखुदी में तुमको पुकारे चले गए....

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 26

दोस्तों, गीत केवल वो नहीं जो एक गीतकार लिखे, संगीतकार उसको स्वरबद्ध करे, और गायक उसे संगीतकार के कहे मुताबिक गा दे. अमर गीत वो कहलाता है जब गायक गीतकार के विचारों को खुद महसूस करे, बाकी हर एक चीज़ को भुलाकर, उसमें खुद को पूरी तरह से डूबो दे, और संगीतकार की धुन को अपने जज़्बातों के साथ एक ही रंग में ढाल दे और उसे तह-ए-दिल से पेश करे. गुज़रे ज़माने के गायकों पर अगर हम ध्यान दें तो पाएँगे कि ऐसी महारत और किसी गायक को हो ना हो, मोहम्मद रफ़ी साहब को ज़रूर हासिल थी. उनका गाया हुआ एक एक नग्मा इस बात का गवाह है. गीत चाहे कैसा भी हो, हर एक गीत वो इस क़दर गा जाते थे कि उनके गाने के बाद और किसी की आवाज़ में उस गीत की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. ऐसी ही एक ग़ज़ल है 1958 की फिल्म "कालापानी" में जो आज आपकी सेवा में हम लेकर आए हैं - "हम बेखुदी में तुमको पुकारे चले गये, सागर में ज़िंदगी को उतारे चले गये".

दोस्तों, मैने पिछले कुछ सालों में विविध भारती के कई नायाब 'interviews' को लिपीबद्ध किया है और आज मेरे इस ख़ज़ाने में 600 से ज़्यादा 'रेडियो' कार्यक्रम दर्ज हो चुके हैं. कालापानी फिल्म के इस गीत से संबंधित खोज-बीन के दौरान प्रख्यात सारंगी वादक पंडित राम नारायण का एक 'इंटरव्यू' मेरे हाथ लगा मेरे उसी ख़ज़ाने से जिसमें पंडित-जी ने इस गीत के बारे में उल्लेख किया था. ज़रा आप भी तो पढिये की उन्होने क्या कहा था - "एस डी बर्मन, बहुत रंगीन आदमी हैं, वो जान-बूझकर मेरे साथ ग़लत हिन्दी में बात करते थे. बहुत मज़ा आया उनके साथ काम करके. वो मेरे अच्छे दोस्तों में से एक थे. उन्हे पता था कि किस 'म्युज़ीशियन' से क्या काम करवाना है. एक गाना था "हम बेखुदी में तुमको पुकारे चले गये", इसकी धुन मैने ही 'सजेस्ट' की थी, इसके 'ओरिजिनल' बोल थे "ले रसूल से जो मुसलमान बदल गया", यह एक पारंपरिक रचना है जो मैने मुहर्रम के मौके पर किसी ज़माने में लहौर में सुना था. बर्मन दादा को धुन पसंद आयी और उन्होने मजरूह सुल्तानपुरी साहब से बोल लिखवा लिए." तो दोस्तों, यह है इस गीत के बनने की कहानी. इस गीत को सुनने से पहले एक और दिलचस्प बात आपको बता दें कि फिल्म में इसी गज़ल का एक और शेर शामिल किया गया है बतौर संवाद, जिसे मुकरी अर्ज़ करते हैं अपनी ही आवाज़ में, और यह शेर था "कश्ती पलट के हाल्क़-ए-तूफान में आ गयी, मौजों के साथ साथ किनारे चले गये". तो पेश है "हम बेखुदी में तुमको पुकारे चले गये".



और अब बूझिये ये पहेली. अंदाजा लगाईये कि हमारा अगला "ओल्ड इस गोल्ड" गीत कौन सा है. हम आपको देंगे तीन सूत्र उस गीत से जुड़े. ये परीक्षा है आपके फ़िल्म संगीत ज्ञान की. अगले गीत के लिए आपके तीन सूत्र ये हैं -

१. लता की आवाज़ में रवि के संगीत निर्देशन का एक "मास्टरपीस" गीत.
२. वहीदा रहमान इस फिल्म की नायिका थी और नायक थे गुरु दत्त.
३. मुखड़े में शब्द है - "आसार".

कुछ याद आया...?

पिछली पहेली का परिणाम -
नीरज जी क्या बात है कमाल कर दिया....एक बार फिर बधाई. आचार्य जी आपका प्यार सलामत रहे...आजकल लगता है हमारे दिग्गज पिछड़ रहे हैं और "डार्क होर्स" बाजी मार रहे हैं. मनु जी, एकदम सही उत्तर, आपको भी बधाई। लेकिन आप तो पहले होते थे पहले बूझने वाले।

खोज और आलेख- सुजॉय चटर्जी



ओल्ड इस गोल्ड यानी जो पुराना है वो सोना है, ये कहावत किसी अन्य सन्दर्भ में सही हो या न हो, हिन्दी फ़िल्म संगीत के विषय में एकदम सटीक है. ये शृंखला एक कोशिश है उन अनमोल मोतियों को एक माला में पिरोने की. रोज शाम ६-७ के बीच आवाज़ पर हम आपको सुनवायेंगे, गुज़रे दिनों का एक चुनिंदा गीत और थोडी बहुत चर्चा भी करेंगे उस ख़ास गीत से जुड़ी हुई कुछ बातों की. यहाँ आपके होस्ट होंगे आवाज़ के बहुत पुराने साथी और संगीत सफर के हमसफ़र सुजॉय चटर्जी. तो रोज शाम अवश्य पधारें आवाज़ की इस महफिल में और सुनें कुछ बेमिसाल सदाबहार नग्में.




Comments

Neeraj Rohilla said…
कहीं फ़िल्म चौदहवीं का चांद का गीत तो नहीं है?

बदले बदले से मेरे सरकार नजर आते हैं। और कोई लता, गुरूदत्त, वहीदा रहमान का गीत याद नहीं आता जिसमें "आसार" आता हो। यही गीत है, लाक किया जाये, :-)
'बदले-बदले मेरे सरकार नजर आते हैं. घर की बर्बादी के आसार नजर आते हैं' ही है. रफी जी के दिलकश गीत के लिए shkriya.
manu said…
एकदम यही गीत,,,,,
सही पहचाना नीरज जी,
PN Subramanian said…
"बदले बदले मेरे सरकार नज़र आते हैं, घर के बर्बादी के आसार नज़र आते हैं" फिल्म चौदहवीं का चाँद बिलकुल सही उत्तर है. लता जी की है.
sumit said…
आसार शब्द से तो एक ही गाना याद आता है दबसले बदले से सरकार नज़र आते है, गर की बर्बादी के आसार नकर आते है, हालाकि मै लता जी की आवाज पहचान नही पाता
sumit said…
बस शब्द पढकर अंदाजा लगाया
सुमित भारद्वाज
sumit said…
आसार शब्द से तो एक ही गाना याद आता है बदले बदले से सरकार नज़र आते है, घर की बर्बादी के आसार नज़र आते है, हालाकि मै लता जी की आवाज पहचान नही पाता, बस शब्द पढकर अंदाजा लगाया
सुमित भारद्वाज
sumit said…
चलो खाता तो खुल ही गया, हालाकि मैने २५ बाँल खाली जाने दी और एक बार बोल्ड भी हो गया था पर थर्ड अंपायर ने नाँट आउट दिया :-)

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...