Skip to main content

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है...एक मुश्किल प्रतियोगिता के दौर में भी मन्ना दा ने अपनी खास पहचान बनायीं

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 644/2010/344

न्ना डे को फिल्मों में प्रवेश तो मिला किन्तु एक लम्बे समय तक वो चर्चित नहीं हो सके। इसके बावजूद उन्होंने उस दौर की धार्मिक-ऐतिहासिक फिल्मों में गाना, अपने से वरिष्ठ संगीतकारों का सहायक रह कर तथा अवसर मिलने पर स्वतंत्र रूप से भी संगीत निर्देशन करना जारी रखा। अभी भी उन्हें उस एक हिट गीत का इन्तजार था जो उनकी गायन क्षमता को सिद्ध कर सके। थक-हार कर मन्ना डे ने वापस कोलकाता लौट कर कानून की पढाई पूरी करने का मन बनाया। उसी समय मन्ना डे को संगीतकार सचिन देव बर्मन के संगीत निर्देशन में फिल्म 'मशाल' का गीत -"ऊपर गगन विशाल, नीचे गहरा पाताल......." गाने का अवसर मिला। गीतकार प्रदीप के भावपूर्ण साहित्यिक शब्दों को बर्मन दादा के प्रयाण गीत की शक्ल में आस्था भाव से युक्त संगीत का आधार मिला और जब यह गीत मन्ना डे के अर्थपूर्ण स्वरों में ढला तो गीत ज़बरदस्त हिट हुआ। इसी गीत ने पार्श्वगायन के क्षेत्र में मन्ना डे को फिल्म जगत में न केवल स्थापित कर दिया बल्कि रातो-रात पूरे देश में प्रसिद्ध कर दिया। 'मशाल' के प्रदर्शन अवसर पर गीतों का जो रिकार्ड जारी हुआ था उसमे गीत का एक अन्तरा शामिल नहीं था, किन्तु गीत की सफलता के बाद रिकार्ड कम्पनी ने पूरा गीत जारी किया।

आमतौर पर जब किसी कलाकार को रातो-रात सफलता मिलती है तो वह अभिमानी होने से बच नहीं पाता, किन्तु मन्ना डे को संगीत साधना कर, गुरुजनों के आशीष पाकर और अपनी संगीत-निष्ठा के बल पर सफलता मिली थी। मन्ना डे ने जिस विनम्र भाव से फिल्मों में प्रवेश किया था वह विनम्रता उनके स्वभाव में आज भी है। पत्रकार अनुराधा सेनगुप्ता से एक बातचीत में उन्होंने कहा था- "मैंने अपने कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी बरतने का प्रयास किया। गाना कोई भी हो मैंने अपना शत-प्रतिशत देने का प्रयास किया। गाने किसी भी भाषा के हों, उनके शब्दों के अर्थ जब तक मुझे समझ में न आ जाए और संगीत निर्देशक के साथ जब तक रिहर्सल नहीं होता, मैं रिकार्डिंग शुरू नहीं करता"। अपने इन्हीं गुणों के कारण मन्ना डे समकालीन गायक कलाकारों और संगीतकारों के प्रिय थे। संगीतकार सचिन देव बर्मन और अनिल विश्वास का कहना था- "मन्ना डे अपने समकालीन गायकों- रफ़ी, किशोर, मुकेश और तलत के किसी भी गाने को गा सकते हैं किन्तु यह सभी लोग कंठ-स्वर और तकनीकी कौशल की दृष्टि से मन्ना डे के गाने नहीं गा सकते।" पुरुष पार्श्वगायकों में मोहम्मद रफ़ी उनके सबसे बड़े प्रतिद्वन्दी थे, किन्तु यह भी आश्चर्यजनक सत्य है कि दोनों गहरे मित्र भी थे। टेलीविजन के एक संगीत प्रतिभा खोज कार्यक्रम में युवा गायक सोनू निगम से मन्ना डे ने कहा था- "रफ़ी साहब से मेरा परिचय तब हुआ जब उन्होंने मेरे संगीत निर्देशन में कोरस में गाया था। वह जितने अच्छे गायक थे उतने ही अच्छे इन्सान भी थे। फिल्म पार्श्व गायन के क्षेत्र में वो स्वयं एक घराना थे। हम दोनों बांद्रा में पास-पास रहते थे और पतंग उड़ाने का शौक हम दोनों को था। मैं हमेशा उनकी पतंग काट देता था। एक दिन उन्होंने मुझसे पूछा कि हर बार उनकी पतंग ही क्यों कट जाती है, उनके इस सवाल पर मैंने उनसे कहा कि आप जैसे सीधे और सरल हैं, वैसे ही पतंग उड़ाने के मामले में भी हैं। आपको पेंच लड़ाना नहीं आता"।

मोहम्मद रफ़ी भी मन्ना डे का बहुत सम्मान करते थे। एक बार पत्रकारों से बात करते हुए रफ़ी ने कहा था- "आप लोग मेरे गाये गाने सुनते हैं और मैं सिर्फ मन्ना डे को सुनता हूँ"। मन्ना डे ने मोहम्मद रफ़ी के साथ लगभग एक सौ से अधिक गाने गाये हैं, जिनमें से कुछ गीत तो लोकप्रियता के शिखर पर हैं। फिल्म 'बरसात की रात' की कव्वाली - "ये इश्क इश्क है....." तथा फिल्म 'परिवरिश' का हास्य गीत -"मामा ओ मामा....." में विषय की विविधता है। राग आधारित गीतों की श्रेणी में मोहम्मद रफ़ी के साथ मन्ना डे ने तीन उल्लेखनीय गीत गाये हैं। 1960 में बनी फिल्म 'कल्पना' में संगीतकार ओ.पी. नैयर ने दोनों दिग्गजों से गीत -"तू है मेरा प्रेम देवता...." गवाया था। यह राग 'ललित' पर आधारित एक मोहक गीत है। इस गीत में खास बात यह भी है कि पूरा गीत 'तीन ताल' में है जबकि अन्तरा के बीच में दक्षिण भारतीय ताल का प्रयोग हुआ है। इस जोड़ी का दूसरा गीत -"सुध बिसर गयी आज...." फिल्म 'संगीत सम्राट तानसेन' का है। 1962 में बनी इस फिल्म के संगीत निर्देशक एस.एन. त्रिपाठी नें इस गीत को राग 'हेमन्त' के स्वरों में और फिल्मों में कम प्रचलित ताल 'झपताल' में ढाला है। मोहम्मद रफ़ी के साथ मन्ना डे का गाया तीसरा गीत 1965 में बनी मनोज कुमार की फिल्म 'शहीद' का है। इस गीत में तीसरा स्वर सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक राजेन्द्र मेहता का है। देश की आज़ादी के मतवालों का आततायियों को चुनौती देता यह गीत आज हमने आपको सुनाने के लिए चुना है। पहले आप यह गीत सुनिए-



फिल्म 'शहीद' का यह गीत राग 'दरबारी कान्हड़ा' पर आधारित है। इसकी विशेषता यह है कि इस राग में अति कोमल 'गन्धार' और अति कोमल 'धैवत' स्वरों का बड़ा बारीक प्रयोग होता है, जिसकी अपेक्षा किसी सुगम अथवा फिल्म संगीत कि रचना में नहीं की जानी चाहिए | 'शहीद' के इस गीत में इन दोनों अति कोमल स्वरों के सटीक इस्तेमाल से गीत की संवेदनशीलता किस तरह बढ़ गई है, इसे सुन कर ही अनुभव किया जा सकता है |

पहेली 05/शृंखला 15
गीत का ये हिस्सा सुनें-


अतिरिक्त सूत्र - मन्ना दा की आवाज़ में ये गीत कुछ हास्य रंग का.

सवाल १ - किस अभिनेता पर फिल्माया गया है ये गीत - ३ अंक
सवाल २ - संगीतकार कौन हैं - २ अंक
सवाल ३ - फिल्म का नाम बताएं - १ अंक

पिछली पहेली का परिणाम -
अमित जी जल्दबाजी में काम खराब कर गए आप, अनजाना जी सही जवाब ले उड़े. प्रतीक जी और शरद को भी पूरे अंक मिलेगें. अवध जी भूल सुधार दिया गया है. आपका बहुत आभार.

खोज व आलेख- कृष्णमोहन मिश्र



इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें oig@hindyugm.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें 09871123997 (सजीव सारथी) या 09878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

डेविड अब्राहम
Anjaana said…
David Abraham
Kshiti said…
Music- Shankar-Jaikishan
Mrs. Kshiti Tiwari

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की