Skip to main content

जिंदगी ख्वाब है....राज कपूर ने जिसे जिया एक सिल्वर स्क्रीन ख्वाब की तरह

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 103

'राज कपूर विशेष' जारी है 'ओल्ड इज़ गोल्ड' मे। दोस्तों, कल हमारा अंक ख़त्म हुआ था मुकेशजी की बातों से जिनमें वो बता रहे थे राज कपूर के बारे मे। वहीं से बात को आगे बढ़ाते हुए सुनते हैं कि मुकेश ने आगे क्या कहा था अमीन सायानी को दिये उस पुराने साक्षात्कार मे - "अमीन भाई, एक दिन हम रणजीत स्टूडियो मे बैठे थे। हज़रत के पास एक टूटी-फूटी फ़ोर्ड गाड़ी हुआ करती थी उन दिनों। तो उसमे बिठाया हमें और ले गये बहुत दूर एक जगह। वहाँ ले जाकर अपना फ़ैसला सुनाया कि 'हम एक फ़िल्म 'आग' बनाना चाहते हैं'। तो कुछ 'सीन्स‍' भी सुनाये। 'सीन्स' तो पसंद आये ही थे मगर मुझे जो ज़्यादा बात पसंद आयी, वह थी कि जिस जोश के संग वो बनाना चाहते थे 'आग' को।" लेकिन 'आग' बनाते समय राज कपूर को काफ़ी तक़लीफ़ों का सामना करना पड़ा था, इस सवाल पर मुकेश कहते हैं - "काफ़ी तकलीफ़ें, अमीन भाई कोई अंदाज़ा नहीं लगा सकता। पैसे की तकलीफ़ें, डेटों की तकलीफ़ें, यानी कि फ़िल्म बनाते समय जो जो तकलीफ़ें आ सकती हैं एक 'प्रोड्युसर' को। वह इम्तिहान था राज कपूर का। फ़िल्म बन भी गयी तो कोई ख़रीदार नहीं। ख़रीदार आये तो हमारा मज़ाक उड़ाया करे। एक ने तो यहाँ तक भी कहा कि 'राज साहब, अगर 'आग' आप ने बनायी है तो अपना थियटर भी बना लीजिये, ताकी आग लगे तो आप ही के थियटर मे लगे।' और आग की जलन मिटाने के लिए फिर 'बरसात' बनी। 'आग' के फ़ेल हो जाने के बावजूद राज कपूर पास हो गये। देखिये कैसे, ये बहुत बड़े 'फ़ाइनन्सर' यु. वी, पुरी, वो आये, और तमाम बिज़नस की ज़िम्मेदारी अपने उपर ले ली, 'डिस्ट्रिब्युशन' की, 'फ़ाइनन्स' की, और राज कपूर के उपर यह ज़िम्मेदारी डाल दी कि 'तुम एक अच्छा युनिट बनाओ और एक बेहरतरीन फ़िल्म बनाओ'। राज लग गये साहब, अब देखिये, फ़िल्म का युनिट बनाने के लिए फ़िल्म लेखक के साथ हर एक 'वर्कर' का तार मिलना चाहिए, यानी सुर मिलना चाहिए। देखिए कैसे कैसे आदमी उन्होने चुने, लेखन के लिए ख़्वाजा अहमद अब्बास, रामानंद सागर, इंदर राज आनंद, शैलेन्द्र, हसरत जयपुरी, 'फ़ोटोग्राफी' मे जल मिस्त्री, राधू परमारकर, तरु दत्त, 'आर्ट डिरेक्‍शन' मे आचरेकर, 'साउंड रिकॉर्डिंग‍' मे अल्लाउद्दिन, और 'लास्ट बट नौट द लीस्ट' 'म्युज़िक' मे शंकर जयकिशन और लता मंगेशकर।" तो दोस्तों, यूं बनी थी राज कपूर की टीम जिसका एक महत्वपूर्ण स्तम्भ ख़ुद मुकेश भी थी।

आज जो गीत हम राज साहब को समर्पित कर रहे हैं वह है आर.के बैनर के तले राज कपूर द्वारा निर्मित १९५६ की फ़िल्म 'जागते रहो' का। मुकेश की आवाज़ है और एक बार फिर शैलेन्द्र ने इस गीत मे भी ज़िंदगी के सच्चे रंग भरे हैं। इस फ़िल्म मे राज कपूर, प्रदीप कुमार, सुमित्रा देवी, स्मृति बिस्वास, सुलोचना और पहाड़ी सान्याल मुख्य कलाकार थे। फ़िल्म की आख़री सीन मे नरगिस नज़र आयीं थीं अतिथि कलाकार के रूप मे। आपको यह बता दें कि इसी साल यानी कि १९५६ मे ही प्रदर्शित फ़िल्म 'चोरी चोरी' में राज कपूर और नरगिस की जोड़ी आख़री बार नज़र आयी थी। शोम्भु मित्रा और अमित मित्रा निर्देशित 'जागते रहो' के लेखक थे ख़्वाजा अहमद अब्बास। फ़िल्म मे संगीत, जी नहीं, शंकर जयकिशन का नहीं था, बल्कि संगीत था सलिल चौधरी का, और शैलेन्द्र के साथ साथ प्रेम धवन ने भी फ़िल्म मे गाने लिखे थे। इस फ़िल्म को १९५७ मे चेकोस्लोवाकिया के कारलोवी वारी इंटरनैशनल फ़िल्म महोत्सव मे 'क्रीस्टल ग्लोब ग्रांड प्रिक्स' का ख़िताब हासिल हुआ था। तो लीजिए सुनिए 'ज़िंदगी ख़्वाब है'।



और अब बूझिये ये पहेली. अंदाजा लगाइये कि हमारा अगला "ओल्ड इस गोल्ड" गीत कौन सा है. हम आपको देंगे तीन सूत्र उस गीत से जुड़े. ये परीक्षा है आपके फ़िल्म संगीत ज्ञान की. याद रहे सबसे पहले सही जवाब देने वाले विजेता को मिलेंगें २ अंक और २५ सही जवाबों के बाद आपको मिलेगा मौका अपनी पसंद के ५ गीतों को पेश करने का ओल्ड इस गोल्ड पर सुजॉय के साथ. देखते हैं कौन बनेगा हमारा पहला "गेस्ट होस्ट". अगले गीत के लिए आपके तीन सूत्र ये हैं -

१. पद्मिनी पर फिल्माया गया है ये गीत.
२. राज कपूर की एक और सफल फिल्म.
३. दूसरा अंतरा शुरू होता है इन शब्दों से -"याद कर"

कुछ याद आया...?

पिछली पहेली का परिणाम -
कमाल हो गया. पराग जी ने गलत जवाब दिया और मज़े की बात कि बाकी सब भी उनकी हाँ में हाँ मिला गए. "बॉबी" राज कपूर द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म है और यहाँ इस शृंखला में हम राज कपूर पर फिल्माए गए गीतों की बात कर रहे हैं. अफ़सोस किसी को भी इस क्लासिक फिल्म की याद नहीं आई और सलिल चौधरी को भी भूला दिया. पराग जी नकारात्मक मार्किंग नहीं है इसलिए आप बच गए :) स्कोर अब भी वही है. आज के लिए सभी को शुभकामनायें.

खोज और आलेख- सुजॉय चटर्जी



ओल्ड इस गोल्ड यानी जो पुराना है वो सोना है, ये कहावत किसी अन्य सन्दर्भ में सही हो या न हो, हिन्दी फ़िल्म संगीत के विषय में एकदम सटीक है. ये शृंखला एक कोशिश है उन अनमोल मोतियों को एक माला में पिरोने की. रोज शाम ६-७ के बीच आवाज़ पर हम आपको सुनवाते हैं, गुज़रे दिनों का एक चुनिंदा गीत और थोडी बहुत चर्चा भी करेंगे उस ख़ास गीत से जुड़ी हुई कुछ बातों की. यहाँ आपके होस्ट होंगे आवाज़ के बहुत पुराने साथी और संगीत सफर के हमसफ़र सुजॉय चटर्जी. तो रोज शाम अवश्य पधारें आवाज़ की इस महफिल में और सुनें कुछ बेमिसाल सदाबहार नग्में.


Comments

याद कर तूने कहा था प्यार से संसार है
हम जो हारे दिल की बाज़ी ये तेरी ही हर है ।
ऒ बसंती पवन पागल न जा रे न जा ..
फ़िल्म जिस देश में गंगा बहती है
राज कपूर निर्देशित फिल्म" जिस देश में गंगा बहती है" डाकुओं की पृष्ठ भूमि पर बनी ये फिल्म मील का पत्थर है...इस गीत को जबलपुर के पास भेडा घाट पर फिल्माया गया था...संगीत: शंकर जयकिशन.

याद कर तूने कहा था प्यार से संसार है
हम जो हारे दिल की बाज़ी ये तेरी ही हार है...
ओ बसंती पवन पागल ना जा रे ना जा रोको कोई...
नीरज
Shamikh Faraz said…
sharad ji ko badhai.
sangeeta sethi said…
जैसे ही पहेली देखी मन गुनगुनाने लगा
याद कर तूने कहा था प्यार से संसार है
हम जो हारे दिल की बाज़ी ये तेरी ही हार है
ओ बसंती पवन पागल
न जा रे न जा रोको कोई
पर पोस्ट द कमेन्ट तक आते आते देखा कि शरद जी और नीरज जी बाज़ी ले गए है | दोनों को बधाई
manu said…
पराग जी,,
हम जो हाते दिल की बाजी,,,,,,,,,
ये तेरी ही हार है.......

:)
Parag said…
सुजॉय जी

पिछली पहेली के सूत्र संदिग्ध थे क्यों की कही भी यह नहीं लिखा था की फिल्म राज साहब की अभिनीत होनी चाहिए. चलो खैर कोई बात नहीं

शरद जी आप को बहुत बधाईयाँ.

मनु जी काफी दिनोंसे आप से कोई बातचीत नहीं हुई. उम्मीद हैं जल्दी ही ख़त लिखूंगा.

पराग
Parag said…
सुजॉय जी

और एक बात, जिंदगी ख्वाब हैं मोतीलाल साहब पर फिल्माया गया था, न की राज साहब पर!

:D

पराग
Manju Gupta said…
याद कर तूने कहा था प्यार से संसार है
mere vichar se yeh gana hai.


Manju Gupta.

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...