Skip to main content

सखी री मेरा मन उलझे तन डोले....रोशन साहब का लाजवाब संगीत

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 88

दोस्तों, अगर आपको याद हो तो कुछ रोज़ पहले हमने आपको 'आम्रपाली' फ़िल्म का एक गीत सुनवाया था और साथ ही आम्रपाली की कहानी भी सुनाई थी। आम्रपाली की तरह एक और नृत्यांगना हमारे देश में हुईं हैं चित्रलेखा। आज इन्ही का ज़िक्र 'ओल्ड इज़ गोल्ड' में। चित्रलेखा सम्राट चंद्रगुप्त के समय की राज नर्तकी थीं। चंद्रगुप्त का एक दोस्त बीजगुप्त हुआ करता था जो चित्रलेखा को देखते ही उससे प्यार कर बैठा। वह चित्रलेखा के प्यार में इस क़दर खो गया कि उसके लिए सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हो गया। चित्रलेखा भी उससे प्यार करने लगी। लेकिन बीजगुप्त का विवाह यशोधरा से तय हो चुका था। यशोधरा के पिता को जब बीजगुप्त और चित्रलेखा की प्रेम कहानी का पता चला तो वो योगी कुमारगिरि के पास गये और उनसे विनती की, कि वो चित्रलेखा को बीजगुप्त से मिलने जुलने को मना करें। योगी कुमारगिरि चित्रलेखा को उसके दायित्वों और कर्तव्यों की याद दिलाते हैं लेकिन चित्रलेखा योगी महाराज की बातों को हँसकर अनसुना कर देती हैं। लेकिन आगे चलकर एक दिन चित्रलेखा को अपनी ग़लतियों का अहसास हो जाता है। आईने में अपने एक सफ़ेद बाल को देख कर वो बौखला जाती है, उसे यह अहसास होता है कि सांसारिक सुख क्षणभंगुर हैं। 'जीवन क्या है?' वो अपने आप से पूछती है और राजमहल छोड़कर योगी कुमारगिरि के आश्रम चली जाती है। जब बीजगुप्त को इस बात का पता चलता है तो वो भी चित्रलेखा की तलाश में निकल पड़ते हैं। उधर कुमारगिरि जिन्होने सांसारिक जीवन को त्याग कर योग साधना को अपने जीवन का आदर्श बना लिया था, वो आख़िर चित्रलेखा की ख़ूबसूरती के प्रभाव से बच ना सके और एक रात चित्रलेखा के कमरे में आ खड़े हुए बुरे ख़यालों से। चित्रलेखा जान गयी कुमारगिरि के मन के भाव को और तुरंत आश्रम से निकल पड़ी। लेकिन अब वो कहाँ जाएगी? क्या उसे अपना प्यार वापस मिल जाएगा, या फिर वो कहीं खो जाएगी गुमनामी के अंधेरे में? इन सब का जवाब मिलता जाता है फ़िल्म के नाटकीय 'क्लाइमैक्स' में। चित्रलेखा के जीवन की दिशा को बदलने में पुरुषों का किस तरह का प्रभाव रहा है, यही विषयवस्तु है इस फ़िल्म की। श्री भगवती चरण वर्मा ने चित्रलेखा की कहानी को उपन्यास की शक्ल में प्रकाशित किया था सन् १९३४ में, और सन् १९४१ में 'फ़िल्म कार्पोरेशन औफ़ इंडिया' ने इस उपन्यास पर आधारित 'चित्रलेखा' नामक फ़िल्म बनाई थी जिसका निर्देशन किया था नवोदित निर्देशक केदार शर्मा ने। यह फ़िल्म वितरकों से घिरी रही क्योंकि एक दृश्य में चित्रलेखा बनी नायिका महताब को स्नान करते हुए दिखाया गया था। ४० के दशक की फ़िल्मों की दृष्टि से यह बहुत बड़ी बात थी। ख़ैर, आज हम यहाँ १९४१ की 'चित्रलेखा' का नहीं बल्कि १९६४ में बनी 'चित्रलेखा' का एक गीत सुनवाने जा रहे हैं।

गीत सुनने से पहले आपको यह हम बता दें कि १९६४ की 'चित्रलेखा' का निर्देशन भी केदार शर्मा ने ही किया था। फ़िल्म की मुख्य भूमिकायों में थे मीना कुमारी (चित्रलेखा), अशोक कुमार (योगी कुमारगिरि) और प्रदीप कुमार (बीजगुप्त्त. संगीतकार रोशन के स्वरबद्ध गीत इस फ़िल्म का एक प्रमुख आकर्षण रहा। लता मंगेशकर और रफ़ी साहब के गाये एकल गीत हों या फिर आशा भोंसले और उषा मंगेशकर के गाये युगल गीत, सभी के सभी गानें बेहद मकबूल हुए थे और आज भी उतने ही प्यार से सुने जाते हैं। रोशन के फ़िल्मी सफ़र का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है 'चित्रलेखा' का संगीत। शास्त्रीय रागों पर आधारित गीतों को किस तरह से जनसाधारण में लोकप्रिय बनाया जा सकता है रोशन ने इस फ़िल्म के गीतों के माध्यम से साबित किया है। तो आज सुनिए लताजी की आवाज़ में १९६४ की 'चित्रलेखा' का एक सदाबहार गीत "सखी री मेरा मन उलझे तन डोले"। गीतकार हैं साहिर लुधियानवी। एक उर्दू शायर होते हुए भी उन्होने जिस दक्षता के साथ इस शुद्ध हिंदी वाली पौराणिक पीरियड फ़िल्म के गाने लिखे हैं, उनकी तारीफ़ शब्दों में करना नामुमकिन है। सुनिए!



और अब बूझिये ये पहेली. अंदाजा लगाइये कि हमारा अगला "ओल्ड इस गोल्ड" गीत कौन सा है. हम आपको देंगे तीन सूत्र उस गीत से जुड़े. ये परीक्षा है आपके फ़िल्म संगीत ज्ञान की. अगले गीत के लिए आपके तीन सूत्र ये हैं -

१. कवि गोपाल दास नीरज का लिखा एक शानदार गीत.
२. मुकेश की आवाज़ में है ये मधुर गीत.
३. मुखड़े में शब्द है - "दर्पण".

कुछ याद आया...?

पिछली पहेली का परिणाम -
रचना जी बहुत करीब थी आप, पर चूक गयी. शरद तैलंग हैं आज के विजेता जोरदार तालियाँ इनके लिए...मनु जी कहे इतनी दुविधा में रहते हैं आप....सूत्र तो पूरे पढ़ा कीजिये :)

खोज और आलेख- सुजॉय चटर्जी



ओल्ड इस गोल्ड यानी जो पुराना है वो सोना है, ये कहावत किसी अन्य सन्दर्भ में सही हो या न हो, हिन्दी फ़िल्म संगीत के विषय में एकदम सटीक है. ये शृंखला एक कोशिश है उन अनमोल मोतियों को एक माला में पिरोने की. रोज शाम ६-७ के बीच आवाज़ पर हम आपको सुनवाते हैं, गुज़रे दिनों का एक चुनिंदा गीत और थोडी बहुत चर्चा भी करेंगे उस ख़ास गीत से जुड़ी हुई कुछ बातों की. यहाँ आपके होस्ट होंगे आवाज़ के बहुत पुराने साथी और संगीत सफर के हमसफ़र सुजॉय चटर्जी. तो रोज शाम अवश्य पधारें आवाज़ की इस महफिल में और सुनें कुछ बेमिसाल सदाबहार नग्में.


Comments

manu said…
एक तुक्का,,,,,,
क्योंकि ये गीत अपनी भाषा के कारण मुझे नीरज का ही लगता है...

दर्पण को देखा,तूने जब जब किया सिंगार,,,,
’देखती ही रहो आज दर्पण में तुम
प्यार का ये मुहूर्त निकल जाएग”
फ़िल्म ”नई उमर की नई फ़सल’
neelam said…
हमे भी यही गाना लग रहा है ,
काजल की किस्मत क्या कहिये ,नैनों में जिसे बसाया है |

one of my favourite songs .
rachana said…
likhne me der ho gai
मेरे ख्याल से ये गाना ही
देखती ही रहो तुम आज दर्पण न

मूवी
नई उम्र की नई फसल
शायद ठीक हो
सादर
रचना
abhi dekha ans to mil gaya haa yehi sahi hai sharad ji sahi hai

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...