Skip to main content

तुम्हीं मेरे मंदिर तुम्हीं मेरी पूजा...पति प्रेम की पवित्र भावनाओं को समर्पित एक गीत

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 71

ज 'ओल्ड इज़ गोल्ड'के लिए हमने जिस गीत को चुना है उसमें एक पत्नी का अपने पति के लिए जो निष्पाप पवित्र प्रेम है उसका वर्णन हुआ है। इस गीत के बोल इतने सुंदर हैं कि जो पति-पत्नी के प्रेम को और भी कई गुना पावन कर देता है। लताजी की दिव्य आवाज़ और संगीतकार रवि का सुमधुर संगीत ने राजेन्द्र कृष्ण के बोलों को और भी ज़्यादा प्रभावशाली बना दिया है। लताजी की आवाज़ एक कर्तव्य-परायन भारतीय नारी के रूप को साकार करती है। और भारतीय नारी का यही रूप प्रस्तुत गीत में भी कूट कूट कर भरा हुआ है। फ़िल्म 'ख़ानदान' का यह गीत है "तुम ही मेरे मंदिर तुम ही मेरी पूजा तुम ही देवता हो"। यूँ तो १९६५ की इस फ़िल्म में मुमताज़, सूदेश कुमार, और प्राण भी थे, लेकिन वरिष्ठ जोड़ी के रूप में सुनिल दत्त और नूतन नज़र आये और यह गीत भी इन दोनो पर ही फ़िल्माया गया है। भारतीय संस्कृति मे पत्नी के लिए पति का रूप परमेश्वर का रूप होता है। आज के समाज में यह कितना सार्थक है इस बहस में हम पड़ना नहीं चाहते, लेकिन इस गीत का भाव कुछ इसी तरह का है। पत्नी की श्रद्धा और प्रेम की मिठास गीत के हर एक शब्द में झलक रहा है। इस गीत में नूतन को अपने बीमार अपाहिज पति (सुनिल दत्त) को बहलाते हुए दिखाया गया है। जैसे जैसे गीत आगे बढ़ता है, वह एक लोरी की शक्ल ले लेती है। "बहुत रात बीती चलो मैं सुला दूँ, पवन छेड़े सरगम मैं लोरी सुना दूँ" लाइन के ठीक बाद लताजी जिस नरमोनाज़ुक अंदाज़ में बिना बोलों के गुनगुनाती हैं, उसका असर बहुत से बोलों वाले लोरियों से भी कई गुना ज़्यादा है। इस गीत के लिए संगीतकार रवि को उस साल का सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का 'फ़िल्म-फ़ेयर' पुरस्कार मिला था। फ़िल्म 'ख़ानदान' की एक और ख़ास बात यह है कि इस फ़िल्म के एक नहीं बल्कि दो दो गीतों को अमीन सयानी के 'गीतमाला' के वार्षिक कार्यक्रम में स्थान मिला था। आशा भोंसले और मोहम्मद. रफ़ी का गाया "नील गगन पर उड़ते बादल आ" १४-वीं पायदान पर था और प्रस्तुत गीत "तुम्ही मेरे मंदिर" उस साल तीसरे पायदान पर था। दूसरे पायदान के लिए 'हिमालय की गोद में' फ़िल्म का "एक तू ना मिला" और पहले पायदान के लिए 'सहेली' फ़िल्म का "जिस दिल में बसा था प्यार तेरा" गीत चुने गये थे।

अब आपको आज के गीत के संगीतकार रवि और उनके साथ इस गीत के रिश्ते की बात बताते हैं। रवि के संघर्ष के दिनों में उनकी पत्नी ने बहुत दुख-दर्द झेलें हैं और अपने पति की ख़ातिर कई निस्वार्थ त्याग भी किये। इस बात का ज़िक्र रवि ने विविध भारती की एक मुलाक़ात में कई बार किया था। तो जब रविजी से यह पूछा गया कि उनके बनाए गीतों को सुनकर उनकी पत्नी का क्या विचार रहता था, उन्होने कहा था, "हलाँकि वो शब्दों में बयान नहीं करती थी, लेकिन मैं उसके चेहरे से जान जाता था कि वो ख़ुश है। और मुझे जब भी 'फ़िल्मफ़ेयर अवाराड्स‍' मिलते थे तब भी वो बहुत ख़ुश हो जाती थी। मैंने कभी उसके लिए कोई गीत नहीं बनाया, लेकिन उसे 'ख़ानदान' फ़िल्म का गीत "तुम ही मेरे मंदिर तुम ही मेरी पूजा" बहुत पसंद था। वो अकसर कहा करती थी कि इस तरह के गाने और बनने चाहिए।" रविजी की पत्नी कांता देवी का सन् १९८६ में स्वर्गवास हो गया। तो लीजिए रविजी की स्वर्गवासी पत्नी के त्याग और प्रेम को श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए आज का यह गीत सुनते हैं।



और अब बूझिये ये पहेली. अंदाजा लगाइये कि हमारा अगला "ओल्ड इस गोल्ड" गीत कौन सा है. हम आपको देंगे तीन सूत्र उस गीत से जुड़े. ये परीक्षा है आपके फ़िल्म संगीत ज्ञान की. अगले गीत के लिए आपके तीन सूत्र ये हैं -

१. इस बेहद सफल संगीतकार जोड़ी में से एक संगीतकार ने अपने बंगले का नाम इसी फिल्म के नाम पर रखा.
२. लता और मुकेश की आवाजों में एक प्यारा सा गीत.
३. गीत शुरू होता है इस शब्द युगल से - "चोरी चोरी"

कुछ याद आया...?

पिछली पहेली का परिणाम -
मनु जी एकदम सही जवाब....इस बार तो सभी ने बिलकुल सही जवाब दिया...दिलीप जी, नीलम जी, नीरज जी,संजीव जी सभी को बधाई, पराग जी, फिल्म का नाम बताना अनिवार्य नहीं है....आपने बस गीत का अंदाजा लगाना है. शन्नो जी सही कहा आपने ये गीत वाकई बहुत मजेदार है.

खोज और आलेख- सुजॉय चटर्जी



ओल्ड इस गोल्ड यानी जो पुराना है वो सोना है, ये कहावत किसी अन्य सन्दर्भ में सही हो या न हो, हिन्दी फ़िल्म संगीत के विषय में एकदम सटीक है. ये शृंखला एक कोशिश है उन अनमोल मोतियों को एक माला में पिरोने की. रोज शाम ६-७ के बीच आवाज़ पर हम आपको सुनवाते हैं, गुज़रे दिनों का एक चुनिंदा गीत और थोडी बहुत चर्चा भी करेंगे उस ख़ास गीत से जुड़ी हुई कुछ बातों की. यहाँ आपके होस्ट होंगे आवाज़ के बहुत पुराने साथी और संगीत सफर के हमसफ़र सुजॉय चटर्जी. तो रोज शाम अवश्य पधारें आवाज़ की इस महफिल में और सुनें कुछ बेमिसाल सदाबहार नग्में.


Comments

मेरे विचार से शायद गीत है
चोरी चोरी जो नैन मिले तो लोग क्या कहेंगे
अजी इसे प्यार कहेंगे, अजी इसे प्यार कहेंगे
manu said…
एक दम सही,,,,,,,
बहुत मीठी गीत सुनायी .. शरद तैलंग जी का जवाब सही लग रहा है।
shanno said…
सजीव जी, सुजोय जी,
क्या अच्छे-अच्छे गाने छांट कर लाते हैं आप लोग कि मन बाग़-बाग़ हो जाता है. याद आती है कि गर्मी के दिनों में आँगन में सोते समय लाउडस्पीकर पर यह गाने गूंजा करते थे और हमें फिर भी सोने में कोई बाधा नहीं होती थी. खूब सुना हुआ है यह गाना लेकिन अब सालों बाद सुन रही हूँ यहाँ सबके साथ. अच्छा लग रहा है.
bHARAT pANDYA said…
Paheli ka javab
DO JAVAAB HO SAKATE HA

1.CHORI CHORI HOYE--tHIEF OF BAGDADA - LAXMI-PYAARE
AUR
2.BESHARAM KA GANA - md KLYANI -ANADJI (?) NOT VERY SURE

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...