Skip to main content

लपक झपक तू आ....सुनिए ये अनूठा अंदाज़ भी मन्ना दा के गायन का

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 645/2010/345

मस्कार! 'ओल्ड इज़ गोल्ड' के सभी मित्रों का मैं कृष्णमोहन मिश्र स्वागत करता हूँ गायक मन्ना डे पर केन्द्रित शृंखला 'अपने सुरों में मेरे सुरों को बसा लो' में। कल की कड़ी में आपसे मन्ना डे और मोहम्मद रफ़ी के अन्तरंग सम्बन्धों के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी हमने बाँटने का प्रयास किया था| आज की कड़ी में हम उनके प्रारम्भिक दिनों के कुछ और साथियों से अन्तरंग क्षणों की चर्चा करेंगे। मन्ना डे की संगीत शिक्षा, संगीत के प्रति उनका समर्पण, हर विधा को सीखने-समझने की ललक और इन सब गुणों से ऊपर साथी कलाकारों से मधुर- आत्मीय सम्बन्ध, उन्हें उत्तरोत्तर सफलता की ओर लिये जा रहा था। प्रारम्भिक दौर में मन्ना डे का ध्यान पार्श्वगायन से अधिक संगीत रचना की ओर था। उन दिनों मन्ना डे संगीतकार खेमचन्द्र प्रकाश के सहायक थे। एक बार खेमचन्द्र प्रकाश के अस्वस्थ हो जाने पर मन्ना डे नें फिल्म 'श्री गणेश महिमा' का स्वतंत्र रूप से संगीत निर्देशन भी किया था। मन्ना डे को वो पुत्रवत मानते थे। उन दिनों एक नया चलन शुरू हुआ था। हर अभिनेता चाहता था कि उसकी आवाज़ से मिलते-जुलते आवाज़ का गायक उसके लिए पार्श्व गायन करे। इस तलाश में दिलीप कुमार को पहले तलत महमूद और फिर मोहम्मद रफ़ी की और राज कपूर को मुकेश की आवाज़ मिल गई। मन्ना डे ने खुद को इस दौड़ से हमेशा अपने को अलग रखा। उन्हें तो बहुआयामी गायक बनना था। अपने लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने कभी समझौता नहीं किया।

यहाँ हम कई वर्ष पहले मन्ना डे से डा. मन्दार द्वारा की गयी लम्बी बातचीत का वह अंश प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे यह पता चलता है कि वो राज कपूर की आवाज़ बनते-बनते कैसे रह गए और वह स्थान मुकेश को मिल गया। मन्ना डे नें बताया था -"खेमचन्द्र जी मुझे पुत्र जैसा मानते थे। एक बार उन्होंने मुझे बताया कि अगर मैं चाहूँ तो मुझे राज कपूर के लिए गाने का मौका मिल सकता है। यह फिल्म रोबिन चटर्जी और फली मिस्त्री बना रहे थे। मैंने उस फिल्म में खुद गाने के बजाय वो गाने अपने मित्र शंकर दासगुप्त से गवाया।" ये दोनों गीत थे- "कबसे भरा हुआ है दिल...." तथा- "हम क्या जाने क्यों हमसे दूर हो गया...."। बाद में ये दोनों गीत हिट हुए थे। मन्ना डे नें बताया था कि वो किसी अभिनेता की आवाज़ बन कर बंधना नहीं चाहते थे। सचमुच, मन्ना डे किसी खास अभिनेता की आवाज़ तो नहीं बने परन्तु अपने समकालीन प्रायः सभी अभिनेताओं के लिए गाने गाये। बातचीत में मन्ना डे ने आगे बताया, -"मैंने राज कपूर की कई फिल्मों में गाने गाये। वो मेरे गाने से हमेशा संतुष्ट रहते थे। 1954 में राज जी की फिल्म 'बूट पालिश" प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में गाने के लिए शंकर-जयकिशन ने मुझे बुलवाया। गाने की संगीत रचना राग आधारित थी। राज साहब अपनी फिल्म के गानों के रिहर्सल में उपस्थित रहा करते थे और रिहर्सल के दौरान ढोलक लेकर बैठते थे। उन्होंने बताया कि यह गाना पक्के राग पर आधारित है मगर इसे हास्य स्थिति में फिल्माया जाना है। मैंने अपनी ओर से कोशिश की और राज साहब संतुष्ट हो गए। फिल्म प्रदर्शित होने पर यह गाना हिट हो गया"।

'बूट पालिश' के इस गीत के बोल हैं -"लपक झपक तू आ रे बदरवा, सर की खेती सूखी जाये..." और इसे अभिनेता डेविड व साथियों पर फिल्माया गया है जेल के अंदर। चूँकि इस गीत को मन्ना डे ने ध्रुवपद अंग में गाया है और सामान्य रूप से सुनने पर राग 'मल्हार' के किसी प्रकार की ओर संकेत भी मिलता है, किन्तु इस संगीत रचना में कई रागों- दरबारी कान्हड़ा, अडाना, मेघ मल्हार, मियाँ की मल्हार जैसे रागों की झलक मिलती है। मन्ना डे के गीतों के संग्रह में इस गीत का राग- 'मल्हार' बताया गया है, जबकि स्वतंत्र रूप से 'मल्हार' कोई राग नहीं है। इसमें मेघ, मियाँ, सूर, गौड़ आदि प्रकार जब जुड़ते हैं तब यह एक स्वतंत्र राग कहलाता है। बहरहाल 'फिल्म संगीत और राग' विषय के शोधकर्ता एस.एन. टाटा ने इस गीत के राग को 'अडाना मल्हार' नाम देकर विवाद को समाप्त करने का प्रयास किया है। वैसे भी सुगम या फिल्म संगीत की रचना जब राग आधारित की जाती है तो उसमे राग की शुद्धता की बहुत अधिक अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। फिल्म की गीत-संगीत रचना कथानक के प्रसंग और फिल्माए जाने वाले दृश्य के अनुकूल होनी चाहिए। इस प्रयास में गायक को कभी-कभी स्वरों को तोडना-मरोड़ना भी पड़ता है। मन्ना डे को भी राग 'मियाँ की मल्हार' के मूल स्वरों में हास्य उत्पन्न करने के प्रयास में ऐसा करना पड़ा होगा। जो भी हो, 'बूट पालिश' का यह आकर्षक गीत सुनिए और मन्ना डे के गायन कौशल की मुक्त-कंठ से सराहना कीजिये -



हिन्दी फिल्मों में ध्रुवपद अंग में गाये इक्के-दुक्के गीत ही मिलते हैं। 'बूट पालिश' के इस गीत ध्रुवपद अंग की झलक भी मिलती है और अन्तरों के बीच लोक संगीत का आनन्द भी मिलता है। इस फिल्म के अलावा 1943 में बनी फिल्म 'तानसेन' में कुन्दन लाल सहगल ने और 1962 में बनी फिल्म 'सगीत सम्राट तानसेन' में मन्ना डे ने ही राग 'कल्याण' अथवा 'अवधूत कल्याण' में तानसेन जी की धुवपद रचना -"सप्त सुरन तीन ग्राम..." गाया है।

पहेली 06/शृंखला 15
गीत का ये हिस्सा सुनें-


अतिरिक्त सूत्र - एक भजन है ये.

सवाल १ - फिल्म के अभिनेता के भाई ने ही फिल्म का निर्माण किया था, क्या नाम है उनका - ३ अंक
सवाल २ - संगीतकार कौन हैं - २ अंक
सवाल ३ - इस बेहद सफल फिल्म का नाम बताएं - १ अंक

पिछली पहेली का परिणाम -
अमित जी और अनजाना जी एक बार सर से सर भिड़ा चुके हैं, श्यामकांत जी कहाँ है

खोज व आलेख- कृष्णमोहन मिश्र



इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें oig@hindyugm.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें 09871123997 (सजीव सारथी) या 09878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

This post has been removed by the author.
This post has been removed by the author.
Anjaana said…
R. Chandra
आर. चंद्रा
This post has been removed by the author.
Music : Shankar jaikishan
oh result kal wala hi raha gaya....waise aap jaante hi hain sahi parinaam :)
Anjaana said…
This post has been removed by the author.

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की