Skip to main content

अखियाँ भूल गयी हैं सोना....सोने सा चमकता है ये गीत आज ५० सालों के बाद भी

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 84

ज 'ओल्ड इज़ गोल्ड' में एक बहुत ही ख़ुशनुमा, चुलबुला सा, गुदगुदाने वाला गीत लेकर हम हाज़िर हुए हैं। दोस्तों, हमारी फ़िल्मों में कुछ 'सिचुएशन' ऐसे होते हैं जो बड़े ही जाने पहचाने से होते हैं और जो सालों से चले आ रहे हैं। लेकिन पुराने होते हुए भी ये 'सिचुएशन' आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं जितने कि उस ज़माने में हुआ करते थे। ऐसी ही एक 'सिचुएशन' हमारी फ़िल्मों में हुआ करती है कि जिसमें सखियाँ नायिका को उसके नायक और उसकी प्रेम कहानी को लेकर छेड़ती हैं और नायिका पहले तो इन्कार करती हैं लेकिन आख़िर में मान जाती हैं लाज भरी अखियाँ लिए। 'सिचुएशन' तो हमने आपको बता दी, हम बारी है 'लोकेशन' की। तो ऐसे 'सिचुएशन' के लिए गाँव के पनघट से बेहतर और कौन सा 'लोकेशन' हो सकता है भला! फ़िल्म 'गूँज उठी शहनाई' में भी एक ऐसा ही गीत था। यह फ़िल्म आज से पूरे ५० साल पहले, यानी कि १९५९ में आयी थी, लेकिन आज के दौर में भी यह गीत उतना ही आनंददायक है कि जितना उस समय था। गीता दत्त, लता मंगेशकर और सखियों की आवाज़ों में यह गीत बना है आज के 'ओल्ड इज़ गोल्ड' की शान। गीतकार भरत व्यास और संगीतकार वसंत देसाई की यह रचना है।

फ़िल्म 'गूँज उठी शहनाई' का एक गीत हमने आपको पहले भी सुनवाया है और इस फ़िल्म से संबन्धित कुछ जानकारियाँ भी दी हैं हमने। इस फ़िल्म के ज़्यादातर गीत लताजी और रफ़ी साहब ने गाये। लेकिन प्रस्तुत गीत में मुख्य आवाज़ गीता दत्त की है जो नायिका की सहेली का पार्श्वगायन करती हैं। मुखड़ा और दो अंतरे में गीताजी और साथियों की आवाज़ें सुनने को मिलती हैं, लेकिन दूसरा अंतरा लताजी का है जिसमें नायिका अपने मन की बात बताती हैं अपनी सखियों को। अपने दिलकश गीत संगीत की वजह से यह फ़िल्म अपने ज़माने की बेहद मशहूर फ़िल्म रही है, और फ़िल्म के हर एक गीत ने इतिहास क़ायम किया है। इस गीत का संगीत संयोजन भी बड़ा निराला है। इसमें शामिल किए गए संगीत के 'पीसेस' इतने अलग हैं, इतने ज़्यादा 'प्रामिनेन्ट' हैं कि ये धुनें इस गीत की पहचान बन गये हैं। विविध भारती पर रविवार दोपहर को प्रसारित होनेवाली 'जयमाला गोल्ड' कार्यक्रम का शीर्षक संगीत भी इसी गीत से लिया गया था। सच में, ये धुनें इसी के क़ाबिल हैं। आज भी इस गीत की धुनें हमें गुदगुदाती है, दिल में एक अजीब मुस्कान जगाती है, कुछ पल के लिए ही सही लेकिन इस तनाव भरी ज़िन्दगी में थोड़ा सा सुकून ज़रूर दे जाता है यह गीत। तो लीजिए आप भी इस सुकून और मुस्कुराहट का अनुभव कीजिए इस थिरकते हुए गीत को सुनकर, "अखियाँ भूल गयीं हैं देखो सोना..."।



और अब बूझिये ये पहेली. अंदाजा लगाइये कि हमारा अगला "ओल्ड इस गोल्ड" गीत कौन सा है. हम आपको देंगे तीन सूत्र उस गीत से जुड़े. ये परीक्षा है आपके फ़िल्म संगीत ज्ञान की. अगले गीत के लिए आपके तीन सूत्र ये हैं -

१. रोशन साहब की अंतिम फिल्म का यादगार गीत.
२. मुकेश की आवाज़ में इन्दीवर की रचना.
३. मुखड़े में शब्द है -"जल".

कुछ याद आया...?

पिछली पहेली का परिणाम-
पराग जी ने बाज़ी मारी है आज. मनु जी और रचना जी आपको भी बधाई...एक दम सही जवाब....गीत का आनंद लें.

खोज और आलेख- सुजॉय चटर्जी



ओल्ड इस गोल्ड यानी जो पुराना है वो सोना है, ये कहावत किसी अन्य सन्दर्भ में सही हो या न हो, हिन्दी फ़िल्म संगीत के विषय में एकदम सटीक है. ये शृंखला एक कोशिश है उन अनमोल मोतियों को एक माला में पिरोने की. रोज शाम ६-७ के बीच आवाज़ पर हम आपको सुनवाते हैं, गुज़रे दिनों का एक चुनिंदा गीत और थोडी बहुत चर्चा भी करेंगे उस ख़ास गीत से जुड़ी हुई कुछ बातों की. यहाँ आपके होस्ट होंगे आवाज़ के बहुत पुराने साथी और संगीत सफर के हमसफ़र सुजॉय चटर्जी. तो रोज शाम अवश्य पधारें आवाज़ की इस महफिल में और सुनें कुछ बेमिसाल सदाबहार नग्में.


Comments

neelam said…
kahin ye gaana -oh re taal mile nadi ke jal me to nahi ????

hum to tukke hi lagaate hain ,shaayad sahi ho jaaye .
वाकई गाना बडा मधुर है। क्या आप ईस गाने क डाऊनलोड लिकं मुद्रित कर सकते हैं। ऐसा मधुर गाना सुनाने के लिए धन्यावाद।

परम लौ
manu said…
आपके तुक्के पर हम मुहर लगाते हैं,,,,,
हम भी यही सोच रहे थे,,,
अनोखी रात का अनोखा गीत,,,,
है भी रोशन साहब का,,,,
अब ये उनकी आखिरी फिल्म है के नहीं,,,,ये हमें नहीं मालूम,,,,
Parag said…
गीता जी और लता जी का यह छेड़-छड़ वाला गीत उन दोनोंके गाये हुए करीब ३०-३५ गानोंमें ऊंचा स्थान रखता हैं. ऐसा ही और एक छेड़ भरा गीत हैं "मेरी छोटी सी बहन" जिसे भी संगीतकार वसंत देसाई साहब ने स्वरबद्ध किया था.

नीलम जी और मनु जी को बहुत बधाईयाँ सही गाना पहचानने के लिए! अनोखी रात रोशन साहब की सचमुच आखरी फिल्म थी. उसी फिल्म का एक गीत सुप्रसिद्ध हैं "महलों का राजा मिला के रानी बेटी राज करेगी" जिसे लता जी ने खूब गाया है.
आभारी
पराग

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...