Skip to main content

हिंदी या उर्दू का उच्चारण ठीक करना चाहते है....आज ही इस मौके का लाभ उठायें

दोस्तों नए गीतों के सिलसिले को एक बार फिर रोक कर आज हम उपस्थित हुए हैं एक जरूरी सूचना आप तक पहुंचाने के लिए. यदि आप सफल समाचार वाचक, रिपोर्टर, आर. जे. या voice over आर्टिस्ट या गायक बनना चाहते हैं? या आप अपना हिंदी या उर्दू का उच्चारण ठीक करना चाहते है, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका हम लेकर आये है. रेडियो और टीवी के जाने माने वरिष्ठ commentator, newsreader और आर. जे. प्रदीप शर्मा २५ घंटों की एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन कर रहे हैं. आवाज़ की पहल पर प्रदीप जी इस वर्कशॉप के लिए तैयार हुए हैं. भाषा की शुद्धता और अदायगी दोनों ही सभी भाषा के सिपाहियों के लिए अति आवश्यक है, तो इस मौके को बिलकुल भी हाथ से न जाने दें.

इस वर्कशॉप में practicals पर विशेष जोर दिया जाएगा. इच्छुक अपना पंजीकरण ५ सितम्बर २०१० तक pramadu@gmail.com पर या हिंद युग्म के मेल यानी hindyugm@gmail.com पर करवा सकते हैं.


प्रदीप शर्मा
प्रदीप शर्मा देश विदेश में क्रिकेट commentary तथा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की कई वर्षों से commentary कर रहे हैं. आपका तजुर्बा ऑडियो मीडिया में लगभग ३५ वर्षों का है. ढेरों टीवी कार्यक्रमों, धारावाहिकों, और फिल्म्स के लिए भी आप डब्बइंग कर चुके हैं. अब तक सैकड़ों युवा प्रतिभाओं और प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षण दे चुके हैं. फिल्म और संगीत जगत के ढेरों जानी मानी हस्तियों के प्रदीप जी द्वारा लिए गए कई साक्षात्कार रेडियो से प्रसारित हो चुके हैं.

Comments

indu puri said…
बहुत अच्छा मौका है भाई,क्यों जाने देंगे इसे यूँही हाथ से. करना कैसे है बता दीजिए नही तो इसे ही मेरी एंट्री फॉर्म मान लीजिए' ये लीजिए सबमिट कर दिया.
आइडिया बुरा नहीं है ! पर यह वरिष्ठ commentator, newsreader और आर. जे प्रदीप शर्मा जी हैं कहाँ के ? दिल्ली या फिर मुंबई या फिर इंदौर के ? बताईएगा ....! यानी यह वर्कशाप कहाँ आयोजित की जा रही है ?

प्रदीप जी द्वारा लिए गए किसी साक्षात्कार का कोई एक आधा हिस्सा यहाँ "आवाज़" पर सुनवा दें तो मज़ा आ जाए .....इंतज़ार रहेगा !!

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...