Skip to main content

स्मृतियों के झरोखों से - सुनीता सानू


मैंने देखी पहली फिल्म

भारतीय सिनेमा के शताब्दी वर्ष में ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ द्वारा आयोजित विशेष अनुष्ठान- ‘स्मृतियों के झरोखे से’ में आप सभी सिनेमा प्रेमियों का हार्दिक स्वागत है। आज माह का दूसरा गुरुवार है और आज बारी है- ‘मैंने देखी पहली फिल्म’ की। इस द्विसाप्ताहिक स्तम्भ के पहले दो अंकों में हमने गैरप्रतियोगी संस्मरण प्रस्तुत किये थे। आज से हम प्रतियोगी वर्ग के संस्मरणों की शुरुआत कर रहे हैं। ‘मैंने देखी पहली फिल्म’ प्रतियोगिता की पहली प्रविष्टि सुनीता शानू की है। आप भी उनकी देखी पहली फिल्म ‘अर्पण’ के संस्मरण का आनन्द लीजिए।

पहली फिल्म जो यादगार बन गई

मै पिलानी (राजस्थान) में पली-बड़ी। पिलानी आज एक खूबसूरत शहर के रूप में जाना जाता है लेकिन उस समय एक कस्बा ही था। जहाँ शहर की हवा नही चली थी। समय पंख लगा कर उड़ गया। गुड्डे-गुड़िया खेलते-खेलते कब फ़िल्म देखने का शौक चर्राया पता ही नही चला। दोनो बड़ी बहनें, अपनी सहेलियों के संग फ़िल्म देखने जाती थी मगर ‘मै छोटी हूँ’ कह कर घर छोड़ जाती थी। माँ को शिकायत करने पर भी झिड़क दी जाती थी कि बच्चे फ़िल्म नही देखा करते। कहने की बात यह है कि घर के काम करने के लिये माँ कहती थी इतनी बड़ी हो गई है काम कब सीखेगी? और फ़िल्म देखने की बात पर मै छोटी हो जाती थी। यह कैसी बात हुई?

स्कूल में दोस्तों से नई-नई फ़िल्मों की कहानी सुनती। हम सहेलियाँ चुपके-चुपके मायापुरी, फ़िल्मी दुनिया मैगज़ीन देखा करते। सारे हीरो हिरोइनो के चेहरे याद हो गये। बस एक फ़िल्म देखना नसीब नही हो पा रहा था। बहरहाल वो दिन भी आया जब मै कुछ बड़ी हुई। बड़ी यानि कि फ़िल्म देखने के लिए बड़ी। पहले आपको बता दूँ कि घर के सभी लोग ‘अर्पण’ फ़िल्म देखने जा रहे थे। जो बनी ही 1983 में थी यानि की मेरा बड़ा होना भी ‘अर्पण’ फ़िल्म के साथ पक्का हो गया। पहली बार माँ ने कहा अच्छा ठीक है तू भी चल, लेकिन कोई शैतानी नही करना। मेरी खुशी का तो ठिकाना ही नही था। ‘अर्पण’ की स्टोरी मेरी सहेली पहले ही सुना चुकी थी। लेकिन स्टोरी की हिरोइन को पर्दे पर देखना। वाह! सोच कर ही मजा आ रहा था। जितेंद्र, रीना रॉय, परवीन बॉबी, राज बब्बर सारे ही उच्चकोटि के कलाकार थे। वैसे भी बचपन में सारे हीरो-हिरोइन अच्छे ही लगते थे। मुझे ज्यादा पसंद मनोज कुमार अंकल थे। अब जितेंद्र या रीना हो तो भी कोई बात नही। ‘अर्पण’ फ़िल्म की स्टोरी, उसके गाने, बालमन पर ऎसा असर दिखा गये की आज भी याद आते हैं। सबसे अच्छा लगता था वो गाना- ‘लिखने वाले ने लिख डाले मिलन के साथ बिछोड़े, असा हुण टुर जाणा ए दिन रह गये थोडे...’। गाना तो वह भी पसंद था जब जितेंद्र रीना को बेवफ़ा जान कर गाता है- ‘मुहब्बत अब तिज़ारत बन गई है, तिज़ारत अब मुहब्बत बन गई है...’।

हमें जो अच्छा लग रहा था, वह थी जितेंद्र और रीना की लव स्टोरी। लेकिन बहुत बुरा लगा था जब जितेंद्र के अचानक बाहर जाते ही रीना और जितेंद्र के रिश्ते के बीच विलेन के रूप में राज बब्बर का आगमन हुआ। रीना का मजबूरी में राज बब्बर से शादी करना। अंत में राज बब्बर को कैंसर होना। पूरी की पूरी इमोशनल मूवी। और हम सब ऎसे रो रहे थे जैसे की सबके सब इमोशनल फ़ूल्स हैं। सबसे ज्यादा हँसी तो तब आ रही थी जब हमारे साथ-साथ लड़के भी रो रहे थे। किसी फ़िल्म को देख कर लड़कों का रोना, यह मेरा पहला और आखिरी अनुभव रहा है। यह थी मेरी पहली फ़िल्म और उससे जुड़ी यादें जो चाह कर भी भूली नही जाती।

सुनीता शानू जी ने अपने संस्मरण में फिल्म ‘अर्पण’ के जिस सर्वप्रिय गीत- ‘लिखने वाले ने लिख डाले…’ का उल्लेख किया है, अब हम आपको वही गीत सुनवाते हैं। फिल्म ‘अर्पण’ के इस गीत के गीतकार आनन्द बक्शी, संगीतकार लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल हैं और इसे गाया है- लता मंगेशकर व सुरेश वाडकर ने।

फिल्म अर्पण : ‘लिखने वाले ने लिख डाले...’ : लता मंगेशकर व सुरेश वाडकर




आपको सुनीता जी की देखी पहली फिल्म का संस्मरण कैसा लगा? हमें अवश्य लिखिएगा। आप अपनी प्रतिक्रिया radioplaybackindia@live.com पर भेज सकते हैं। आप भी हमारे इस आयोजन- ‘मैंने देखी पहली फिल्म’ में भाग ले सकते हैं। आपका संस्मरण हम रेडियो प्लेबैक इण्डिया के इस अनुष्ठान में सम्मिलित तो करेंगे ही, यदि हमारे निर्णायकों को पसन्द आया तो हम आपको पुरस्कृत भी करेंगे। आज ही अपना आलेख और एक चित्र हमे swargoshthi@gmail.com पर मेल करें। जिन्होने आलेख पहले भेजा है, उन सबसे अनुरोध है कि अपना एक चित्र भी भेज दें।

प्रस्तुति : कृष्णमोहन मिश्र

Comments

manu said…
hamein to yaad hi nahin hai..pahli film kaun si dekhi thi..

is mein school bunk karke dekhi film bhi likh sakte hain...???
manu said…
और हम सब ऎसे रो रहे थे जैसे की सबके सब इमोशनल फ़ूल्स हैं। ..



hahahahahahahaha
याद रहता है हर पहला लम्हा ...:) न आये याद तो सजीव जी करवा देते हैं ..अच्छी लगी यह पेशकश ..:)
Sujoy Chatterjee said…
yeh mera bhi pasandida geet hai.

Sujoy Chatterjee
वाह! पुरानी याद फिर ताज़ा हो गई। धन्यवाद कृष्णमोहन जी सजीव जी।
Pankaj Mukesh said…
Hamare krishna mohan mishra ji ne kaun si pahlee film dekhi thi???abhi tak pata nahin chala!!!radio playbackindia ke sabhi sthai sadasya kripya apna bhi sansmaran post karen, bada achha lagta hai padh kar!!!jaise yoon lagta hai ki baat hamari hi ho rahi hai magar film koi doosri hai.....

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की