Skip to main content

४ फरवरी - आज का गाना


गाना: तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा




चित्रपट:धूल का फूल
संगीतकार:एन. दत्ता
गीतकार:साहिर लुधियानवी
गायक:रफ़ी





तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा
इन्सान की औलाद है इन्सान बनेगा

अच्छा है अभी तक तेरा कुछ नाम नहीं है
तुझ को किसी मज़हब से कोई काम नहीं है
जिस इल्म ने इन्सानों को तक़सीम किया है
इस इल्म का तुझ पर कोई इल्ज़ाम नहीं है

तू बदले हुए वक़्त की पहचान बनेगा
इन्सान की औलाद है इन्सान बनेगा

मालिक ने हर इन्सान को इन्सान बनाया
हमने उसे हिन्दू या मुसलमान बनाया
क़ुदरत ने तो बख़्शी थी हमें एक ही धरती
हमने कहीं भारत कहीं ईरान बनाया

जो तोड़ दे हर बंद वह तूफ़ान बनेगा
इन्सान की औलाद है इन्सान बनेगा

नफ़रत जो सिखाए वो धरम तेरा नहीं है
इन्साँ को जो रौंदे वो क़दम तेरा नहीं है
क़ुरान न हो जिसमें वह मंदिर नहीं तेरा
गीता न हो जिस में वो हरम तेरा नहीं है

तू अमन का और सुलह का अरमान बनेगा
इन्सान की औलाद है इन्सान बनेगा

यह दीन के ताज़िर, यह वतन बेचनेवाले
इन्सानों की लाशों के कफ़न बेचनेवाले
यह महलों में बैठे हुए क़ातिल, यह लुटेरे
काँटों के एवज़ रूह-ए-चमन बेचनेवाले

तू इन के लिए मौत का ऐलान बनेगा
इन्सान की औलाद है इन्सान बनेगा


Comments

,संगीत,गाने हम पर कितना असर छोड़ते हैं वो हम सार्वजनिक रूप से स्वीकारे ना स्वीकारे पर हम जानते हैं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप मे ये हम पर अपना असर छोड़ते हैं.इस गाने ने बचपन से मेरी सोच को इतना प्रभावित किया कि..............
अपने जीवन को मैंने इन बच्चो को सौंप दिया.ज्यादा कुछ बताना नही चाहती.आत्मश्लाघा का आरोप लगा देंगे सब मुझ पर.किन्तु ..... मेरे तीन बच्चो मे से एक ऐसा ही एक बच्चा है.यूँ जब भी ज़िक्र भी करती हूँ आत्मा पर एक बोझ सा चदा जाता है पर......शायद फिर कोई आगे आए इसे पढ़ने के बाद...किसी बच्चे के लिए यही सोचे ............

'अच्छा है अभी तक तेरा कुछ नाम नहीं है
तुझ को किसी मज़हब से कोई काम नहीं है
जिस इल्म ने इन्सानों को तक़सीम किया है
इस इल्म का तुझ पर कोई इल्ज़ाम नहीं है'

'नफ़रत जो सिखाए वो धरम तेरा नहीं है
इन्साँ को जो रौंदे वो क़दम तेरा नहीं है
क़ुरान न हो जिसमें वह मंदिर नहीं तेरा
गीता न हो जिस में वो हरम तेरा नहीं है'
क्या बोलू! कहोगे यह कितना रोती है...दुखियारी है बेचारी शायद कोई......पर.......मैं इतनी भावुक हूँ कि........ शायद इसी लिए सबने लिखा,पढ़ा ,गया इन शब्दों को और.....मैं जी गई.एक बार नही कई कई बार और मुझे अपने खूबसूरत दिल और दिमाग से इश्क हो गया.खुद को और अपनी भावुकता को चाहने लगी हूँ.इस गाने ने मुझ से वो सब करवाया जिसे आम लोग सोच भी नही पाते.मेरी सोचको उस मुकाम पर ले गया जहां मैं ईश्वर से नजर मिलाकर बात कर सकती हूँ.गांधी,गौतम,मदर टेरेसा हर कोई नही बन सकता पर.........ऐसे ही गानों ने मुझे इंसान बनकर जीना सिखाया है अमित!
जानती हूँ जिस दिन इस दुनिया से जाऊंगी,ऐसे कई बच्चे मुझे जाते हुए देखेंगे और मैं उनके सपनों मे आ कर उन्हें प्यार करूंगी.अपने कृष्णा से गले लग कर कह सकूंगी 'तुने अपने से दूर कर दिया पर देख कितने कृष्णा की यशोदा बन गई थी मैं वहाँ' तब शायद वो मुझे गले लगा ले. उसी के लिए यह सब करती हूँ.बहुत स्वार्थी औरत हूँ मैं मात्र एक बार मुझे वो गले लगा ले.इसलिए तुम्हारे इस गीत के शब्दों को जी रही हूँ बाबु!
क्या करूं???? ऐसीच हूँ मैं तो

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...