Skip to main content

१३ फरवरी - आज का गाना


गाना: झूम झूम के नाचो आज गाओ आज गाओ खुशी के गीत हो




चित्रपट:अंदाज़
संगीतकार:नौशाद अली
गीतकार:मजरूह सुलतान पुरी
गायक:मुकेश






झूम झूम के नाचो आज गाओ आज गाओ खुशी के गीत हो
गाओ खुशी के गीत
आज किसी की हार हुई है, आज किसी की जीत हो
गाओ खुशी के गीत
झूम झूम के ...

कोई किसी किसी की, आँख का तारा
जीवन साथी, साजन प्यारा
और कोई तक़दीर का मारा
ढूँढ रहा है दिल का सहारा
किसी को दिल का दर्द मिला है, किसी को मन का मीत हो
गाओ खुशी के गीत
झूम झूम के ...

देखो तो कितना, खुश है ज़माना
दिल में तरंगे लब पे तराना
बन्द आँख आँसू न बहाना
ये तो यहाँ का ढंग पुराना
इसको मिटाना उसको बनाना, इस नगरी की रीत हो
गाओ खुशी के गीत
झूम झूम के ...


Comments

ये वे सदाबहार गीत हैं जिन्हें आज सुन पाना भी मुश्किल होता जा रहा है.. और नौशाद साहब तो वो अजिमोश्शान फनकार हुए हैं जिन्होंने यूपी की लोकधुनों को पूरे देश में फैला दिया.