Skip to main content

ग़ालिब का कलाम और लता का अंदाज़ - क़यामत

लता संगीत उत्सव की एक और पेशकश - लता सुगम समारोह, पढ़ें और सुनें संजय पटेल की कलम का और लता की आवाज़ का जादू 28 सितम्बर तक लता मंगेशकर की ग़ैर-फ़िल्मी रचनाओं के इस सुगम समारोह में.




लता मंगेशकर इस बरस पूरे ८० बरस की हो जाएंगी.सुरों की इस जीती-जागती किंवदंती का हमारे बीच होना हम पर क़ुदरत का एक अहसान है.आवाज़ के आग्रह पर हमारे चिर-परिचित संगीत समीक्षक श्री संजय पटेल ने हमारे लिये लताजी की कुछ ग़ैर-फ़िल्मी रचनाएँ,जिनमें ज़्यादातर उर्दू महाकवि ग़ालिब की ग़ज़लें शुमार हैं पर विशेष समीक्षाएँ की हैं .लताजी की इन रचनाओं पर संजय भाई २८ सितम्बर तक नियमित लिखेंगे.

लता मंगेशकर द्वारा स्वरबध्द और पं.ह्र्दयनाथ मंगेशकर द्वारा संगीतबध्द ग़ालिब की रचनाओं को सुनना एक चमत्कारिक अनुभव है. आज संगीत में जिस तरह का शोर बढ़ता जा रहा है उस समय में इन क्लासिकी ग़ज़लों को सुनना किसी रूहानी अहसास से गुज़रना है. चूँकि यह प्रस्तुतियाँ सुगम संगीत की अनमोल अमानत हैं; हमने इसे लता सुगम समारोह नाम दिया है...... आइये आज से प्रारंभ करते हैं लता सुगम समारोह.
उम्मीद है आवाज़ की ये सुरीली पेशकश आपको पंसद आएगी.


दुर्लभ रचनाओं को सिलसिला : लता सुगम समारोह : पहली कड़ी:


ग़ालिब,लता मंगेशकर और पं.ह्रदयनाथ मंगेशकर यानी सारा मामला ही कुछ अदभुत है.आवाज़ के भाई सजीव सारथी ने जब इस पेशकश पर अपनी बात कहने का इसरार किया तो मन रोमांचित हो उठा.सर्वकालिक महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब उर्दू और फ़ारसी के प्रभावशाली रचनाकार थे.उन्हें फ़ारसी शायरी पर बहुत फ़ख्र था किंतु उन्हें लोकप्रियता मिली उर्दू शायरी की बदौलत.वे न केवल एक बेजोड़ शायर थे लेकिन एक ज़िन्दादिल इंसान भी.उनके कई शेर ख़ुद अपने आप पर व्यंग्य करते हैं जिनमें वे तत्कालीन शायरी परिदृश्य को भी फ़टकार लगाते नज़र आते हैं.बहादुर शाह ज़फ़र(1854) ग़ालिब से इतने प्रभावित थे कि ज़िन्दगी भर उनको अपना उस्ताद मानते रहे.प्रेम ग़ालिब की शायरी का स्थायी भाव था लेकिन साथ ही तत्कालीन राजनैतिक परिस्थिति और निजी ज़िन्दगी की तल्ख़ियों को भी उन्होनें अपने लेखन में ख़ूबसूरती से शुमार किया.


सत्तर के दशक में पं.ह्र्दयनाथ मंगेशकर ने ग़ालिब एलबम रचा.बता दें कि ह्र्दयनाथ जी उस्ताद अमीर ख़ाँ साहब के गंडाबंद शागिर्द रहे हैं और पूरे मंगेशकर कुटुम्ब के कलाकरों को संगीत का संस्कार अपने दिवंगत पिता पं.दीनानाथ मंगेशकर जी से मिला जो अपने समय के महान रंगकर्मी और गायक थे.जब यह एलबम रचा गया है तब सुगम संगीत की लोकप्रियता के लिये एकमात्र माध्यम आकाशवाणी और विविध भारती थे. संगीत को पत्रिकाओं और अख़बारों में कोई ख़ास जगह नहीं मिलती थी. समझ लीजिये संगीतप्रेमी अपने प्रयत्नों से इस तरह के एलबम्स को जुगाड़ते थे. ये ग़ज़ले विविध भारती के रंग-तरंग कार्यक्रम में ख़ूब बजी हैं और जन जन तक पहुँचीं है.ह्र्दयनाथजी बहुत परिश्रम से इस एलबम पर काम किया है. इनके कम्पोज़िशन्स को एक ख़ास मूड और टेम्परामेंट के हिसाब से रचा गया है जिसमें न केवल सांगीतिक उकृष्टता है बल्कि अठारहवीं शताब्दी के कालखंण्ड की प्रतिध्वनि भी है.राग-रागिनियों का आसरा लेकर ह्र्दयनाथजी ने लताजी से समय के पार का गायन करवा लिया है.सारंगी दरबार की शान हुआ करती थी इसलिये सुगम समारोह में ग़ालिब एलबम से जो भी ग़ज़लें हम सुनेंगे उनमें ये साज़ प्रधानता से बजा है,बल्कि ये भी कह सकते हैं कि लताजी के बाद सारंगी ही सबसे ज़्यादा मुखर हुई है. तबला भी एक ख़ास टोनल क्वालिटी के साथ बजा है और उसे ऊँचे स्वर(टीप) में मिला कर बजवाया गया है.किसी भी एलबम की सफलता में गायक और संगीतकार की आपसी ट्यूनिंग ही कमाल करती है, इस बात को ग़ालिब एलबम सुनकर सहज ही महसूस किया जा सकता है.यह एलबम संगीत की दुनिया का बेशक़ीमती दस्तावेज़ है.

लता मंगेशकर के बारे में अगली पोस्ट्स में तफ़सील से चर्चा करेंगे,लेकिन आज सिर्फ़ इतना ही कहना चाहूँगा कि लता जी ने संख्या की दृष्टि से कितना गाया यह मह्त्वपूर्ण नहीं , क्या गाया है यह अधिक महत्वपूर्ण है. जो हरक़ते उनके गले से इस एलबम में निकलीं है वे बेमिसाल हैं.इस एलबम को यदि एक बैठक में सुन लिया जाए तो लता जी के आलोचक भी सिर्फ़ ग़ालिब गायन के लिये इस सर्वकालिक महान गायिका को भारतरत्न दे सकते हैं.सत्तर के दशक में लताजी की आवाज़ जैसे एक संपूर्ण गायक की आवाज़ थी.रचना के साथ स्वर का निबाह करना तो कोई लताजी से सीखे.वे इस एलबम को गाते गाते स्वयं ग़ालिब के दौर में पहुँच गईं हैं और अपने सुरों की घड़ावन से ऐसा अहसास दे रही हैं मानो इस एलबम की रेकॉर्डिंग दिल्ली दरबार में ही हुई हो.बिला शक यह कह सकता हूँ कि यदि ग़ालिब भी लता जी को सुन रहे होते तो उनके मुँह से वाह बेटी ;वाह ! सुभानअल्लाह निकल ही जाता ।

आग़ाज़ करते हैं ग़ालिब की इन दो ग़ज़लों से..........

दर्द मिन्नत कशे दवा ना हुआ...



हर एक बात पे कहते हो तुम...

Comments

संजय भाई लता की आवाज़ में इन ग़ज़लों को सुनना एक अलग ही अनुभव रहा, बेहतरीन प्रस्तुति दी है आपने, अगली कड़ी के इन्तेज़ार में.....
लता जी की आवाज मे गालिब की गजले सुनना ,सोने पर सुहागा हे,
धन्यवाद
वाह क्या बात है ! मधुर... बहुत सुँदर !
हेप्पी बर्थ डे...टू....यू ....
हेप्पी बर्थ डे...टू....यू ....
हेप्पी बर्थ डे...संजय भाई !!!
आज २२ सितम्बर के दिन,
"लावण्यम` ~~ अंतर्मन` " जाल घर पर ,
आपकी सालगिरह का उत्सव है संजय भाई !!
~~ आप सभी ,
को सपरीवार, निमंत्रण है !!
..... आ रहे हैं ना आप सब ? :)
स्नेह ,
- लावण्या
Anup Manchalwar said…
मिर्जा गालिब की रचनाएँ दीदी की आवाज़ में हम सबके साथ बाटने का शुक्रिया. गालिब साहब की isshtyle में दीदी के लिए एक शेर: "सुर-ओ-ताल के तुम्ही उस्ताद नहीं हो तानसेन...
इस ज़माने में कोकिलकंठी "लता मंगेशकर" भी हैं.. " संजय पटेल जी का अभिनन्दन!
मैंने इन ग़ज़लों को पहले भी सुना था लेकिन इतने गहरे उतर कर नहीं सुना था। आपका आलेख पढ़कर कई बार सुना, सच है कि सारंगी और तबला की टोनल का इस्तेमाल जिस खूबसूरती से हुआ है, वो मिल पाना दुर्लभ है। आपकी अगली कड़ी का इंतज़ार है।

सालगिरह की बधाइयाँ भी स्वीकारें हुजूर

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...