Skip to main content

सिने-पहेली # 10

जाँचिए अपना फिल्म संगीत ज्ञान 


रेडियो प्लेबैक इण्डिया के सभी श्रोता-पाठकों को कृष्णमोहन मिश्र का रंगोत्सव के शुभ पर्व पर शत-शत बधाई। दोस्तों, 'सिने-पहेली' की दसवीं कड़ी लेकर आज मैं उपस्थित हूँ। आपको अवगत करा दूँ कि हम सबके प्रिय सुजॉय जी अगले दो सप्ताह तक अवकाश पर होंगे, इसलिए इस अवधि में मैं ही आपके सम्मुख प्रश्न-चिह्न उपस्थित करूँगा। आप यह भी जानते हैं कि सिने-पहेली की यह 10वीं कड़ी है और इस कड़ी का परिणाम ही पहले सेगमेण्ट के विजेता का निर्धारण करेगा। पहेली आरम्भ करने से पहले, आइए पिछले अंक तक शीर्ष चार प्रतियोगियों के नाम और उनके द्वारा अर्जित अंकों पर नज़र दौड़ा ली जाए।

प्रकाश गोविन्द, लखनऊ – 35 अंक 
पंकज मुकेश, बेंगलुरु – 30 अंक 
क्षिति तिवारी, इन्दौर – 25 अंक 
रीतेश खरे, मुंबई  --- 24 अंक

अब देर किस बात की, आप सब जुट जाइए इन पाँच प्रश्नो को हल करने में और मैं भी पूरी एकाग्रता से आपके उत्तरों की प्रतीक्षा में बैठ जाता हूँ। विजेता की प्रतीक्षा में मेरी भी धड़कनें अब बढ़ने लगीं है। तो आइए अब देर किस बात की, आरम्भ करता हूँ, आज की पहेली के प्रश्नों का सिलसिला-

******************************************** 

सवाल-1: गोल्डन वॉयस

गोल्डन वॉयस में आज हम आपको सुनवाने जा रहे हैं छठें दशक की एक चर्चित फिल्म के गीत का एक अंश। इस अंश को सुन कर बताइए कि इस गीत की गायिका कौन हैं?   



सवाल-2: पहचान कौन


दूसरे सवाल के रूप में आपको हल करने हैं एक चित्र पहेली का। नीचे दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए। छठें दशक की एक बेहद चर्चित फिल्म के होली गीत का दृश्य है यह। आपको यह दृश्य देख कर फिल्माए गए गीत का मुखड़ा अर्थात गीत की प्रथम पंक्ति बताना है।



सवाल-3: सुनिये तो...

'सुनिये तो' में आज हम आपको सुनवा रहे हैं बांग्ला उपन्यासकार शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय के चर्चित उपन्यास पर बनी फिल्मों के कई संस्करणों में सबसे नवीनतम संस्करण के एक नृत्य गीत का अंश। इसे सुन कर क्या आप हमें गीत के केवल इस अंश के मुख्य गायक कलाकार का नाम बता सकते हैं

सवाल-4: बताइये ना!

और अब चौथा सवाल। अपने समय की अत्यन्त भव्य और सफल फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ में लता मंगेशकर का गाया और नौशाद का संगीतबद्ध किया यह मधुर गीत सुनिए और पहचानिए कि यह गीत किस राग पर आधारित है? 

सवाल-5: गीत अपना धुन पराई

और अब पाँचवा और आख़िरी सवाल। सुनिये इस विदेशी गीत को और बताइए कि वह कौन सा हिन्दी फ़िल्मी गीत है जिसकी धुन इस विदेशी गीत की धुन से प्रेरित है? गीत की आरम्भिक पंक्ति और फिल्म का नाम बताने पर ही अंक मिलेंगे। 


*********************************************

तो दोस्तों, हमने पूछ लिए हैं आज के पाँचो सवाल, और अब ये रहे इस प्रतियोगिता में भाग लेने के कुछ आसान से नियम-

1. अगर आपको सभी पाँच सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।

2. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल cine.paheli@yahoo.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे।

3. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "Cine Paheli # 10" अवश्य लिखें, और जवाब के नीचे अपना नाम, स्थान और पेशा लिखें।

4. आपका ईमेल हमें शुक्रवार 9 मार्च तक मिल जाने चाहिए। है न बेहद आसान! तो अब देर किस बात की, लगाइए अपने दिमाग़ पे ज़ोर और जल्द से जल्द लिख भेजिए अपने जवाब। जैसा कि आप जानते ही हैं कि हर सप्ताह हम सही जवाब भेजने वालों के नाम घोषित करते हैं और अगले अंक में तो हम पहले दस अंकों के ‘विजेता’ का नाम घोषित करने वाले हैं। पचासवें अंक के बाद "महाविजेता" का नाम घोषित किया जाएगा।

****************************************** 

 और अब 27 फ़रवरी को पूछे गए 'सिने-पहेली # 9' के सवालों के सही जवाब-

1. पहले सवाल 'गोल्डन वॉयस' में हमने आपको जो आवाज़ सुनवाई थी, वह आवाज़ थी गायक शंकर दासगुप्ता की।

2. 'चित्र-पहेली' में दिखाए गए चित्र में जिस गीत का दृश्य था, वह 1936 की फिल्म ‘अछूत कन्या’ का था और गीत का मुखड़ा है- ‘मैं वन की चिड़िया बन के वन-वन बोलूँ रे...’।

3. 'सुनिये तो' में आपको हमने जो संवाद सुनवाया था वह फिल्म ‘नमक हलाल’ से अमिताभ बच्चन की आवाज़ में था।

4. ‘बताइये ना’ सवाल का सही उत्तर है- ऐश्वर्या राय बच्चन।

5. 'गीत अपना धुन पराई' में जो विदेशी गीत सुनवाया था, उससे प्रेरित हिन्दी गीत है फ़िल्म 'सी.आई.डी.' का "ऐ दिल है मुश्किल जीना यहाँ..."।


और अब 'सिने पहेली # 9' के विजेताओं के नाम ये रहे -

1. प्रकाश गोविन्द, लखनऊ --- 5 अंक 
2. क्षिति तिवारी, इन्दौर --- 5 अंक 
3. पंकज मुकेश, बेंगलुरू --- 4 अंक 
4. रीतेश खरे, मुंबई --- 4 अंक 
5. इन्दु पुरी गोस्वामी, राजस्थान --- 3 अंक 
6. अमित चावला, दिल्ली --- 2 अंक

आप सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई। यदि आपको अंक सम्बन्धी कोई शिकायत हो, तो cine.paheli@yahoo.com के पते पर हमें अवश्य सूचित करें। जिन पाठकों नें इसमें भाग लिया, पर सही जवाब न दे सके, उनका भी हम शुक्रिया अदा करते हैं और अनुरोध करते हैं कि अगली पहेली में भी ज़रूर भाग लीजिएगा। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तम्भ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए सुलझाते रहिए, हमारी सिने-पहेली और करते रहिए यह सिने-मंथन, और अनुमति दीजिए अपने इस मित्र कृष्णमोहन मिश्र को।

Comments

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...