Skip to main content

सिने-पहेली # 11 (पहला सेगमेंट परिणाम विशेष)


जाँचिए अपना फिल्म-संगीत ज्ञान
रेडियो प्लेबैक इण्डिया के सभी श्रोता-पाठकों का सिने-पहेली के एक नए अंक में कृष्णमोहन मिश्र की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। विश्वास है कि आपने रंगों का पर्व धूम-धाम से मनाया होगा। इससे पहले कि हम 'सिने-पहेली' की 11वीं कड़ी के प्रश्नों का सिलसिया आरम्भ करें, पहले आपकी उत्सुकता का समाधान करते हुए सिने-पहेली की पहली दस कड़ियों की श्रृंखला (पहले सेगमेण्ट) के विजेता के नाम की घोषणा आवश्यक है।
दोस्तों, हमारी पहली श्रृंखला के पहले विजेता हैं, लखनऊ के श्री प्रकाश गोविन्द, जिन्होने 39 अंक अर्जित कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रकाश जी की भागीदारी पहेली की सभी दस कड़ियों में रही और आरम्भ से ही उन्होने अपनी बढ़त को कायम रखा। प्रतियोगिता के उपविजेता, बैगलुरु के श्री पंकज मुकेश रहे, जिन्होने 35 अंक अर्जित किए और प्रकाश जी को कड़ी टक्कर दी। 30 अंक पाकर इन्दौर की श्रीमती क्षिति तिवारी ने तीसरा और 29 अंक अर्जित कर मुम्बई के श्री रीतेश खरे ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा श्री अमित चावला, श्रीमती इन्दु पूरी गोस्वामी और श्री शरद तैलंग की भागीदारी भी प्रशंसनीय रही। सभी प्रतिभागियों को 'रेडियो प्लेबैक इंडिया' की ओर से हार्दिक बधाई।  
आइए आरम्भ करते हैं- सिने पहेली के दूसरे सेगमेंट के पहले अंक यानि आज की पहेली के प्रश्नों का सिलसिला-


सवाल-1: गोल्डन वॉयस

गोल्डन वॉयस में आज हम आपको सुनवाने जा रहे हैं चौथे दशक की एक भूली-विसरी फिल्म के गीत का एक अंश। इस अंश को सुन कर बताइए कि इस गीत के गायक कौन हैं?

सवाल-2: पहचान कौन

दूसरे सवाल के रूप में आपको हल करना हैं एक चित्र पहेली। नीचे दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए। पिछले दशक की यह एक पारिवारिक फिल्म के गीत का दृश्य है। आपको यह दृश्य देख कर फिल्म का नाम और फिल्माए गए गीत का मुखड़ा अर्थात गीत की प्रथम पंक्ति बताना है। प्रश्न के दोनों भाग का उत्तर देने पर ही अंक प्राप्त होंगे।

सवाल-3: सुनिये तो...
"सुनिये तो' में आज हम आपको सुनवा रहे हैं, लगभग डेढ़ दशक पहले की एक लोकप्रिय फिल्म का एक संवाद। इस संवाद के तुरन्त बाद जो गीत आरम्भ होता है, आपको वह गीत पहचानना है। क्या आप हमें उस गीत की आरम्भिक पंक्ति बता सकते हैं?

सवाल-4: बताइये ना!

और अब चौथा सवाल, छठें दशक की एक संगीत प्रधान फिल्म का यह गीत सुनिए और राग का नाम पहचानिए, जिस पर यह गीत आधारित है। गीत में मन्ना डे और लता मंगेशकर की आवाज़ें तो आपने पहचान ही ली होगी। बस फटाफट पहचानिए कि यह गीत किस राग पर आधारित है?

सवाल-5: गीत अपना धुन पराई

और अब पाँचवा और आख़िरी सवाल। सुनिये इस विदेशी गीत को और बताइए कि वह कौन सा हिन्दी फ़िल्मी गीत है जिसकी धुन इस विदेशी गीत की धुन से प्रेरित है?

********************************************* 
तो दोस्तों, हमने पूछ लिए हैं आज के पाँचो सवाल, और अब ये रहे इस प्रतियोगिता में भाग लेने के कुछ आसान से नियम-

1. अगर आपको सभी पाँच सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।
2. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल cine.paheli@yahoo.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे।
3. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "Cine Paheli # 11" अवश्य लिखें, और जवाब के नीचे अपना नाम, स्थान और पेशा लिखें।
4. आपका ईमेल हमें शुक्रवार 16 मार्च तक मिल जाने चाहिए। है न बेहद आसान! तो अब देर किस बात की, लगाइए अपने दिमाग़ पे ज़ोर और जल्द से जल्द लिख भेजिए अपने जवाब। जैसा कि हमने शुरु में ही कहा है कि हर सप्ताह हम सही जवाब भेजने वालों के नाम घोषित किया करेंगे, और हर दसवें अंक के बाद श्रृंखला के "विजेता" का नाम घोषित किया जाएगा।

5 मार्च को पूछे गए 'सिने-पहेली # 10' के सवालों के सही जवाब-
1. पहले सवाल 'गोल्डन वॉयस' में हमने आपको जो आवाज़ सुनवाई थी, वह आवाज़ थी सुप्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन की। फिल्म छबीली में उन्होने यह गीत गाया था।
2. 'चित्र-पहेली' में दिखाए गए चित्र में जिस गीत का दृश्य था, वह फिल्म मदर इण्डियाके सदाबहार गीत- होली आई रे कन्हाई रंग बरसे... का।
3. 'सुनिये तो' में आपको हमने जिस नृत्य-गीत का अंश सुनवाया था, वह फिल्म देवदास से लिया गया था और गीत के सुनवाए गए अंश में कथक नृत्य के वरिष्ठ आचार्य पण्डित बिरजू महाराज के स्वर थे।
4. ‘बताइये नासवाल का सही उत्तर है- फिल्म मुगल-ए-आजम का यह गीत राग गारा पर आधारित है।
5. 'गीत अपना धुन पराई' में जो विदेशी गीत सुनवाया था, उससे प्रेरित हिन्दी गीत है फ़िल्म 'प्यारा दुश्मन' का गीत "हरि ओम हरि..."। 

'सिने पहेली # 10' के विजेता

1.
पंकज मुकेश - 5 अंक, 2. क्षिति तिवारी - 5 अंक, 3. प्रकाश गोविन्द - 4 अंक, 4. रीतेश खरे – 5 अंक और 5. अमित चावला – 4 अंक।  

आप सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई। अंक सम्बन्धी अगर आप को किसी तरह की कोई शिकायत हो, तो cine.paheli@yahoo.com के पते पर हमें अवश्य सूचित करें। जिन पाठकों नें इसमें भाग लिया, पर सही जवाब न दे सके, उनका भी हम शुक्रिया अदा करते हैं और अनुरोध करते हैं कि अगली पहेली में भी ज़रूर भाग लीजिएगा। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तम्भ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए सुलझाते रहिए, हमारी सिने-पहेली, करते रहिए यह सिने-मंथन, और अनुमति दीजिए अपने इस मित्र कृष्णमोहन मिश्र को, सादर नमस्कार!

कृष्णमोहन मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...