Skip to main content

मेरी आवाज़ सुनो, प्यार का राग सुनो.....स्वर्गीय मदन साहब के गीत बोले रफी के स्वरों में ढल कर

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 140

न् १९२४ में इराक़ के बग़दाद में जन्मे मदन मोहन कोहली को द्वितीय विश्व युद्ध के समय फ़ौजी बनकर बंदूक थामनी पड़ी थी। लेकिन बंदूक की जगह साज़ों को थामने की उनकी बेचैनी उन्हे संगीत के क्षेत्र में आख़िरकार ले ही आयी। १९४६ में आकाशवाणी के लखनऊ केन्द्र में वो कार्यरत हुए और वहीं वो सम्पर्क में आये उस्ताद बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ साहब और बेग़म अख्तर जैसे नामी फ़नकारों के। १९५० में देवेन्द्र गोयल की फ़िल्म 'आँखें' में उन्होने बतौर स्वतंत्र संगीतकार पहली बार संगीत दिया। फ़िल्म 'मदहोशी' के एक गीत में उन्होने पहली बार लता मंगेशकर और तलत महमूद को एक साथ ले आये थे। १९८० में उनके संगीत से सजी फ़िल्म आयी थी 'चालबाज़'. १९५० से १९८० के इन ३० सालों में उन्होने एक से बढ़कर एक धुन बनायी और सुननेवालों को मंत्रमुग्ध किया। उनका हर गीत जैसे हम से यही कहता कि "मेरी आवाज़ सुनो, प्यार का राग सुनो"। फ़िल्म 'नौनिहाल' के इस गीत की तरह कई अन्य गानें उनके ऐसे हैं जिनको समझने के लिए अहसास की ज़बान ही काफ़ी है। मदन मोहन के संगीत में समुन्दर सी गहराई है, रात की तन्हाई है, उनके दर्द भरे गानें भी अत्यन्त मीठे लगते हैं। मोहम्मद रफ़ी की आवाज़ में आज सुनिये फ़िल्म 'नौनिहाल' का प्यार का राग सुनाता यही गीत। गीतकार हैं कैफ़ी आज़मी।

फ़िल्म 'नौनिहाल' बनी थी सन् १९६७ में। बलराज साहनी, संजीव कुमार और इंद्राणी मुखर्जी अभिनीत यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा नहीं चली, लेकिन मदन मोहन का संगीत ज़रूर चला। यूं तो लता मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर, कमल बारोट और कृष्णा कल्ले ने इस फ़िल्म के कई गीत गाये, लेकिन रफ़ी साहब के गाये दोनों के दोनों एकल गीतों ने बाज़ी मार ली। आज इस फ़िल्म को याद किया जाता है रफ़ी साहब के गाये हुए इन दो गीतों की वजह से। एक तो है आज का प्रस्तुत गीत और दूसरा गीत है "तुम्हारी ज़ुल्फ़ के साये में शाम कर लूँगा, सफ़र एक उम्र का पल में तमाम कर लूँगा"। इस गीत को कैफ़ी आज़मी ने नहीं बल्कि राजा मेहंदी अली ख़ान ने लिखा था। बहरहाल वापस आते हैं आज के गीत पर। "मेरी आवाज़ सुनो" की अवधि है ६ मिनट ४३ सेकन्ड्स। उस समय की औसत अवधि से जो काफ़ी लम्बी है। संगीत वही है जिसकी संगती दिल को मोह ले। संगीत जो सिर्फ़ कानों में ही नहीं बल्कि दिल में भी रस घोल दे। मदन मोहन की धुनों का सुरूर भी कुछ ऐसा ही है। तो लीजिये पेश है मदन साहब की एक और बेमिसाल रचना। चलने से पहले आप को यह भी बता दें कि कल है १४ जुलाई, यानी कि मदन मोहन साहब का स्मृति दिवस और इस 'मदन मोहन विशेष' की अंतिम कड़ी। तो आज की तरह कल भी 'आवाज़' के इस स्तंभ पर पधारियेगा ज़रूर!



और अब बूझिये ये पहेली. अंदाजा लगाइये कि हमारा अगला "ओल्ड इस गोल्ड" गीत कौन सा है. हम आपको देंगे तीन सूत्र उस गीत से जुड़े. ये परीक्षा है आपके फ़िल्म संगीत ज्ञान की. याद रहे सबसे पहले सही जवाब देने वाले विजेता को मिलेंगें 2 अंक और 25 सही जवाबों के बाद आपको मिलेगा मौका अपनी पसंद के 5 गीतों को पेश करने का ओल्ड इस गोल्ड पर सुजॉय के साथ. देखते हैं कौन बनेगा हमारा पहला "गेस्ट होस्ट". अगले गीत के लिए आपके तीन सूत्र ये हैं-

1. मदन साहब के मास्टरपीस गीतों में से एक.
2. अभिनेत्री अनीता गुहा पर फिल्माया गया है ये गीत.
3. मुखड़े की आखिरी पंक्ति में शब्द है - "घटा".

पिछली पहेली का परिणाम -
शरद जी को बधाई, ४४ अंक हो गए हैं आपके. पराग जी वाकई आपका दिल बड़ा है....मान गए. शमिख फ़राज़ और मनु जी आपका भी आभार. निर्मला जी आपकी पसंद का गीत पहले ही ओल्ड इस गोल्ड पर आ चुका है, लीजिये आप भी सुनिए यहाँ.

खोज और आलेख- सुजॉय चटर्जी



ओल्ड इस गोल्ड यानी जो पुराना है वो सोना है, ये कहावत किसी अन्य सन्दर्भ में सही हो या न हो, हिन्दी फ़िल्म संगीत के विषय में एकदम सटीक है. ये शृंखला एक कोशिश है उन अनमोल मोतियों को एक माला में पिरोने की. रोज शाम 6-7 के बीच आवाज़ पर हम आपको सुनवाते हैं, गुज़रे दिनों का एक चुनिंदा गीत और थोडी बहुत चर्चा भी करेंगे उस ख़ास गीत से जुड़ी हुई कुछ बातों की. यहाँ आपके होस्ट होंगे आवाज़ के बहुत पुराने साथी और संगीत सफर के हमसफ़र सुजॉय चटर्जी. तो रोज शाम अवश्य पधारें आवाज़ की इस महफिल में और सुनें कुछ बेमिसाल सदाबहार नग्में.

Comments

wo bhooli dastan lo phir yaad aa gai
film : sanjog
Singer : Lata mangeshkar
Parag said…
शरद जी अब सिर्फ चार अंक की दूरीपर है. आपको बहुत बधाईया.
स्वप्न मंजूषा जी , कहाँ हैं आप ?
सुजॉय जी, सच्चाई को स्वीकार करना अच्छी बात है, यह मेरा मानना है. और हम लोग यहापर संगीत, खुशिया और आनंद बाट रहे है. आप की लिखावट और लगान दोनों भी पुर-असर है.

लता जी का यह गाना तो बहुत सुरीला है, मगर विविधभारती ने इतनी बार सुनाया है, की उसका जादू थोडा फीका सा हो गया है मुझपर.

पराग
Shamikh Faraz said…
शरद जी को निर्विरोध जीत के लिए बधाई. यह बात मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि आज मुझे यहाँ पर स्वप्न मञ्जूषा जी नज़र नहीं आई.
गाने नें बेहोश कर दिया...

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...