Skip to main content

'सिने पहेली' को हम आज दे रहे हैं अल्प-विराम!



सिने-पहेली में आज 

छठे सेगमेण्ट के विजेताओं की घोषणा


'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी पाठकों और श्रोताओं को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, 'सिने पहेली' के सफ़र को तय करते हुए हम और आप, साथ-साथ आज आ पहुँचे हैं छठे सेगमेण्ट के नतीजे पर। अर्तात्‍ हमने पूरे कर लिए इस प्रतियोगिता के 60 अंक। कुछ असुविधाओं के कारण हमें 'सिने पहेली' प्रतियोगिता को कुछ दिनों के लिए स्थगित करना पड़ रहा है, जिसका हमें बेहद अफ़सोस है। पर 6 अप्रैल से इस यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा 61-वें अंक के साथ।

आइए आज के इस अंक में आपको सबसे पहले बतायें पिछले अंक में पूछे गए सवालों के सही जवाब।

पिछली पहेली का हल


1. जीतेन्द्र

2. राजकुमार

3. कैफी आज़मी

4. लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल

5. राग बहार

6. तीनताल और दादरा

7. शबाब 1954

8. सलिल चौधरी

9. पण्डित भीमसेन जोशी और मन्ना डे

10. पंडित इन्द्र



पिछली पहेली का परिणाम

इस बार 'सिने पहेली' में कुल 4 प्रतियोगियों ने भाग लिया। सबसे पहली 100% सही जवाब भेज कर इस बार 'सरताज प्रतियोगी' बने हैं बीकानेर के श्री विजय कुमार व्यास। विजय जी, बहुत बहुत बधाई आपको। पंकज मुकेश (१० अंक), क्षिति तिवारी (९ अंक) और चन्द्रकान्त दीक्षित (५ अंक) पाने वाले अन्य तीन प्रतियोगी हैं।

छठे सेगमेण्ट का परिणाम


'सिने पहेली' के छठे सेगमेण्ट के तीन विजेता ये रहे...

प्रथम स्थान -- विजय कुमार व्यास (बीकानेर)


द्वितीय स्थान -- पंकज मुकेश (बेंगलुरू)


तृतीय स्थान -- क्षिति तिवारी (जबलपुर)


चन्द्रकान्त दीक्षित और महेश बसन्तनी ने भी अच्छी लड़ाई लड़ी। आइए अब नज़र डालते हैं इस सेगमेण्ट के सम्मिलित स्कोरकार्ड पर।








छठे सेगमेण्ट की समाप्ति तक 'महाविजेता स्कोरकार्ड' यह रहा...



सभी प्रतियोगियों और विजेताओं को हार्दिक बधाई! 6 अप्रैल से 'सिने पहेली' के सफ़र को हम यहीं से आगे बढ़ायेंगे, इसी उम्मीद के साथ अपने इस ई-दोस्त सुजॉय चटर्जी को अनुमति दीजिये, नमस्कार!

Comments

Vijay Vyas said…
एक महीने के अन्‍तराल के कारण नियमित प्रतियोगी को याद रहे या न रहे इसलिये कृपया 6 अप्रेल को सभी नियमित प्रतियोगियों एवं रेडियो प्‍लेबैक के सदस्‍यों को ई-मेल से अलर्ट जरूर कर दीजियेगा । आभार ।

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

मोहनवीणा और विश्वमोहन भट्ट : SWARGOSHTHI – 247 : MOHAN VEENA & VISHWAMOHAN BHATT

स्वरगोष्ठी – 247 में आज संगीत के शिखर पर – 8 : पण्डित विश्वमोहन भट्ट मोहनवीणा के अन्वेषक और वादक पण्डित विश्वमोहन भट्ट रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी सुरीली श्रृंखला – ‘संगीत के शिखर पर’ की आठवीं कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-रसिकों का एक बार पुनः हार्दिक स्वागत करता हूँ। इस श्रृंखला में हम भारतीय संगीत की विभिन्न विधाओं में शिखर पर विराजमान व्यक्तित्व और उनके कृतित्व पर चर्चा कर रहे हैं। संगीत गायन और वादन की विविध लोकप्रिय शैलियों में किसी एक शीर्षस्थ कलासाधक का चुनाव कर हम उनके व्यक्तित्व का उल्लेख और उनकी कृतियों के कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। आज श्रृंखला की आठवीं कड़ी में हम पश्चिम के लोकप्रिय तंत्रवाद्य हवाइयन गिटार या स्लाइड गिटार के परिवर्तित भारतीय रूप ‘मोहनवीणा’ के अन्वेषक और विश्वविख्यात वादक पण्डित विश्वमोहन भट्ट के व्यक्तित्व और कृतित्व की संक्षिप्त चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही इस वाद्य के मूल उद्गम पर भी चर्चा करेंगे। आज हम आपको पण्डित विश्वमोहन भट्ट द्वारा मोहनवीणा पर...