Skip to main content

जवां रिदम पर पुरानी तान छेड़ता स्टूडेंट ऑफ द ईअर का संगीत


प्लेबैक वाणी 

एक अरसे के बाद निर्देशन में उतरे हैं करण जौहर, और उनकी नयी फिल्म में न शाहरुख, न हृतिक, न काजोल, न रानी मुखर्जी. यानी बड़े सितारों से अलग उन्होंने चुने हैं एकदम नए नौजवान सितारे, अब देखना है कि इन नए घोड़ों के कन्धों पर करण एक और बड़ी हिट दे पायेंगें या नहीं. उनकी फिल्मों की सफलता का एक बड़ा श्रेय संगीत का रहा है. अब तक की उनकी हर फिल्म संगीत के लिहाज से जबरदस्त रही है. आईये देखें स्टूडेंट ऑफ द ईयर के संगीत का हाल, हमारी आज की चर्चा में.

अल्बम में संगीत है विशाल शेखर का और गीत लिखें हैं अन्विता दस गुप्तन ने. अल्बम की शुरुआत होती है ८० के दशक के यादगार हिट डिस्को दीवाने के रीमिक्स से. जैसे कि हमारे श्रोता वाकिफ होंगें कि किस तरह नाजिया हसन का ये लाजवाब डिस्को गीत एक दौर में हर जवां दिल की धडकन हुआ करता था. नाज़िया हसन के सफर का जिक्र हम अपनी सिरीस अधूरी रही जिनकी कहानियाँ में कर चुके हैं. किसी पुराने गीत को नए दौर के लिए कैसे फिर से जिंदा किया जा सकता है ये कोई विशाल शेखर से सीखे. डिस्को दीवाने का ये संस्करण बेहद ऊर्जात्मक है मगर फिर भी इसमें ८० के उस पुराने चार्म का स्वाद भी है. सुनिधि की आवाज़ नाज़िया की याद दिला देती है. बेनी ने उनका अच्छा साथ दिया है. डिस्को दीवाने कहे जाने के बाद वोइलन का वो रेवेर्स स्ट्रोक गजब लगता है. पुरानी यादों से सराबोर एक दमदार गीत जो दो पीढ़ियों को एक साथ जोड़ रहा है.

करण का मानना है कि बिना एक मेलोडियस रोमांटिक गीत के कोई भी अल्बम अधूरी ही रहती है. तो अगला गीत है इश्क वाला लव. मजरूह के लिखे पहला नशा गीत जैसी मासूमियत भरी है अन्विता ने इस गीत में. बेहद खूबसूरत शब्द और उसकी एक सरल मधुर धुन. युवा दिलों की धडकनें क्यों न धडकने लगे इसे सुनकर. शेखर, नीति और सलीम की आवाजों में इस मीठा मीठा सा गीत एक चितचोर है...

कुक्कड गीत शाहिद मल्लया की आवाज़ में है, जिन्होंने मौसम का खूबसूरत रोमांटिक गीत गाया था, ये गीत पारंपरिक पंजाबी गीतों जैसी ही है. कुछ नयापन इसमें नहीं है, पर छेड़ छाड से भरा होने के कारण अल्बम के बाकी गीतों से कुछ अलग अवश्य है.

अगला गीत राधा अल्बम के सबसे बेहतर गीतों में से एक है, राधा कृष्ण की रासलीला का एक नया ही अंदाज़ है यहाँ. बस डर इस बात का है कि कहीं धर्म के ठेकेदार राधा और कृष्ण के इस रूपांतरण को स्वीकार न कर पाए तो दिक्कत पेश आ सकती है. श्रेया की मस्त आवाज़ के साथ यहाँ है विशाल और शेखर भी, तो बहुत दिनों बाद सुरीली बयार लेकर आते हैं उदित नारायण भी. एक खिलखिलाता गीत जो हर उम्र के श्रोताओं को लुभा सकता है.

वेले गीत में विशाल और शेखर न सिर्फ संगीतकार है बल्कि मायिक के पीछे भी उन्हीं के स्वर हैं. एक और हिप हॉप और कदम थिरकाने वाला गीत, जो युवाओं को खास पसंद आएगा.

तो कुल मिलाकर करण अपनी तमाम पुरानी फिल्मों की तरह यहाँ भी संगीत के मामले में अव्वल साबित हुए हैं. फिल्म का संगीत विविधताओं से भरा है, और यहाँ सुरों के बेहद मुक्तलिफ़ रंग बिखरे हैं, युवाओं को लक्षित कर रचे इन गीतों में सुरीलापन भी है और आज के दौर की रिदमिक झनकार भी. रेडियो प्लेबैक दे रहा है इस अल्बम को ४.१ की रेटिंग



एक सवाल : क्या आप जानते हैं कि मूल डिस्को दीवाने में नाज़िया के साथ कौन गायक थे और वो नाजिया से किस तरह सम्बंधित थे ? बताईये टिप्पणियों के माध्यम से 

Comments

अभी नहीं सुने हैं इस फ़िल्म के गीत.

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...