Skip to main content

सावन के महीने में.....जब याद आये मदन मोहन साहब तो दिल गा उठता है...

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 438/2010/138

तीन दशक बीत चुके हैं, लेकिन जब भी जुलाई का यह महीना आता है तो कलेण्डर का पन्ना इशारा करती है १४ जुलाई के दिन की तरफ़ जिस दिन एक महान संगीतकार हम से बिछड़े थे। ये वो संगीतकार हैं जो जाते वक़्त हमसे कह गए थे कि "मेरे लिए ना अश्क़ बहा मैं नहीं तो क्या, है तेरे साथ मेरी वफ़ा मैं नहीं तो क्या"। कितनी सच बात है कि उनके गानें हमारे साथ वफ़ा ही तो करती आई है आज तक। कुछ ऐसा जादू है उनके गीतों में कि हम चाह कर भी उन्हे नहीं अपने दिल से मिटा सकते। दोस्तों, जुलाई और सावन का जब जब यह महीना आता है, संगीतकार मदन मोहन की सुरीली यादें भी जैसे छम छम बरसने लग पड़ती हैं। ऐसे में जब हम 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सावन के फुहारों की इन दिनों बातें कर रहे हैं तो आज के दिन मदन मोहन साहब के संगीत से आपको कैसे वंचित रख सकते हैं! आज हम इस कड़ी में सुनने जा रहे हैं मदन साहब की धुनों से सजी एक रिमझिम फुहारों भरा गीत। वैसे तो "रिमझिम" के साथ अगर मदन मोहन को जोड़ा जाए तो सब से पहले फ़िल्म 'वो कौन थी' का वही मशहूर गीत "नैना बरसे रिमझिम रिमझिम, पिया तोरे आवन की आस" की ही याद आती है। यह गीत भले ही रिमझिम बारिश की याद दिलाती हो, लेकिन यह गीत बारिश का गीत नहीं है। इसलिए हमने आज जिस गीत को चुना है वह है सन् १९६५ की फ़िल्म 'शराबी' का गीत जिसे लिखा है राजेन्द्र कृष्ण ने और गाया है मोहम्मद रफ़ी ने। शराबी अंदाज़ में ही गाया हुआ यह नग़मा है "सावन के महीने में, एक आग सी सीने में, लगती है तो पी लेता हूँ, दो चार घड़ी जी लेता हूँ"। क्योंकि यह गीत शराब में चूर नायक गा रहे हैं, इसकी धुन और संगीत संयोजन भी उसी शराबी अंदाज़ का किया है मदन साहब ने।

प्रस्तुत गीत की खासियत यह है कि इसके दो वर्ज़न हैं। दोनों ही शराब पीकर गाने वाले नायक के। लेकिन एक में है मस्ती तो दूसरे में है ग़म। बात साफ़ है कि पहले में नायक ख़ुश होकर शराब पी कर गीत गा रहे हैं तो दूसरे में किसी दर्द भरी शाम में शराब और सावन को अपना साथी बनाकर यह गीत गा रहे हैं। पहले वर्ज़न में अगर पूरे रीदम और बीट्स के साथ वेस्टर्ण ऒरकेस्ट्रेशन का प्रयोग हुआ है तो दूसरे वर्ज़न में कम से कम साज़ों का इस्तेमाल हुआ है और उसके अंतरों में तो बिलकुल ही बीट्स नहीं प्रयोग हुआ है। मदन मोहन के शब्दों में "संगीत रचना भी एक तरह का नशा है। सूरज ढल चुका था, सामने जाम था, मीना थीं, और फ़िल्म 'शराबी' की एक सिचुएशन। तो युंही जब जाम ख़ाली होने लगे, तो दो चार मिनटों में मस्तक से पाँव तक एक नग़मा बन चुका था। साज़िंदों के साज़ हाथों पर, और राजेन्द्र कृष्ण के होठों से गाने के बोल फुटते हुए, कुछ ऐसे..." तो लीजिए दोस्तों, पेश है यह गीत, सब से पहले आप सुनेंगे मदन मोहन की बोलती हुई आवाज़ में ये ही शब्द, उसके बाद रफ़ी साहब की आवाज़ में गीत के दोनों वर्ज़न, पहले दर्द भरे अंदाज़ में और फिर उसके बाद मस्ती भरे अंदाज़ में। सावन के महीने में इस नशीले गीत को सुनवाने से पहले हम अपनी तरफ़ से यही कहेंगे कि सावन का आनंद ज़रूर लीजिए लेकिन शराब के साथ नहीं। नशा करना ही है तो ज़िंदगी का नशा कीजिए, यकीन मानिए बड़ी नशीली है यह ज़िंदगी अगर आपने जीना सीख लिया है तो। चलते चलते संगीतकार मदन मोहन को 'आवाज़' की श्रद्धांजली।



क्या आप जानते हैं...
कि फ़िल्म 'वीर ज़ारा' का मशहूर गीत "तेरे लिए हम हैं जिए होठों को सिए" की धुन सब से पहले मदन मोहन ने फ़िल्म 'मौसम' के गीत "दिल ढूंढ़ता है फिर वही फ़ुरसत के रात दिन" के लिए तैयार किया था। उस वक्त यह धुन 'मौसम' के गीत में इस्तेमाल नहीं हुई और बरसों बाद उनके बेटे ने इसी धुन को 'वीर ज़ारा' में इस्तेमाल करवाया।

पहेली प्रतियोगिता- अंदाज़ा लगाइए कि कल 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर कौन सा गीत बजेगा निम्नलिखित चार सूत्रों के ज़रिए। लेकिन याद रहे एक आई डी से आप केवल एक ही प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं। जिस श्रोता के सबसे पहले १०० अंक पूरे होंगें उस के लिए होगा एक खास तोहफा :)

१. इसी माह में इस अभिनेता की जयंती भी है और पुण्य तिथि भी, जिन पर ये गीत फिल्माया गया है, हम किसकी बात कर रहे हैं - ३ अंक.
२. संगीतकार बताएं इस युगल गीत के- २ अंक.
३. रफ़ी लता के गाये इस गीत को किसने लिखा है - २ अंक.
४. १९६९ में आई इस सुपर हिट संगीतमयी फिल्म का नाम बताएं - १ अंक

पिछली पहेली का परिणाम -
एक बार फिर सही साबित हुए शरद जी और अवध जी बधाई

खोज व आलेख- सुजॉय चटर्जी


ओल्ड इस गोल्ड यानी जो पुराना है वो सोना है, ये कहावत किसी अन्य सन्दर्भ में सही हो या न हो, हिन्दी फ़िल्म संगीत के विषय में एकदम सटीक है. ये शृंखला एक कोशिश है उन अनमोल मोतियों को एक माला में पिरोने की. रोज शाम 6-7 के बीच आवाज़ पर हम आपको सुनवाते हैं, गुज़रे दिनों का एक चुनिंदा गीत और थोडी बहुत चर्चा भी करेंगे उस ख़ास गीत से जुड़ी हुई कुछ बातों की. यहाँ आपके होस्ट होंगे आवाज़ के बहुत पुराने साथी और संगीत सफर के हमसफ़र सुजॉय चटर्जी. तो रोज शाम अवश्य पधारें आवाज़ की इस महफिल में और सुनें कुछ बेमिसाल सदाबहार नग्में.

Comments

AVADH said…
Actor: Rajendra Kumar
Avadh Lal
AVADH said…
अभिनेता:राजेंद्र कुमार जिनकी फिल्मों की व्यावसायिक सफलता के कारण उन्हें "जुबिली कुमार" भी कहा जाता था.
अवध लाल
Music Director : Laxmikant Pyare Lal
indu puri said…
सावन के रिमझिम गीत को गाये भले ही कोई भी पर अपने संगीत से जैसा
'लक्ष्मीकान्त प्यारेलालजी'
ने इसे रचा कोई रच सकता था?
ही हा
indu puri said…
आनंद बक्षी जी आप कहाँ है? यहाँ तो एक से बढ़ कर एक बैठे हैं गुरूजी

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...