Skip to main content

काव्यनाद की AIR FM Rainbow पर घंटे भर हुई चर्चा

होली के अवसर पर एआईआर एफ रेन्बो पर पूरा 1 घंटा काव्यनाद की चर्चा हुई। सजीव सारथी की लाइव बातचीत और इन्हीं के पसंद के गाने, साथ में काव्यनाद का एक गीत भी बजाया गया जिसे DTH और FM रेडियो के माध्यम से पूरे हिन्दुस्तान ने सुना।

यह काव्यनाद की सफलता ही कही जायेगी कि इसे दुनिया भर में एक विशेष तरह का प्रयास माना जा रहा है। AIR FM Rainbow के कलाकार कैसे-कैसे कार्यक्रम में सजीव से इसी विषय पर बातचीत की गई। इससे पहले भी AIR FM Rainbow पर निखिल आनंद गिरि और सजीव सारथी का इंटरव्यू प्रसारित हो चुका है। 'पहला सुर' के विमोचन के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कम्यूनिटी रेडियो DU-FM पर सजीव सारथी से प्रदीप शर्मा की लम्बी बातचीत प्रसारित हुई थी। लेकिन बहुत कम मौकों पर हम इस तरह के प्रसारणों को रिकॉर्ड कर पाते हैं, लेकिन इस बार विनीत भाई ने इसे रिकॉर्ड कर दिया हम आपको सुनवा पा रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि 'काव्यनाद' में प्रसाद, पंत, निराला, महादेवी, दिनकर और गुप्त की प्रतिनिधि कविताओं को संगीतबद्ध करके संकलित किया गया है, जिसका विमोचन 1 फरवरी 2010 को ‍19वें विश्व पुस्तक मेला में अशोक बाजपेयी, विभूतिनारायण राय और डॉ॰ मुकेश गर्ग ने किया था। मेले के दौरान यह एल्बम सबसे अधिक बिकने वाले उत्पादों में से एक में रहा था।

सुनिए रेडियो कार्यक्रम 'कलाकार कैसे-कैसे'---



यदि प्लेयर से सुनने में परेशानी आ रही हो तो मूल इंटरव्यू को यहाँ से डाउनलोड कर लें।

Comments

यहाँ तो चल नही रहा डाउनलोड कर के देखती हूँ। संजीव जी को बहुत बहुत बधाई। कामना करती हूँ कि पूरी दुनिया मे उनका नाम इसी तरह गूँजे। शुभकामनायें और धन्यवाद
sumita said…
बहुत-बहुत बधाई सजीव जी आपकी मेहनत का फ़ल है जो काव्यनाद ने अपने सुरों से विभोर कर दिया.मैने भी इसे पूरा सुना है बहुत सुन्दर है. आपकी संगीत के प्रति लगन और प्रतिभा एक दिन जरुर रंग लाएगी. आपके इस प्रोग्राम को हम एफ़ एम में नही सुन पाए लेकिन यहां आपने इसे प्रसारित करके हमे इस सफ़ल चर्चा से अवगत कराया.आभार हमारी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं.
Anonymous said…
Hindyugm ke saaj-o-aawaajke aap (Sajeev Sarathi) ka antarwarta suna Kavyanaad ki Air FM Radio ke madhyamse. Sajeevji, bahut bahut badhai ho aapko, isi tarah aapka antarwarta sun ne ko mile agli baar bhi kahin kisi doosari FM se, TV mein bhi aapko dekhne aur sunne ko mile. Aapse kabhi mila nahin hoon lekin aapka photo dekhane bharse pata hota hai ke aap saral, shanta swabhavke lagte hain, aaj aapki aawaaj sunne ke baad mera anumaan sahi nikala. Sahi mayenemein aap Hindyugmke Saj-o- aawaajke REAL HERO hai!

Thanks !

Gyani Raja Manandhar
Kathmandu, Nepal
Anonymous said…
Hindyugm ke saaj-o-aawaajke aap (Sajeev Sarathi) ka antarwarta suna Kavyanaad ki Air FM Radio ke madhyamse. Sajeevji, bahut bahut badhai ho aapko, isi tarah aapka antarwarta sun ne ko mile agli baar bhi kahin kisi doosari FM se, TV mein bhi aapko dekhne aur sunne ko mile. Aapse kabhi mila nahin hoon lekin aapka photo dekhane bharse pata hota hai ke aap saral, shanta swabhavke lagte hain, aaj aapki aawaaj sunne ke baad mera anumaan sahi nikala. Sahi mayenemein aap Hindyugmke Saj-o- aawaajke REAL HERO hai!

Thanks !

Gyani Raja Manandhar
Kathmandu, Nepal
rachana said…
bahut khub aanandit huaa man jhuma mehnat ka parcham .sarthi ki ko bahut bahut badhai
rachana

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की