Skip to main content

...और एक सितारा डूब गया....लेखक/निर्देशक अबरार अल्वी को अंतिम सलाम

"वो मेरे खासमखास सलीम आरिफ के चाचा थे, दरअसल फिल्मों में मेरे सबसे शुरूआती कामों में से एक उनकी लिखी हुई स्क्रिप्ट्स के लिए संवाद लिखने का ही था. हम दोनों ने उन दिनों काफी समय साथ गुजरा था, वे उम्र भर गुरु दत्त से ही जुड़े रहे, गुरु दत्त और उनके भाई आत्मा राम के आलावा शायद ही किसी के लिए उन्होंने लेखन किया हो, मैं जानकी कुटीर में बसे उनके घर के आस पास से जब भी गुजरता था, रुक कर उन्हें सलाम करने अवश्य जाता था, इंडस्ट्री का एक और स्तम्भ गिर गया है"- ये कहना है गुलज़ार साहब का, और वो बात कर रहे थे इंडस्ट्री के जाने माने स्क्रीन लेखक अबरार अल्वी के बारे में, जिनका पिछले सप्ताह ८२ साल की उम्र में देहांत हो गया. वाकई फिल्म जगत का एक और सितारा डूब गया.

वैसे अबरार साहब का अधिकतम काम गुरु दत्त के साथ ही रहा, और गुरु दत्त ने ही उन पर "साहब बीबी और गुलाम" का निर्देशन सौंपा. इस लम्बी जुगलबंदी की शुरुआत "जाल" के सेट पर हुई, जब गुरु दत्त किसी दृश्य के फिल्म्कांकन को लेकर असमंजस में थे और अबरार ने उन्हें रास्ता दिखाया, गुरु उनसे इतने प्रभवित हुए की अगली फिल्म "आर पार" के लेखन के लिए उन्हें अनुबंधित कर लिया. तब से अबरार, गुरु के होकर रह गए. "कागज़ के फूल" की तबाह करने वाली असफलता ने गुरु दत्त को तोड़ कर रख दिया था, शायद उन्हें अपने नाम पर भी भरोसा नहीं रहा था, तब उन्होंने "साहब बीबी और गुलाम" के निर्देशन की बागडोर दी अबरार के हाथों में, अबरार ने अपनी इस फिल्म में सब कुछ झोंक दिया, आज भी ये एक फिल्म काफी है, अबरार का नाम इंडस्ट्री में कायम रखने के लिए. अपनी इस क्लासिक फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी मिला. फिल्म को राष्ट्रपति का रजत सम्मान तो मिला ही, १९६३ में बर्लिन फिल्म समारोह में स्क्रीनिंग और ओस्कार के लिए भारतीय फिल्म के रूप में प्रविष्ठित होने का गौरव भी. पर चूँकि फिल्म गुरु दत्त फिल्म्स के बैनर पर बनी थी, विवाद उठा कि कहीं वास्तव में इस फिल्म का निर्देशन कहीं गुरुदत्त ने तो नहीं किया था, हालाँकि गुरुदत्त ने कभी ऐसा कोई दावा नहीं किया, पर अबरार ने खुद एक बार ये स्वीकार किया कि फिल्म के गीत गुरुदत्त ने फिल्माए थे.

अबरार ने गुरुदत्त से अलग भी लेखन में कुछ महत्वपूर्ण फ़िल्में की जैसे संघर्ष, सूरज, छोटी सी मुलाकात, मनोरंजन, शिकार और साथी, पर उनका नाम आते ही जिक्र आता है गुरु दत्त का, और ख़याल आता है, प्यासा, कागज़ के फूल, चौदहवीं का चाँद और साहिब बीबी और गुलाम जैसी क्लासिक फिल्मों का. शाहरुख़ खान अभिनीत विफल फिल्म "गुड्डू" संभवता उनकी अंतिम फिल्म रही...उनकी ३ बेटियां और २ बेटे हैं...उनकी पत्नी और उनके परिवार को ही नहीं वरन पूरी फिल्म इंडस्ट्री को आज इस अनुभवी और गहरी चोट करने वाले स्क्रीन के कलम योद्धा के जाने का गम है. अबरार साहब को तमाम युग्म परिवार की भाव भीनी श्रद्धाजंली.

Comments

ीअबरार साहिब को मेरा भी अंतिम सलाम
अबरार अलवी साहिब वाकई एक बहुत अच्छे लेखक थे-नमन

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...