Skip to main content

प्लेबैक इंडिया वाणी (5) तेरी मेरी कहानी, हिडन मिस्ट्रीज और आपकी बात

संगीत समीक्षा - तेरी मेरी कहानी



दबंग और राउडी राठौर के चालू सरीखे संगीत की अपार कामयाबी के बाद साजिद वाजिद लौटे हैं अपने चिर परिचित "दीवाना" अंदाज़ की प्रेम कहानी के साथ. 


अल्बम का पहला ही गीत दिल को छू जाता है, वाजिद ने इसे खुद गाया है और प्रसून ने बहुत खूबसूरत शब्द जड़े हैं,  मुक्तसर मुलाक़ात एक दिलकश प्रेम गीत है. 
राहत फ़तेह अली खान की आवाज़ का होना आजकल हर अल्बम में लाजमी है. "अल्लाह जाने" गीत मेलोडियस है और राहत की सुकून भरी आवाज़ में ढलकर और भी सुन्दर हो जाता है...प्रसून ने एक बार फिर शब्दों में गहरी कशिश भरी है. 


रेट्रो अंदाज़ का "जब से मेरे दिल को उफ़" इन दिनों छोटे परदे पर जम कर प्रचारित किया जा रहा है. गीत का सबसे जबरदस्त पहलू सोनू निगम और सुनिधि की गायिकी है, जिसके कारण गीत बार बार सुनने लायक बन पड़ा है. कव्वाली अंदाज़ का "हमसे प्यार कर ले तू" भी एक दो बार सुनने के बाद होंठों पे चढ जाता है. वाजिद और श्रेया के साथ इस गाने में तडका लगाया है मिका ने. इंटर ल्यूड में अमर अकबर एंथोनी के "पर्दा है पर्दा" की झलक साफ़ नज़र आती है. एल पी और पंचम आज हमारे फिल्म संगीत को प्रेरित करते हैं इस बात में कोई शक नहीं है. 


शान और श्रेया की युगल आवाजों में "thats all i really wana do" भी काफी हद तक रेट्रो गीत है, जिसमें "मुक्तसर मुलाक़ात" के सुरों को खूबसूरती से पिरोया गया है...प्रसून के शब्द एक बार फिर असरदायक साबित हुए हैं. साजिद वाजिद ने इस अल्बम के साथ अपने हरफनमौला हुनर को जगजाहिर किया है....रेडियो प्लेबैक की टीम "तेरी मेरी कहानी" के संगीत को दे रही है ३.५ की रेटिंग ५ में से.   



पुस्तक चर्चा - हिडन मिस्ट्रीज  




ओशो की पुस्तकें एक जमाने से पाठकों को आकर्षित करती रही हैं, वो इस दौर के सबसे लोकप्रिय दार्शनिकों में से एक हैं, जो संसार को अलविदा कहने के बावजूद भी अपने विचारों के माध्यम से एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित करने में कामयाब रहे हैं.


उनकी मृत्यु के बाद प्रकाशित उनकी अधिकतर पुस्तकें उनके प्रवचनों का संकलन है जिन्हें उनके शिष्यों में बारीकी से सम्पादित कर प्रकाशित किया है. 
"भारत एक सनातन यात्रा" इनमें सबसे लोकप्रिय साबित हुई है. इसी कड़ी में ताओ प्रकाशन की ताज़ा पेशकश "Hidden Mysteries" एक अनूठी किताब है. यहाँ ओशो के उन प्रवचनों को संकलित किया गया है जिसमें वो हमारी आस्था से जुड़े पारंपरिक क्रिया कलापों पर बोले हैं. इसे पढकर आप महसूस करेंगें कि कितना कुछ हम बस एक रीतिगत रूप में करते चले जाते हैं बिना उस क्रिया के महत्त्व को समझे. 


पुस्तक में मंदिरों, तीर्थ स्थलों के महत्त्व, मूर्ती पूजन, तीसरी आँख, और ज्योतिष विज्ञान पर जबरदस्त चर्चा हुई है. ओशो अध्यात्म को एक खजाना मानते हैं और इन सब उपक्रमों को उस खजाने की चाबी, मगर चाबी हमारे हाथ में होने के बावजूद हम खजाने के रहस्य को तभी समझ पायेंगें जब हम उस चाबी में छुपे सूत्र को आत्मसात कर पायेंगें...ओशो की ये पुस्तक कई मायनों में एक अद्भुत संकलन है. 


इसे अवश्य ही अपनी लाईब्रेरी का हिस्सा बनायें.     
 




और अंत में आपकी बात- अमित तिवारी के साथ













 

Comments

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...