Skip to main content

हु तू तू....सुनिए अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस कब्बडी गीत को और सलाम कीजिए खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने वाली भारतीय महिलाओं को

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 608/2010/308

ज है ८ मार्च, यानी कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। इस अवसर पर हम 'हिंद-युग्म' के सभी महिला मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए रोशन करते हैं 'ओल्ड इज़ गोल्ड' के महफ़िल की शमा। क्योंकि इन दिनों हम क्रिकेट की बातें कर रहे हैं, इसलिए आज हम चर्चा करेंगे भारतीय महिला क्रिकेट की और उसके बाद सुनवाएँगे एक ऐसा खेल प्रधान गीत जिसमें आपको नारीशक्ति की महक मिलेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का गठन सन् १९७३ में हुआ और इस टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच १९७६/७७ में खेला, जिसमें वेस्ट इंडीज़ के साथ प्रतियोगिता ड्रॊ हुई थी। पिछले विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत फ़ाइनल तक पहुँचा, लेकिन ऒस्ट्रेलिया पर जीत न हासिल कर पायी। साल २००६ में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंगलैण्ड का दौरा किया जहाँ पर टेस्ट सीरीज़ १-० से अपने नाम किया, टी-२० जीता, लेकिन एक दिवसीय शृंखला ४-० से हार गयी। टीम की कप्तानी की झूलन गोस्वामी ने। ICC ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए 'वीमेन्स क्रिकेट एसोसिएशन ऒफ़ इण्डिया' को 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड' (BCCI) के साथ मर्ज करवा दिया। महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की भागीदारी की बात करें तो ये रहा स्टैटिस्टिक्स:

१९७३: भाग नहीं लिया; १९७८: चतुर्थ स्थान; १९८२: चतुर्थ स्थान; १९८८: भाग नहीं लिया; १९९३: चतुर्थ स्थान; १९९७: तृतीय स्थान; २०००: तृतीय स्थान; २००५: द्वितीय स्थान; २००९: तृतीय स्थान

रेकॊर्ड्स की बात करें तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सब से ज़्यादा ४६७ रन इंगलैण्ड के ख़िलाफ़ साल २००२ में बनाया था। सर्वाधिक रन बनाने का रेकॊर्ड मिताली राज के नाम दर्ज है, जिन्होंने उसी मैच में २१४ रन बनाये। बोलिंग में नीतू डेविड ने ५३ रन देकर ८ विकेट लिया था इंगलैण्ड के ख़िलाफ़ १९९५ को जमशेदपुर में। और झूलन गोस्वामी ने इंगलैण्ड के ही ख़िलाफ़ २००६ में ७८ रन देकर पूरे दस के दस विकेट्स लिए थे। दोस्तों, आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सलाम करते हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को। और अब वादे के मुताबिक़ एक ऐसा गीत सुनिए जिससे नारी शक्ति की महक आ रही है। यह है फ़िल्म 'हमजोली' का कबड्डी वाला गीत "हु तु तु तु.... होशियार ख़बरदार, ख़बरदार होशियार"। आशा भोसले, कमल बारोट, और साथियों की आवाज़ों में यह मस्ती और प्रतियोगिता मूलक गीत है आनंद बक्शी साहब का लिखा हुआ और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का स्वरबद्ध किया हुआ। १९७० की इस फ़िल्म के इस गीत में लड़कियों की दो टीमों के बीच में कबड्डी की प्रतियोगिता हो रही है। जिस तरह से कबड्डी सांस पर नियंत्रण रखने का खेल है, ठीक वैसे ही आशा जी और कमल जी ने भी क्या सांसों को रोकने की क्षमता दिखाई है। गीत सुनिए, आपको अंदाज़ा हो जाएगा। ब्रेथलेस के साथ भले शंकर महादेवन का नाम जोड़ा जाता है, लेकिन इस गीत को सुनने के बाद तो यही लगता है कि ब्रेथलेस जौनर तो कब का ही शुरु हो चुका था फ़िल्म संगीत में। आइए मज़ा लेते हैं इस मिट्टी और खेलकूद से लवरेज़ गीत का।



क्या आप जानते हैं...
कि आशा भोसले और कमल बारोट ने साथ में बहुत से युगल गीत गाये, कुछ उल्लेखनीय फ़िल्में हैं - घराना, हमजोली, आवारा बादल, दिल्ली का दादा, यारी ज़िंदाबाद, बलराम श्रीकृष्ण, शंकर सीता अनुसुया, शमशीर, दो दुश्मन, जहाँ सती वहाँ भगवान, जंतर मंतर, श्री राम भरत मिलाप, श्रीमानजी, शेर ख़ान, वतन से दूर, सब का उस्ताद, माया जाल, गोल्डन आइज़ सीक्रेट एजेण्ट ०७७, महारानी पद्मिनी, किलर्स।

दोस्तों अब पहेली है आपके संगीत ज्ञान की कड़ी परीक्षा, आपने करना ये है कि नीचे दी गयी धुन को सुनना है और अंदाज़ा लगाना है उस अगले गीत का. गीत पहचान लेंगें तो आपके लिए नीचे दिए सवाल भी कुछ मुश्किल नहीं रहेंगें. नियम वही हैं कि एक आई डी से आप केवल एक प्रश्न का ही जवाब दे पायेंगें. हर १० अंकों की शृंखला का एक विजेता होगा, और जो १००० वें एपिसोड तक सबसे अधिक श्रृंखलाओं में विजय हासिल करेगा वो ही अंतिम महा विजेता माना जायेगा. और हाँ इस बार इस महाविजेता का पुरस्कार नकद राशि में होगा ....कितने ?....इसे रहस्य रहने दीजिए अभी के लिए :)

पहेली 09/शृंखला 11
गीत का ये हिस्सा सुनें-


अतिरिक्त सूत्र - कोई सूत्र नहीं देंगे इसे थोडा मुश्किल ही रहने देते हैं.

सवाल १ - महेंद्र कपूर है पुरुष गायक, गायिका बताये - १ अंक
सवाल २ - एक भारतीय खेल की पंच लाईन के माध्यम से पति पत्नी की छेड़ छाड को दर्शाते इस मजेदार गीत के गीतकार बताये - ३ अंक
सवाल ३ - संगीतकार बताएं - २ अंक

पिछली पहेली का परिणाम -
आज पहेली जरा सख्त है....हमें यकीं है दिज्जगों को थोड़ी परेशानी जरूर होगी, एक मौका है लेट कामर्स के लिए....और अंजाना जी अभी हिम्मत मत हारिये इस शृंखला में एक और कैच है....मैदान में जमे रहिये :)

खोज व आलेख- सुजॉय चटर्जी



इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें oig@hindyugm.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें 09871123997 (सजीव सारथी) या 09878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

शेलेन्द्र
Anjaana said…
Lyrics : Shailendra
विजय said…
Music: Salil Chowdhry
bhai sahab itne durlabh geet kii bas ek jhalak sunkar aap log kaise itni jaldi pahchaan jaate hain...gajab hai ....salute to u all :)
गायिका क्या मैं बताऊंगा ?
चलो बता देते हैं ...लेकिन इन दिग्गजों का तो भई कमाल है !
गायिका " लता मंगेशकर
आज अभी कहीँ से आया तो सोचा कुछ हाथ लग जायेगा 1 अँक ही सही पर वो भी नहीँ मिला । चलिए कुछ और जानकारि : फिल्म : मेम दीदी
गीत : हु तु तु तु हम तो घर मेँ चूल्हा फूँकेँ..
क्योँ ठीक है न ?
This post has been removed by the author.

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की