Skip to main content

एक बंगला बने न्यारा...एक और आशावादी गीत के एल सहगल की आवाज़ में

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 625/2010/325

१९३५ में पार्श्वगायन की नीव रखने वाली फ़िल्म 'धूप छाँव' के संगीतकार थे राय चंद बोराल और उनके सहायक थे पंकज मल्लिक साहब। इस फ़िल्म में के. सी. डे, पारुल घोष, सुप्रभा सरकार, उमा शशि और पहाड़ी सान्याल के साथ साथ कुंदन लाल सहगल नें भी गाया था "अंधे की लाठी तू ही है"। सन् '३५ में प्रदर्शित 'देवदास' का ज़िक्र तो हम कल ही कर चुके हैं। इसी साल संगीतकार मिहिरकिरण भट्टाचार्य के संगीत में 'कारवाँ-ए-हयात' में सहगल साहब नें कई ग़ज़लें गायीं। 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर जारी है सहगल साहब पर केन्द्रित लघु शृंखला 'मधुकर श्याम हमारे चोर'। १९३६ में एक बार फिर बोराल साहब और पंकज बाबू के संगीत से सजी मशहूर फ़िल्म आई 'करोड़पति', जिसका सहगल साहब का गाया "जगत में प्रेम ही प्रेम भरा है" गीत बहुत लोकप्रिय हुआ। इसी साल तिमिर बरन के संगीत में फ़िल्म 'पुजारिन' का ज़िक्र हम कल की कड़ी में कर चुके हैं। साल १९३७ सहगल साहब के करीयर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव बना, क्योंकि इसी साल आई फ़िल्म 'प्रेसिडेण्ट'। आज इसी फ़िल्म का एक गीत हम सुनेंगे, लेकिन उससे पहले आइए आज पढ़ें राय चंद बोराल साहब के शब्द सहगल साहब के नाम। "ये अभिनय भी ऊँचा करते थे, और उनकी आवाज़ की तो क्या बात थी, गोल्डन वॊयस जिसे हम कहते हैं, सुननेवालों के दिलों में बहुत असर होता था। न्यु थिएटस के कम्पाउण्ड में एक तालाब था, उसके पास बैठे बैठे एक दिन मैं एक गीत गुनगुना रहा था। इतने में सहगल वहाँ आये, तो मैंने उनसे पूछा कि यह गाना पसंद है? वो बोले, "दादा, आप इस गीत को इसी वक़्त बना दीजिये।" और वह गाना था फ़िल्म 'प्रेसिडेण्ट' का "एक बंगला बने न्यारा"।" जी हाँ दोस्तों, आज हम इसी अनमोल गीत को सुनेंगे। इसी गीत को गायिका गीता दत्त नें भी अपनी 'जयमाला' कार्यक्रम के लिए चुना था। गीता जी की शब्दों में - "मैंने जब संगीत की समझ सम्भाली, तब सुगम संगीत में बहुत अच्छे अच्छे गायक थे - शम्शाद बेगम, ज़ोहराबाई, अमीरबाई कर्नाटकी, राजकुमारी, के.सी. डे, पंकज मल्लिक और के.एल. सहगल। सहगल साहब क्योंकि उत्तर भारतीय होने पर भी बंगला गीत बहुत अच्छी तरह से गा लेते थे, इसलिए मैं उनसे बहुत प्रभावित थी। आरज़ू साहब का यह गीत 'प्रेसिडेण्ट' का, "एक बंगला बने न्यारा", सहगल साहब ने ही गाया है।"

नितिन बोस निर्देशित और रायचंद बोराल स्वरबद्ध 'प्रेसिडेण्ट' में सहगल साहब का गाया "एक बंगला बने न्यारा" न केवल इस फ़िल्म का सब से लोकप्रिय गीत है, बल्कि यह उनके करीयर का भी एक माइलस्टोन गीत रहा है। आज सहगल साहब पर आयोजित कोई भी कार्यक्रम इस गीत के बिना पूरी नहीं होती। यह एक आशावादी गीत है जिसकी धुन में बंगाल के लोक-संगीत की झलक मिलती है। इस गीत का ग्रामोफ़ोन वर्ज़न एक लम्बे प्रील्युड से शुरु होता है, जब कि फ़िल्म में गीत शुरु होता है इन शब्दों से - "रहेगी न बदरिया कारी, होंगे एक दिन सूर्य के दर्शन, वो ही घड़ी अब आयी, तनख्वाह बढ़ गई हमारी, ४०० हर एक महीने, काम किया नहीं गये महीने, फिर भी तनख्वाह पायी"। और इसके बाद गीत शुरु होता है "एक बंगला बने न्यारा"। सहगल साहब की आवाज़ में फ़िल्म का एक और बड़ा ही मशहूर गाना है "एक राज्य का बेटा लेकर उड़ने वाला घोड़ा"। किशोर कुमार नें एक बार अमीन सायानी के किसी कार्यक्रम में अपने बचपन की नकल उतारी थी, उसमें उन्होंने इसी गीत को एक बच्चे की आवाज़ में गाया था। सहगल साहब इस गीत में जिस तरह से हँसते हैं, जिस मासूमीयत से गाते हैं, उनकी दिव्य और नर्म आवाज़ दिल को कितना सुकून दे जाती है, इस गीत को सुन कर ही पता चलता है। पहाड़ी सान्याल के साथ सहगल ने इस फ़िल्म में गाया था "प्रेम का है इस जग में पथ निराला"। सहगल साहब की एकल आवाज़ में "न कोई प्रेम का रोग लगाये, पापी अंग अंग रच जाये" न केवल उस दौर में प्रेमी-प्रेमिकाओं के दिलों को छू लिया था, बल्कि यह गीत एक ट्रेण्डसेटर बना इस भाव पर बनने वाले गीतों का। तो आइए अब सुनते हैं आज का गीत, जिसके गीतकार हैं किदार शर्मा।



क्या आप जानते हैं...
कि १९३५ की फ़िल्म 'कारवाँ-ए-हयात' में सहगल नें राजकुमारी और पहाड़ी सान्याल के साथ एक गीत गाया था "कोई प्रीत की रीत बता दो हमें"।

दोस्तों अब पहेली है आपके संगीत ज्ञान की कड़ी परीक्षा, आपने करना ये है कि नीचे दी गयी धुन को सुनना है और अंदाज़ा लगाना है उस अगले गीत का. गीत पहचान लेंगें तो आपके लिए नीचे दिए सवाल भी कुछ मुश्किल नहीं रहेंगें. नियम वही हैं कि एक आई डी से आप केवल एक प्रश्न का ही जवाब दे पायेंगें. हर १० अंकों की शृंखला का एक विजेता होगा, और जो १००० वें एपिसोड तक सबसे अधिक श्रृंखलाओं में विजय हासिल करेगा वो ही अंतिम महा विजेता माना जायेगा. और हाँ इस बार इस महाविजेता का पुरस्कार नकद राशि में होगा ....कितने ?....इसे रहस्य रहने दीजिए अभी के लिए :)

पहेली 5/शृंखला 13
गीत का ये हिस्सा सुनें-


अतिरिक्त सूत्र - सहगल साहब का गाया एक और क्लास्सिक गीत.

सवाल १ - फिल्म का नाम बताएं - १ अंक
सवाल २ - गीतकार बताएं - ३ अंक
सवाल ३ - संगीत कौन हैं - २ अंक

पिछली पहेली का परिणाम -
प्रतीक जी के दर्शन हुए, अमित जी और अंजाना जी भी सही जवाब के साथ उपस्तिथ हुए बधाई

खोज व आलेख- सुजॉय चटर्जी



इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें oig@hindyugm.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें 09871123997 (सजीव सारथी) या 09878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

Anjaana said…
Lyrics: Arzoo Lucknowi
AVADH said…
संगीतकार: पंकज मलिक
अवध लाल

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...