Skip to main content

कहाँ है जरुरत रीमिक्स गीतों की...

सप्ताह की संगीत सुर्खियाँ (7)

ऐ आर आर ने फ़िर किया करिश्मा

ऐ आर रहमान ने फ़िर ये कर दिखाया. ब्रिटिश निर्देशक डैनी बोयले की फ़िल्म "स्लम डोग मिलेनियर" के लिए उनके संगीत को अंतर्राष्ट्रीय प्रेस एकेडमी का सेटालाइट पुरस्कार प्राप्त हुआ है. फ़िल्म पूरी तरह से मुंबई में शूट हुई है और एक साधारण सी बस्ती में रहने वाले १८ साल के अनाथ लड़के की एक "गेम शो" में भाग लेकर करोड़पति बनने की बेहद दिलचस्प कहानी कहती है. सर्वश्रेष्ठ संगीत के आलावा फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार भी जीता है. गौरतलब है कि रहमान का ये संगीत गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए भी नामांकित हुआ है. वहां भी अपने रहमान बाज़ी मारे हम तो यही कामना करेंगें.


कुछ ख़ास है नेहा में


एक संगीत चैनल की विजेता रही और पूर्व "वीवा" बैंड की गायिका नेहा इन दिनों बेहद खुश है. फ़िल्म "फैशन" के लिए उनका गाया गीत "कुछ ख़ास है..." बेहद चर्चा में जो है आजकल. और इसी के साथ दिल्ली की कुडी नेहा भासिन का संगीत कैरियर अब उठान पकड़ चुका है. ओनिर कि अगली फ़िल्म "किल छाबरा" के लिए भी वो गा रही हैं संगीतकार गौरव दयाल के निर्देशन में. पर नेहा अभी भी तलाश में है उस जबरदस्त गीत की जो उन्हें शिखर तक ले जाए. वो दिन भी दूर नही हैं ....नेहा..


रीमिक्स गुरु अकबर सामी की वापसी

रीमिक्स गीतों की हमें क्यों जरुरत पड़ती है. जब कोई संगीतकार किसी फ़िल्म या एल्बम के लिए गीत बनाते हैं तो वो वाध्य यंत्रों का पार्श्व में केवल उसी मात्रा में इस्तेमाल करते हैं जिससे कि बोलों की सरलता, धुन की तरलता और आवाज़ की मधुरता बनी रही और वाध्यों के शोर में कहीं गीत की आत्मा खो न जाए. पर बदलते समय में सोशल पार्टियाँ लोगों के व्यस्त जीवन से एक राहत का काम कर रही हैं. अब इन पार्टियों में लोगों को झूमने और नाचने के लिए भी संगीत चाहिए. इसी उद्देश्य से रीमिक्स और DJ परम्परा की शुरुआत हुई. जहाँ गीत वही लिए जाते हैं जो लोगों ने सुने हुए होते हैं ताकि नाचने वालों को कुछ भाव मिल सके और संगीत में कुछ अतिरिक्त पर्कशन और जोड़ तोड़ का तड़का लगा कर लोगों को नचाने का प्रबंध किया जाता है. अब ये कितना सही है कितना नही इसका फैसला हम आप पर छोड़ते हैं वैसे झूमने और नाचने के लिए कुछ ऐसे देसी गीत भी होते हैं जिनको हम शायद भूल से गए हैं...खैर तो बात रीमिक्स गीतों की हो रही थी, यहाँ ये भी बहुत ज़रूरी है कि किन गीतों को रीमिक्स के लिए इस्तेमाल किया जाए...पर फिलहाल यहाँ इस प्रकार की कोई चुनाव प्रक्रिया मौजूद नही दिखती है तभी तो कुछ बेहद दर्द भरे संवेदनशील गीतों का बेहद फूहड़ तरीके से रीमिक्स कर मार्किट में उतरा जाता है. भारत में इस परम्परा के गुरु रहे डी जे अकबर सामी ने बरसों पहले जब अपना रीमिक्स एल्बम "जलवा" प्रस्तुत किया था तब इस बात की जरुरत की तरफ़ इशारा किया था. एक लंबे अंतराल ९लग्भग ५ साल) के बाद सामी लौटे है अपने नए रीमिक्स एल्बम "जलवा रिटर्न्स" के साथ. एक बार फ़िर आर डी के हिट गीतों को इस एल्बम में शामिल किया गया है. रीमिक्स के शौकीन अपनी पार्टियों के लिए इसे खरीद सकते हैं. बाकी संगीत प्रेमियों के लिए मूल गीत तो है ही....

Comments

कही भी जरुरत नही इन रीमिक्स गीतों की,
धन्यवाद

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...