Skip to main content

सीहोर, अमेरिका और इंटरनेट तीन स्थानों पर होगा शिवना की नई पुस्तक वाशिंगटन के कवि श्री राकेश खण्डेलवाल के काव्य संग्रह का विमोचन

Andheri-Raat-Ka-Suraj11 वाशिंगटन के भारतीय मूल के कवि श्री राकेश खण्डेलवाल के काव्य संग्रह अंधेरी रात का सूरज का प्रकाशन शिवना द्वारा किया गया है तथा 11 अक्टूबर को उसका एक साथ तीन स्थानों पर विमोचन होने जा रहा है । मुख्य समारोह जहां अमेरिका के वर्जीनिया के राजधानी मंदिर आडिटोरियम में वाशिंगटन हिंदी समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है । वहीं सीहोर में प्रतीक रूप में शिवना प्रकाशन द्वारा भी विमोचन का कार्यक्रम रखा गया है । उसीके साथ ही इंटरनेट पर भारत के सबसे बड़े हिंदी जाल समूह हिंद युग्म द्वारा अंधेरी रात का विमोचन किया जा रहा है ।
शिवना प्रकाशन के पंकज सुबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि गीतकार नीरज और बालकवि बैरागी की परम्परा के कवि श्री राकेश खण्डेलवाल इस समय हिंदी के मूर्ध्दन्य गीतकारों में हैं । भारतीय मूल के श्री खण्डेलवाल पिछले कई वर्षों से वाशिंगटन में निवास कर रहे हैं । शिवना द्वारा श्री खण्डेलवाल के गीतों का संग्रह अंधेरी रात का सूरज के नाम से प्रकाशित किया गया है । ये संग्रह श्री खण्डेलवाल के गीतों और मुक्तकों का संग्रह है इस संग्रह की समीक्षा हिंदी तथा उर्दू के विद्वान लेखक श्री कुंवर बेचैन द्वारा लिखी गई है । इसी संग्रह के विमोचन का मुख्य आयोजन अमेरिका के वर्जीनिया के राजधानी मंदिर आडिटोरियम में वाशिंगटन हिंदी सेवा समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है । 11 अक्टूबर को सांय साढ़े छ: बजे आयोजित कार्यक्रम में उर्दू हिंदी और पंजाबी के विश्व प्रसिध्द लेखक डॉ. सत्यपाल आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । इसके अलावा इस विमोचन को इंटरनेट पर हिंदी के प्रमुख जाल समूहों में से एक हिंद युग्म पर भी आयोजित किया जा रहा है । ये आयोजन भी 11 अक्टूबर को ही आयोजित किया जा रहा है । 11 अक्टूबर को हिंद युग्म द्वारा ये आयोजन http://podcast.hindyugm.com पर आयोजित किया जा रहा है जहां पर हिंदी के मूर्ध्दन्य विद्वान तथा उद्धोषक श्री संजय पटेल इस कार्यक्रम को संचालित करेंगें । श्री पटेल एक जाने माने उद्धोषक हैं साथ ही वे कविता संगीत आदि से भी जुड़े हुए हैं । श्री संजय पटेल नईदुनिया इंदौर से सांस्कृतिक समीक्षक के रूप में जुड़े हुए हैं । इंटरनेट पर होने वाले अपने तरह के इस अनूठे आयोजन में  श्री राकेश खण्डेलवाल की कविताओं का पाठ कच्‍छ भुज गुजरात की अखिल भारतीय कवियित्री मोनिका हठीला द्वारा किया जायेगा तथा उनकी कविताओं के बारे में जानकारी दी जायेगी।

monika hathila

ये आयोजन हिंद युग्म पर सजीव सारथी के निर्देशन में किया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि अंधेरी रात का सूरज पहली पुस्तक है जिसका इंटरनेट पर तथा समारोह में एक साथ विमोचन किया जा रहा है । तीसरा आयोजन प्रतीक रूप में सीहोर में किया जा रहा है जो कि शिवना प्रकाशन द्वारा किया जा रहा है । ये आयोजन शिवना प्रकाशन के सम्राट काम्प्लैक्स स्थित कार्यालय पर आयोजित किया जायेगा जहां पर स्थानीय कवियों तथा साहित्यकारों के मध्य अंधेरी रात का सूरज का विमोचन किया जायेगा । शिवना प्रकाशन का आयोजन 11 अक्टूबर को सांय साढ़े छ: बजे ही आयोजित किया जायेगा । आयोजन में अखिल भारतीय कवियित्री मोनिका हठीला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगीं । तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय कालेज में हिंदी की विद्वान प्राध्यापक डॉ. श्रीमती पुष्पा दुबे करेंगीं । इनके अलाव स्थानीय साहित्यकार और कवि भी उपस्थित रहेंगें । कार्यक्रम में मोनिका हठीला द्वारा श्री खण्डेलवाल के गीतों का सस्वर पाठ भी किया जायेगा ।

Comments

seema gupta said…
' great pleasure to know about this ocassion organised on 11th oct'08. my heariest wishes and congratulations to Rakesh jee for publication of his book, appreciation to Pankaj jee for his efforts in this regard' wish you all good luck.

regards
काव्य संग्रह अँधेरी रात का सूरज के प्रकाशन का समय और सीमाओं से निकलकर एक साथ तीन जगह पर कराने का आपका यह नायाब प्रयोग सराहनीय है, स्तुत्य है, इस मानस से कि, इसकी सफलता से हिन्दी साहित्य के विमोचन के क्षेत्र में यह घटना मील का पत्थर साबित होगी.

राकेश खंडेलवाल भी बधाई के पात्र है, और आप भी , क्योंकि इस जाल समूह की बदौलत आज एक अच्छे कवि को हम सुन पा रहे है. पहले जो पढ़ने का माध्यम उपलब्ध था उसमें जो स्थान की सीमा या लिमिटेशन आ जाती थी, वह दूरियां अब मिट जायेंगी.

महाजाल पर हो रहे विमोचन समारोह में श्री संजय पटेल के संचालन से इस प्रयो में और नाविन्य एवं वज़न आ जायेगा, ये अनुभव से कह रहा हूँ.

महाभारत के युग में संजय नें अपने दिव्य चक्षु से हमें युद्ध का आँखों देखा हाल सुनाया था. वे शायद जगत के पहले उद्घोषक थे.आज के इस उन्नत संचार युग में आपने फ़िर उनसे सेवायें ली है, मगर युद्ध नही , अमन के लिए, साहित्य की सेवा के लिए. बधाई!!
राकेशजी, पंकज जी और समस्त हिन्द युग्म परिवार को मेरी बधाइयां....
जल्दी ही पुस्तक से कुछ चुनींदा गीत भी पढ़वाइयेगा....
सारे कार्यक्रमों के लिए बहुत बहुत धन्‍यवाद ... सबों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...