Skip to main content

वो खंडवा का शरारती छोरा

किशोर कुमार का नाम आते ही जेहन में जाने कितनी तस्वीरें, जाने कितनी सदायें उभर कर आ जाती है. किशोर दा यानी एक हरफनमौला कलाकार, एक सम्पूर्ण गायक, एक लाजवाब शक्सियत. युग्म के वाहक और किशोर दा के जबरदस्त मुरीद, अवनीश तिवारी से हमने गुजारिश की कि वो किशोर दा पर, "आवाज़" के लिए एक श्रृंखला करें. आज हम सब के प्यारे किशोर दा का जन्मदिन है, तो हमने सोचा क्यों न आज से ही इस श्रृंखला का शुभारम्भ किया जाए. पेश है अवनीश तिवारी की इस श्रृंखला का पहला अंक, इसमें उन्होंने किशोर दा के फिल्मी सफर के शुरूवाती दस सालों पर फोकस किया है, साथ में है कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी.

किशोर कुमार ( कालावधी १९४७ - १९६० )- वो खंडवा का शरारती छोरा

यह एक कठिन प्रश्न है कि किशोर कुमार जैसे हरफनमौला व्यक्तित्व के विषय में जिक्र करते समय कहाँ से शुरुवात करें आइये सीधे बढ़ते है उनके पेशेवर जीवन ( प्रोफेसनल करिअर ) के साथ , जो उनकी पहचान है बात करते है उनके शुरू के दशक की, याने १९४७ - १९६० तक की बड़े भाई अशोक कुमार के फिल्मों में पैर जमाने के बाद छोटे भाई आभास यानी हमारे चहेते किशोर और मझले भाई अनूप बम्बई ( मुम्बई ) आ गए आभास की उम्र १८ बरस थी छुटपन से ही कुंदन लाल सहगल का अनुसरण ( follow up ) कर उनके गीतों को गाने में माहीर किशोर को पहला मौका पार्श्व गायक ( play back singer ) के रूप में मिला फ़िल्म "जिद्दी" में और गाना था - "मरने की दुआएं क्या मांगू " देव आनद पर फिल्माए इस गीत में कुछ भी नया नही था और के. एल. सहगल की नक़ल जैसी थी इसके पहले किशोर ने एक समूह गीत में भी भाग लिया था उन्ही दिनों आभास ने अपना नाम बदल कर किशोर रख लिया कहा जाता है कि नाम में बहुत कुछ होता है तभी तो यह नाम आज तक याद किया जा रहा है

अदाकारी में कामयाबी की मंजिलों को चुमते दादा मुनी याने अशोक कुमार चाहते थे कि किशोर भी अभिनय (acting) में ही मन लगाये लेकिन मन मौजी किशोर को यह दिखावे कि दुनिया कम भाती रही बड़े भाई के दबाव से अभिनय शुरू किया साथ - साथ अपने लिए गीत भी गाये लेकिन शुरुवाती दौर का यह सफर इतना मशहूर नही हो पा रहा था " शिकारी" नाम की एक फ़िल्म में उन्होंने अपना पहला अभिनय किया

इन बरसों की कुछ यादगार फिल्में -

१९५१ - आन्दोलन - अभिनय किया

१९५४ - नौकरी - सफल निर्देशक बिमल रॉय की फ़िल्म में किशोर ने अभिनय किया और गाया भी
एक मीठा गीत है - " छोटा सा घर होगा बादलों की छाँव में ...." ख्याल आया ?

१९५६ - नयी दिल्ली का गाना - " नखरेवाली ..."

१९५६ - फंटूस - इसका एक गीत " दुखी मन मेरे ..." आज भी मन को भाव विभोर करता है यह एक ऐसा गीत है जो सच में किशोर के उन दिनों की जदोजहत को बयान करता है ध्यान से सुनने पर मुझे ऐसा लगा जैसे सहगल और किशोर दोनों कि आवाज़ मिली है इसमे किशोर अपने माने गुरु सहगल को सुनते और सीखते अपनी पहचान बनाने में लगे थे यह उसी बदलाव का एक बेहतरीन नमूना है जगजीत सिंह जैसे गायकों ने भी यह गीत दोहराया है अपनी आवाज में

१९५७ - नौ दो ग्यारह - सदाबहार गीत " आंखों में क्या जी ...."

१९५७ - मुसाफिर

१९५८ - दिल्ली का ठग - अभिनेत्री नूतन और किशोर की एक सौगात - " हम तो मोहब्बत करेगा ..."

किशोर की आवाज़ में उनके इस दशक का मेरा सबसे पसंदीदा गीत "दुखी मन मेरे", ज़रूर सुनें -



अशोक कुमार के घर आए संगीत निर्देशक सचिन देव बर्मन ( S. D. Burman) ने किशोर को बाथरूम में गाते सूना और उनकी तारीफ़ करते हुए उन्हें आपने आवाज़ में गाने की सलाह दी दो गुणों का मेल किसी नए कृति का सृजक होता है बर्मन दा और किशोर मिले और शुरू हुया एक ऐसा सफर जो हिन्दी फ़िल्म जगत का एक सुनहरा इतिहास बन गया बर्मन जी ने किशोर को और निखारा और दोनों ने उस दशक में कई अच्छे गीत दिए

दोनों के कुछ सफल प्रयोग -

१९५४ - मुनीमजी ,

१९५६ - फंटूस - पहले ही बताया इस के बारे में ,

१९५७ - Paying Guest ,

१९५८- फ़िल्म चलती का नाम गाडी के गीत ह्म्म्म... इस फ़िल्म के सभी गानों में तो किशोर ने आवाज़ दी थी
इस फ़िल्म के लिए क्या कहा जाए - superb

दशक में किशोर ने मेहनत कर अपनी पहचान तो लगभग बना ली थी लेकिन अभी तक आवाज़ से ज्यादा अभिनय के लिए ही मशहूर हुए थे १९५१ में रुमा गुहा के साथ शादी की लेकिन यह केवल ८ बरस तक ही कामयाब रही रुमा खास कर बंगला की अभिनेत्री और गायिका है इस दंपत्ति ने हमे अमित कुमार के नाम से एक नया कलाकार दिया

इस तरह शुरूवात के दशक में किशोर की आवाज देव आनंद के लिए पहचान बनी , आशा और लता जी का संग हुया और एस. डी. बर्मन जैसे गुरु का हाथ मिला

ये कुछ दुर्लभ तस्वीरें है पहला किशोर और देव जी का है



दूसरे में किशोर और रफी जी के साथ हैं कुछ और बड़े धुरंधर भी, खोजिये और बताएं ये कौन कौन हैं.



किशोर कुमार के शुरुवात के दिनों की कहानी को मै अपने इन शेरों से रोकता हूँ -

अभिनय - गायकी, कला में वो लाजवाब था ,
सिने जगत में आया एक नया आफताब था ,
आया बोम्बे वो खंडवा का शरारती छोरा ,
जैसे राजकुमार चला कोई बनने नवाब था ,
वक्त की रफ़्तार में गिरते - संभलते रहा ,
नया मुकाम हासील करना उसका ख्वाब था


धन्यवाद

बाबू अब तो चलते हैं,
अगले माह मिलेंगे
पम्प पम्प पम्प .....



(जारी...)

Comments

Happy Birthday Kishore Kumar.


Your fan,

Avaneesh tiwari
kishor da aaj bhi amar hai. aaj bhi unke gaye geet utne hi taze our yatharth se jude lagte hai .
achchi prastuti...durlabh tasveero ke liye aabhaar
बढ़िया है।
जानकारी तो बढ़िया है, बस लिखने की शैली के ऊफर काम करने की ज़रूरत है।
tasveeren pachanne ki bahut koshish ki par rafi kishore aur talat ko chodkar kisi ko nahi pakad paya...geet bahut badhia laga
surhall said…
hi,
very good aap ne kk dada ke bare me jaan kaari dee, hame woh geet(song) sunahe jo 1947 bhart sakar ne ban kar diya thaa 15 agust ki pun theethi(date)ko ,dada ka woh song rafi ji ke sath 50-50 movie gaya - aadhi roti tum khalo aadhi main khlu, -ye bhi geet sunaye,
thanks
Anonymous said…
ghunghroo ki tarah bajta hi rahaan hoon mai

manjile apni jagh raaste apni jagh

ye do gaane hume behad pasand hain
neeelam mishra
kcp said…
bahot khoob, aapki kavita aur sher lajawaab hai. Keep it up

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की