Skip to main content

शब्दों में संसार - हरा सोना

शब्दों में संसार - एपिसोड ०१ - हरा सोना 

शब्दों में संसार की पहली कड़ी में आप सबका स्वागत है। यह श्रॄंखला "शब्दों के चाक पे" की तरह हीं "कविताओं" पर आधारित है। बस फर्क यह है कि जहाँ "चाक" पर हम आजकल की ताज़ातरीन कविताओं की मिट्टी डालते थे, वहीं "संसार" में हम उन कविताओं को खोदकर ला रहे हैं जो मिट्टी तले कई सालों से दबी हैं यानि कि श्रेष्ठ एवं नामी कवियों की पुरानी कविताएँ। आज की कड़ी में हमने "निराला", "पंत" से लेकर "त्रिलोचन" एवं "नागार्जुन" तक की कविताएँ शामिल की हैं और आज का विषय है "हरा सोना"। "हरा सोना" नाम से हीं साफ हो जाता है कि हम खेतों में लहलहाते फसलों एवं जंगलों में शान से सीना ताने खड़े पेड़ों की बातें कर रहे हैं। हम प्रकृति यानि कि कुदरत की बातें कर रहे हैं। 

लीजिए सुनिए रेडियो प्लेबैक का ये अनूठा पोडकास्ट -



आप इस पूरे पोडकास्ट को यहाँ से डाउनलोड भी कर सकते हैं


आज की कड़ी में प्रस्तुत कवितायें और उनसे जुडी जानकारी इस प्रकार हैं -

 कविता ०१ - फिर बेले में कलियाँ आई : कवि - निराला : स्वर -गार्गी कुलकर्णी



 कविता ०२ - नयी नयी कोंपलें : कवि -माखनलाल चतुर्वेदी : स्वर - अनुराग शर्मा



 कविता ०३ - उठ किसान : कवि -त्रिलोचन : स्वर -संज्ञा टंडन



 कविता ०४ : गोरी गोरी सौंधी धरती : कवि -धर्मवीर भारती : स्वर -सुनीता यादव



 कविता ०५ : कृषक संवरिया : कवि - केदारनाथ अग्रवाल : स्वर -अर्चना चावजी 



 कविता ०६ : नारियल के पेड : कवि -केदारनाथ अग्रवाल : स्वर -राजीव रंजन प्रसाद



 कविता ०७ : महुआ : कवि - शमशेर बहादुर सिंह : स्वर - संज्ञा टंडन



 कविता ०८ : जंगल की याद : कवि -सर्वेश्वर दयाल सक्सेना : स्वर -वरद देशमुख



 कविता ०९ : शाल के जंगल : कवि -नागार्जुन : स्वर -पूजा यादव

 

कविता १० : हरी बिछली घास : कवि - अज्ञेय : स्वर -राजीव रंजन प्रसाद



कोंसेप्ट, कविता-चयन और स्क्रिप्ट - विश्व दीपक 
स्वर - अभिषेक ओझा और शैफाली गुप्ता 

शीर्षक गीत - सजीव सारथी 
स्वर - अनुराग यश, कृष्ण राजकुमार 
संगीत - कृष्ण राजकुमार 

निर्माण सहयोग - अनुराग शर्मा, रश्मि प्रभा, सुनीता यादव, संज्ञा टंडन, राजीव रंजन प्रसाद, अमित तिवारी 
संयोजन एवं प्रस्तुति - सजीव सारथी 

हिंदी साहित्य के इन अनमोल रत्नों को इस सरलीकृत रूप में आपके सामने लाने का ये हमारा प्रयास आपको कैसा लगा, हमें अपनी राय के माध्यम से अवश्य अवगत करवाएं. यदि आप भी आगामी एपिसोडों में कविताओं को अपनी आवाज़ से सजाना चाहें तो हमसे संपर्क करें.

Comments

Rajesh Kumari said…
सभी कवितायें और सभी गायक लाजबाब लगे बहुत बहिया प्रस्तुति इस प्रोग्राम से जुड़े सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई सम्मानीय कवियों को नमन
Rajesh Kumari said…
मैंने सुबह ये एपिसोड सुना भी और टिपण्णी भी दी ना जाने मेरी टिपण्णी कहाँ गायब हो गई कहीं स्पैम में तो नहीं चली गई बहुत अच्छा एपिसोड है अपने साहित्यिक वन्दनीय कवियों की रचनाएं और गाने वाले सभी शानदार हैं इस प्रोग्राम से जुड़े सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं
cgswar said…
shandar prayog, behtareen prastuti.....
बेहतरीन प्रयोग,लाजबाब प्रस्तुति,"शब्दों में संसार"के यह प्रस्तुति वाकई हरी तो है ही एक खरा सोना भी है.....सभी प्रस्तोताओं को हार्दिक बधाई.
Archana Chaoji said…
मेरी उस दिन की टिप्पणी गायब हो गई :-(
...खैर
बहुत ही बढ़िया अंक रहा ये "हरा सोना" ..एक नया अनुभव...
पूरी टीम को बधाई...
सार्थक श्रम के लिए पूरी टीम को बधाई !

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...