Skip to main content

मुसाफिर...जाएगा कहाँ...यादें एस डी बर्मन की

महान संगीतकार एस. डी. बर्मन की पुण्यतिथि पर सुनिए उन्हीं के गाये 7 अमर गीत

कोलकाता के संगीत प्रेमियों में "सचिन कारता", मुम्बई के संगीतकारों के लिये "बर्मन दा", बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के रेडियो श्रोताओं में "शोचिन देब बोर्मोन", सिने जगत में "एस.डी. बर्मन" और "जींस" फिल्मी फ़ैन वालों में "एस.डी"-उनके गीतों ने हर किसी के दिल में अमिट छाप छोड़ी है। उनके गीतों में विविधता थी। उनके संगीत में लोक गीत की धुन झलकती, वहीं शास्त्रीय संगीत का स्पर्श भी था। उनका अपरंपरागत संगीत जीवंत लगता था।

नौ भाई-बहनों में एक सचिन देव बर्मन का जन्म १ अक्तूबर,१९०६ में त्रिपुरा में हुआ। सचिन देव ने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा अपने पिता व सितार-वादक नबद्वीप चंद्र देव बर्मन से ली। उसके बाद वे उस्ताद बादल खान और भीष्मदेव चट्टोपाध्याय के यहाँ शिक्षित हुए और इसी शिक्षा से उनमें शास्त्रीय संगीत की जड़ें पक्की हुई जो उनके संगीत में बाद में दिखा भी। अपने पिता की मृत्यु के पश्चात वे घर से निकल गये और असम व त्रिपुरा के जंगलों में घूमें। जहाँ उन्हें बंगाल व आसपास के लोक संगीत के विषय में अपार जानकारी हुई। बाद में वे उस्ताद आफ़्ताबुद्दीन खान के शिष्य, मुरली वादक बने। १९३० के दशक में उन्होंने कोलकाता में "सुर मंदिर" नाम से अपने संगीत विद्यालय की स्थापना करी। वहाँ वे गायक के तौर पर प्रसिद्ध हुए और के.सी. डे की सान्निध्य में काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने राज कुमार निर्शोने के लिये १९४० में एक बंगाली फिल्म में संगीत भी दिया। १९३८ में उन्होंने गायिका मीरा से विवाह किया व एक वर्ष बाद राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ।

१९४४ में फ़िल्मिस्तान के शशाधर मुखर्जी के आग्रह पर वे दो फिल्म, शिकारी व आठ दिन करने के लिये अपनी इच्छा के विरुद्ध मुम्बई चले गये। पर मुम्बई में काम आसान नहीं था। शिकारी और आठ दिन व बाद में ’दो भाई’, ’विद्या’ और ’शबनम’ की सफलता के बाद भी दादा को पहचान बनाने में वक्त लगा। इससे हताश बर्मन ने वापस कोलकाता जाने का निश्चय किया। यही वो समय था जब अशोक कुमार ने उन्हें रोक लिया। "मशाल का संगीत दो और फिर तुम आजाद हो"। दादा ने फिर मोर्चा संभाला। मशाल का संगीत सुपरहिट हुआ। उसी वक्त देव आनंद, जिनकी सिने जगत में अच्छी पहचान थी व रुत्बा था, ने नवकेतन बैनर की शुरुआत की और एस.डी.बर्मन को बाज़ी का संगीत देने को कहा। १९५१ की यह हिट और फिर जाल (१९५२), ’बहार’ और ’लड़की’ के संगीत ने उनकी सफलता की नींव रखी। उसके बाद तो उन्होंने १९७४ तक लगातार संगीत दिया जब उनकी तबियत ने उनका साथ देना छोड़ दिया।

अपने बेटे पंचम और नासिर हुसैन के साथ, दादा बर्मन ने सबसे अधिक हिट गानों में संगीत दिया है। उनका स्वयं में अटूट विश्वास था और वे अपने गीत चुनने के लिये जाने जाते थे। वे हमेशा कहते - "मैं केवल अच्छे गाने निर्देशित करता हूँ"। बर्मन दा को कुछ ही अवार्ड मिले, क्योंकि उन्होंने अधिक मात्रा में संगीत देने की बजाय खुद चुने हुए गीतों में संगीत देते थे और इसी बात के लिये वे जाने भी जाते थे। एक समय था जब गाने के बोल के आधार पर संगीत दिया जाता था। दादा ने इस तरीके को बदला। अब संगीत की धुन पर गीत के बोल लिखे जाने लगे। आज ९ में से १० गाने इसी तरह से बनाये जाते हैं। दादा तुरंत धुने तैयार करने में माहिर थे, और इन धुनों में लोक व शास्त्रीय दोनों प्रकार के संगीत का मिश्रण था। वे अपने संगीत में पाश्चात्य संगीत का भी उचित मिश्रण करते थे। वे व्यवसायीकरण में हिचकते थे पर वे ये भी चाहते थे कि गाने की धुन ऐसी हो कि कोई भी इसे आसानी से गा सके। जहाँ जरूरत पड़ी उन्होंने सुंदर शास्त्रीय संगीत दिया। लेकिन वे कहते थे कि फिल्म संगीत वो माध्यम नहीं है जहाँ आप शास्त्रीय संगीत का कौशल दिखाये।

जब लता मंगेशकर ने उनके साथ रिकार्ड करने के लिये मना किया उसके बाद उन्होंने आशा भोंसले व गीता दत्त के साथ एक के बाद एक कईं हिट दिये। उन्होंने आशा भोंसले, किशोर कुमार और हेमंत कुमार को भी बतौर गायक तैयार किया। उन्होंने रफी से सॉफ्ट गाने गवाये जब अन्य संगीतकार उनसे हाई पिच गीत गाने को कह रहे थे। बर्मन दा की हमेशा कोशिश रहती कि एक बार जो संगीत उन्होंने दिया उसको अगले किसी भी गाने में दोहराया न जाये। इसी वजह से उनके किसी भी गाने में ऐसा कभी नहीं लगा कि पहले भी किसी गाने में दिया गया हो।

दादा को प्रतिष्ठित सम्गीत नाटक अकादमी अवार्ड व पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। उन्हें आराधना(१९६९) के गाने "काहे को रोए" के लिये नैशनल अवार्ड भी दिया गया। इससे पहले १९३४ में कोलकाता में उन्हें अखिल बंगाल शास्त्रीय संगीत समारोह में गोल्ड मैडल दिया गया। इस कार्यक्रम में उस्ताद फ़य्याज़ खान, उस्ताद अलाउद्दीन खान, बिश्वदेव चटर्जी ने भाग लिया था। अगरतला में एक पुल उनकी याद समर्पित किया गया है। एस.डी. बर्मन के नाम से अगरतला में हर साल उभरते हुए कलाकारों को अवार्ड दिये जाते हैं। और मुम्बई की सुर सिंगार अकादमी भी फिल्म संगीतकारों को एस.डी.बर्मन अवार्ड देती है।

दादा को १९७४ में लकवे का आघात लगा जिसके बाद वे अक्तूबर ३१, १९७५ को हमें छोड़ कर चले गये। एक समय था जब त्रिपुरा का शाही परिवार उनके राजसी ठाठ छोड़ संगीत चुनने के खिलाफ था। दादा इससे दुखी हुए और बाद में त्रिपुरा से नाता तोड़ लिया। आज त्रिपुरा का शाही परिवार एस.डी. बर्मन के लिये जाना जाता है!!!

सचिन दा अपनी फिल्मों में यदि सिचुएशन हो तो एक गीत अपनी आवाज़ में अवश्य रखते थे. उनकी आवाज़ में उनके संगीत को सुनना भी अपने आप में एक अनुभव है. तो आईये आज हम आपको सुनवाते हैं सचिन दा के गाये कुछ अनमोल नगमें -



जानकारी सोत्र - इन्टरनेट
संकलन - तपन शर्मा "चिन्तक"

Comments

बर्मन जी को याद करने और दिल को छूते प्यारे गाने सुनाने का शुक्रिया।
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या हो ? ...

जहाँ सचिन दा का संगीत ना सुनाई दे.

शुक्रिया इतने अच्छे गानों को सुनवाने का. दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ ...
तपन भाई,

संक्षिप्त में बहुत ज़रूरी जानकारी और गीत में अनलोम चुने हैं आपने। बधाई हो। इसी तरह से संगीत के महानायकों को स्मरण करते रहें।
तपन जी धन्यवाद ,,इतनी रोचक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए..गीतों का चयन बहुत खूब है...इन्हे सुनते हुए पढ़ना और भी रुचिकर होगया...
Manish Kumar said…
bahut achchi jaankari ekatrit ki aapne tapan. Prastuti ka shukriya.
Rita said…
Namastey
kaise hain aap? yahaan meelon door baithhi america mein...aaj ye sab geet sun ke bas...man se aapke liye duaayen hee nikal rahi hain...ap to vaise bhi mere bete ke umra ke honge...achchha lagaa ki aaj jab sabhi yuva angrezi ke peechhe bhaag rahe hain...koi to hai jo apni sabhyata ka khayaal kar raha hai...sadaiv sukhi raho....Kavita
दादा अपने ज़माने के सर्व्स्रेस्थ संगीतकारों मे से इक थे !!

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की