Skip to main content

तू ही तो है....एक आशिक के अल्फ़ाज़ उसकी महबूबा के नाम

Season 3 of new Music, Song # 08

आज आवाज़ महोत्सव 2010 के आठवें गीत की बारी है। हम इन दिनों अपने श्रोताओं को प्रत्येक शुक्रवार एक ताज़ा गीत सुनवा रहे हैं। इस बार हम लाये हैं युवा गीतकार और संगीतकार जोड़ी प्रदीप-सागर द्वारा बना एक गीत। आवाज़ के श्रोता इस जोड़ी से पहले से परिचित हैं, जब इन्होंने ए आर रहमान को औस्कर मिलनी की बधाइयाँ एक गीत रचकर दी थी। इस बार के गीत में खास बात यह है कि इसे गाया भी खुद संगीतकार सागर पाटिल ने ही है। यह गीत भी पूरी तरह से इंटरनेटीय जुगलबंदी से बना है।

गीत के बोल -

एक अधूरी सी ख्वाहिश हो तुम , नई आज़ादी भी …
कुछ सुनी कहानी हो तुम , नई पुरवाई सी …
मै हर पल खुश हूँ बहुत , तू नसीब मेरे दिल के है …
मै रहूँ जब भी जहाँ , तू करीब मेरी धुन के है …
बस खुश है ये लम्हा तू जो है , तू ही तो है …
अब न रहूँ मै तन्हा तू जो है , तू ही तो है …
हर पल तेरा साथ है पाया , ग़म की सूनी राहों मे …
ये दिल मंज़र भूल न पाया, तेरी मीठी बातों मे …
तू हसीं है मेह्ज़बिं है, मीत है तू मेरे ख्वाबों सी
साथ रहे तू संग चले तू दिल ने ये बस चाहा.
बस खुश है ये लम्हा तू जो है , तू ही तो है …
अब न रहूँ मै तन्हा तू जो है , तू ही तो है …

एक अधूरी सी ख्वाहिश हो तुम , नई आज़ादी भी …
कुछ सुनी कहानी हो तुम , नई पुरवाई सी

मै हर पल खुश हूँ बहुत , तू नसीब मेरे दिल के है …
मै रहूँ जब भी जहाँ , तू करीब मेरी धुन के है …
बस खुश है ये लम्हा तू जो है , तू ही तो है …
अब न रहूँ मै तन्हा तू जो है , तू ही तो है …



मेकिंग ऑफ़ "तू ही तो है"

इस गीत के सूत्रधार प्रदीप पाठक ने हमें बताया कि दरअस्ल इन्होंने ये गाना अपने एक मित्र के आग्रह पर उस मित्र की गर्लफ्रेंड के लिए बनाया। प्रदीप के वे मित्र अपनी प्रेमिका के जन्मदिन पर एक नये गीत का तोहफ़ा देना चाहते थे। प्रदीप ने उनका आग्रह स्वीकारा और सागिर पाटिल से बात की। आश्चर्य की बात यह थी कि इधर ये गीत लिखते गये और उधर सागर उसे सुरों में साधते गये और इस तरह से 4 दिनों में गीत बनकर तैयार हो गया।

प्रदीप पाठक
प्रदीप पाठक हिंदुस्तान टाईम्स में सॉफ्टवयेर प्रोफेशनल हैं, दिल से कवि हैं और अपने जज़्बात कलम के माध्यम से दुनिया के सामने रखते हैं। मूल रूप से उत्तराखंड निवासी प्रदीप गुलज़ार साहब और प्रसून जोशी के "फैन" हैं। ज़ाहिर है ए आर रहमान उनके पसंदीदा संगीतकार हैं। आवाज़ पर पिछले वर्ष इनका एक गीत 'चुनी राहें हमने भी, खोली बाहें हमने भी' रीलिज हुआ था।


सागर पाटिल
संगीतकार सागर पाटिल पिछले 3 वर्षों से एक अंतरराष्ट्रीय संगीत संस्थानों के लिए कार्यरत हैं। इन्हें नए प्रयोगों में आनंद मिलता है। आवाज़ पर पिछले वर्ष इनका एक गीत 'चुनी राहें हमने भी, खोली बाहें हमने भी' रीलिज हुआ था।
Song - Tu Hi To Hai
Voice & Music - Sagar Patil
Lyrics - Pradeep Pathak
Graphics - Samarth Garg


Song # 07, Season # 03, All rights reserved with the artists and Hind Yugm

इस गीत का प्लेयर फेसबुक/ऑरकुट/ब्लॉग/वेबसाइट पर लगाइए

Comments

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...