Skip to main content

रोक्किंग जनता का आक्रोश और प्यार समेटे है सत्याग्रह का संगीत

लंबे समय तक समानांतर सिनेमा में सक्रिय रहे प्रकाश झा ने कुछ सालों पहले महसूस किया कि वास्तविकता और व्यावसायिकता के बीच का भी एक रास्ता है जिसके माध्यम से वो अपने सशक्त सन्देश मनोरंजकता में घोलकर दर्शकों के एक बहुत बड़े वर्ग तक आसानी से पहुँच सकते हैं. मृत्यदंड, गंगाजल  आरक्षण  और राजनीति  जैसी सफल और सशक्त फिल्मों के बाद अब प्रकाश झा लाये हैं एक और सोच को प्रभावित करने वाली फिल्म सत्याग्रह . आज चर्चा करगें इसी फिल्म के संगीत की, हम ताज़ा सुर ताल के नए अंक में. एल्बम में संगीत है सलीम सुलेमान, मीत ब्रोस अनजान, आदेश श्रीवास्तव और इंडियन ओशन का, गीत लिखे हैं प्रसून जोशी ने. 

पहला गीत सत्याग्रह  बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम  का आधुनिक संस्करण है. गीत के अधिकतर अंश भजन स्वरुप ही हैं पर बीच बीच में कुछ सुलगते सवाल हैं...घायल है भोला इंसान ....के बाद गीत की करवट बदलती है. इस दबे इन्कलाब को आवाज़ दी है राजीव सुंदरेशन, शिवम पाठक और श्वेता पंडित ने. सलीम सुलेमान का संगीत संयोजन कबीले तारीफ है. श्रोताओं को एक नई ऊर्जा से भरने में सक्षम है ये गीत.

प्रकाश झा की फिल्मों में शास्त्रीय रंग के गीत होते ही है. इस कड़ी में है अगला गीत आयो जी, आधुनिक अंदाज़ की ठुमरी है ये...जिसे श्रद्धा पंडित ने आवाज़ दी है, सलीम मर्चेंट के साथ. अच्छे शब्द हैं, श्रद्धा की आवाज़ में कसाव है और कशिश भी, बस संयोजन में टेक्नो का तडका कुछ जरुरत से अधिक महसूस हुआ, जो इस सुरीले गीत में अवरोध सा लगता है.

ठुमरी  की बात चली है तो याद आती है गौहर जान....जिनके लिए कहा जाता है कि पहला भारतीय रिकॉर्ड एल्बम उन्हीं की आवाज़ में जारी हुआ था. उनकी सबसे मशहूर ठुमरी रस के भरे तोरे नैन  को जाने कितने गायकों ने अपने अपने अंदाज़ में गाया है. आज भी इसके रस में वही मिठास है. सत्यग्रह  का अगला गीत भी यही ठुमरी है. शुक्र इस बात का है कि यहाँ टेक्नो ध्वनियाँ अपनी सीमा में है और गायक शफकत अमानत अली की आवाज़ का बदस्तूर नशा खुल कर बिखर पाता है. बहुत बढ़िया गीत जिसे सुकून के क्षणों में बैठकर चैन से बारोबार सुना जा सकता है. 

अगला गीत फिर से फिल्म के थीम में वापस ले आता है जनता रोक्क्स  जिसमें आवाज़ है मीत ब्रोस अनजान की. सिचुएशनल गीत है और प्रसून ने व्यंग का सुन्दर तडका लगाया है. आज के दौर का आईना है गीत. सबसे सुन्दर हिस्सा है गीत के दूसरे हिस्से में चलती घोटाला कमेंट्री और विज्ञापन सरीखा टैग लाईन...

अगले गीत में भी आक्रोश है मगर अंदाज़ है इंडियन ओशन वाला. इन्टेंस और उबाल से भरपूर मगर शांत ज्वालामुखी जैसा. राहुल राम और साथियों का ये अंदाज़ भी फिल्म के मूड को बेहद अच्छे से सप्पोर्ट करता है. रस के भरे तोरे नैन  का एक और संस्करण भी है खुद आदेश श्रीवास्तव की आवाज़ में, जो शफकत वाले संस्करण से उन्नीस ही कहा जायेगा पर आदेश का भी अपना ही एक अलग रंग है जो उनके चाहने वालों को निराश नहीं करेगा. 

सत्याग्रह से उम्मीद है कि ये एक ऐसी फिल्म होगी जो बहुत व्यापक चोट कर सकती है हमारे सामाजिक और राजनितिक ढाँचे में ...संगीत फिल्म के अनुरूप है और रस के भरे तोरे नैन  जैसा खूबसूरत गीत भी इस एल्बम की खास पहचान है. हमारी रेटिंग है ४.१  की, आप बताएं अपनी राय....

संगीत समीक्षा - सजीव सारथी
आवाज़ - अमित तिवारी

 

Comments

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...