Skip to main content

जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा....सुनिए समृद्ध भारत की कहानी राजेंद्र कृष्ण की जुबानी

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 722/2011/162



ज स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व पर आप सब संगीत-प्रेमियों को ‘आवाज़’ परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई। आज के पावन दिन को ही ध्यान में रख कर हम ‘ओल्ड इज गोल्ड’ स्तम्भ पर श्रृंखला ‘वतन के तराने’ प्रस्तुत कर रहे हैं। दोस्तों, इस श्रृंखला में हम गीतों के बहाने कुछ ऐसे महान स्वतन्त्रता सेनानियों की चर्चा कर रहे हैं जिन्होने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की बलि चढ़ा दी। आज के अंक में हम वीरांगना लक्ष्मीबाई के त्याग और बलिदान का स्मरण करेंगे और एक प्यारा सा गीत सुनेंगे, जिसमें अपने राष्ट्रीय गौरव का गुण-गान किया गया है।



19नवम्बर, 1835 को काशी (वाराणसी) में महाराष्ट्रीय ब्राह्मण मोरोपन्त और भगीरथ बाई के घर एक विलक्षण कन्या का जन्म हुआ। कन्या का नाम रखा गया- मनु। मनु के जन्म के कुछ ही समय बाद मोरोपन्त के आश्रयदाता चिमोजी अप्पा का निधन हो गया। चिमोजी अप्पा बिठूर (कानपुर) में निर्वासित जीवन बिता रहे पेशवा बाजीराव के भाई थे। अपने समय के सशक्त पेशवा का परिवार अंग्रेजों के षड्यंत्रके कारण ही छिन्न-भिन्न होकर अलग-अलग स्थानों पर निर्वासित जीवन बिता रहा था। चिमोजी अप्पा के देहान्त के बाद मोरोपन्त उनके भाई पेशवा बाजीराव के आश्रय मे बिठूर आकर रहने लगे। अभी मनु की आयु मात्र चार वर्ष की ही थी, तभी उसकी माँ भगीरथ बाई का निधन हो गया। मोरोपन्त ने धैर्य के साथ नन्ही मनु का पालन-पोषण किया। मनु को बचपन के खेल-खिलौने या गुड़ियों से खेलने मेंकोई रुचि नहीं थी। उसे तो तीर-तलवार से खेलना और साहसपूर्ण करतब ही भाते थे।



पेशवा बाजीराव मनु को पुत्रीवत मानते थे और उसे ‘छबीली’नाम से पुकारते थे। उन्होने राज परिवार के अन्य बालकों के साथ मनु की शिक्षा की व्यवस्था गंगा तट पर स्थित गुरु आश्रम में कर दी। गुरु केआश्रम में मनु, पेशवा के दत्तक पुत्र नाना साहब, राव साहब और पाण्डुरंग राव (तात्या टोपे) के साथ शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा पाने लगी। धीरे-धीरे मनु दस वर्ष की हो चुकी थी। वह घुड़सवारी, भाला,तीर, तलवार आदि चलाने में अपने से बड़ी आयु के बालकों की तुलना में अधिक कुशल हो गई थी। इसके साथ ही धर्मग्रंथों के अध्ययन में भी ऐसी प्रवीण हुई कि पिता मोरोपन्त, पेशवा बाजीराव और स्वयं उसके गुरु भी चकित थे। एक दिन मनु ने गुरुदेव से प्रश्न किया –‘मुट्ठीभर अंग्रेज़ आज हमें हमारे ही देश में अपने इशारों पर नचा रहे हैं। क्या हम निर्बल हैं? क्या हमारी आत्मा मृत हो चुकी है?उस दिन गुरुदेव ने उन्हें हिंसा और अहिंसा का भेद समझाया और कहा कि आततायी के साथ अहिंसा की नीति अपनाना व्यर्थ है। उस दिन नाना साहब, तात्या टोपे और मनु ने प्रण किया- “हम स्वाधीन होने का प्रयत्न करेंगे। पराधीन होकर जीने से तो मर जाना अच्छा है।“ बचपन में लिया गया यह प्रण तीनों ने निभाया।



मनु जब तेरह वर्ष की हुई तो मोरोपन्त को उसके विवाह की चिन्ता हुई। एक दिन पेशवा बाजीराव ने मोरोपन्त को सूचित किया कि झाँसी के राजा गंगाधर राव का मनु से विवाह का प्रस्ताव आया है।दरअसल गंगाधर राव की कोई सन्तान नहीं थी। मनु से उनके विवाह करने का उद्देश्य था- झाँसी को अंग्रेजों की कुदृष्टि से बचाना। काफी विचार-विमर्श के बाद यह विवाह सम्पन्न हुआ और मनु झाँसी की रानी बन कर झाँसी के राजमहल में आ गई। विवाह के उपरान्त मनु का नामकरण हुआ लक्ष्मीबाई।दोस्तों, वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की गाथा के लिए सैकड़ों पृष्ठ भी कम होंगे, यह तो हमारी श्रृंखला का एक अंक मात्र है। आज के अंक में हमने लक्ष्मीबाई के जन्म से लेकर झाँसी की रानी बननेके प्रसंग और उस काल के राजनैतिक परिवेश का संकेत देने का प्रयास किया है। कल के अंक में हम आपसे रानी के सैन्य संगठन की क्षमता, युद्ध कौशल और बलिदान की गाथा की चर्चा करेंगे।



और अब हम स्वतन्त्रता की 64वीं वर्षगाँठ के पावन दिन‘सोने की चिड़िया’भारत के यथार्थ स्वरूप का दर्शन एक गीत के माध्यम से करेंगे। यह गीत 1965 में प्रदर्शित फिल्म ‘सिकन्दरे आजम’ से लिया गया है। पाँचवें और छठे दशक में राजेन्द्र कृष्ण फिल्म जगत के सर्वाधिक लोकप्रिय गीतकार थे। उन्हीं के गीत –“जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़ियाँ करती हैं बसेरा, वह भारत देश है मेरा....” की संगीत रचना संगीतकार हंसराज बहल ने की थी। फिल्मी दुनिया में श्री बहल को ‘मास्टर जी’ के सम्बोधन से पुकारा जाता था। राग शुद्ध कल्याण की छाया लिये देश के इस गौरव गान को मुहम्मद रफी ने स्वर देकर इसे अमर कर दिया। लीजिए, आप भी सुनिए यह गौरव-गान-



फिल्म - सिकन्दरे आजम : ‘जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़ियाँ करतीं हैं बसेरा..' : गीतकार - राजेन्द्र कृष्ण





(समय के अभाव के चलते कुछ दिनों तक हम ऑडियो प्लेयर के स्थान पर यूट्यूब लिंक लगा रहे हैं, आपका सहयोग अपेक्षित है)



और अब एक विशेष सूचना:

२८ सितंबर स्वरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर का जनमदिवस है। पिछले दो सालों की तरह इस साल भी हम उन पर 'ओल्ड इज़ गोल्ड' की एक शृंखला समर्पित करने जा रहे हैं। और इस बार हमने सोचा है कि इसमें हम आप ही की पसंद का कोई लता नंबर प्ले करेंगे। तो फिर देर किस बात की, जल्द से जल्द अपना फ़ेवरीट लता नंबर और लता जी के लिए उदगार और शुभकामनाएँ हमें oig@hindyugm.com के पते पर लिख भेजिये। प्रथम १० ईमेल भेजने वालों की फ़रमाइश उस शृंखला में पूरी की जाएगी।



और अब वक्त है आपके संगीत ज्ञान को परखने की. अगले गीत को पहचानने के लिए हम आपको देंगें ३ सूत्र जिनके आधार पर आपको सही जवाब देना है-



सूत्र १ - स्वर है लता मंगेशकर का.

सूत्र २ - गीतकार दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित हैं.

सूत्र ३ - मुखड़े में शब्द है "कफ़न".



अब बताएं -

संगीतकार कौन है - ३ अंक

फिल्म का नाम बताएं - २ अंक

फिल्म के निर्देशक कौन हैं - २ अंक



सभी जवाब आ जाने की स्तिथि में भी जो श्रोता प्रस्तुत गीत पर अपने इनपुट्स रखेंगें उन्हें १ अंक दिया जायेगा, ताकि आने वाली कड़ियों के लिए उनके पास मौके सुरक्षित रहें. आप चाहें तो प्रस्तुत गीत से जुड़ा अपना कोई संस्मरण भी पेश कर सकते हैं.



पिछली पहेली का परिणाम -

हिन्दुस्तानी जी भूल सुधरने के लिए धन्येवाद. और २ अंको की बधायी भी लें, सभी श्रोताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ और हम सबके प्रिय शम्मी कपूर को भावभीनी श्रद्धाजन्ली...इस पूरे आलेख को भी पढ़ें



खोज व आलेख- कृष्ण मोहन मिश्र






इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें oig@hindyugm.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें 09871123997 (सजीव सारथी) या 09878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

This post has been removed by the author.
Music Director : chitragupt
चलो झूमते सर से बाँधे कफ़न
लहू मांगती है जमीन-ए-वतन

film - Kabli Khan (1963)
lyric - Majrooh Sultanpuri
singer - Lata
musician - Chitragupta
director - K. Amarnath

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...