Skip to main content

अपने हाथों करें 'अनुगूँज' का विमोचन

साहित्यप्रेमियो,

हिन्द-युग्म विगत 20 महीनों से प्रकाशन में सक्रिय है। हम अपने यहाँ से प्रकाशित पुस्तकों के ऑनलाइन विमोचन का अनूठा कार्यक्रम संयोजित करते हैं, जिससे हर पाठक लोकार्पण करने का सुख प्राप्त कर लेता है।

आज हम हिन्द-युग्म प्रकाशन की नवीनतम पुस्तक 'अनुगूँज' का ऑनलाइन विमोचन कर रहे हैं। इस पुस्तक में 28 कवियों की प्रतिनिधि कविताएँ संकलित हैं। संग्रह के लिए कविताओं का संकलन और संपादन रश्मि प्रभा ने किया है। रश्मि प्रभा संग्रह पर टिप्पणी करते हुए कहती हैं-

एक कदम के साथ मिलते क़दमों की गूँज अनुगूँज हिंदी साहित्य की साँसों को प्रकृति से जोड़ता है.... वैसे सच तो ये है कि हिंदी के बीज हम क्या लगायेंगे, हिंदी तो हमारा गौरव है- हिंदी साहित्य की जड़ें इतनी पुख्ता रही हैं कि इसे कितना भी काटो, पर इसके पनपने की क्षमता अक्षुण है .... हिन्दुस्तान की मिट्टी हमेशा उर्वरक रही है, बस बीज डालना है और उस पर उग आए अनचाहे विचारों को हटाना है- यही इन्कलाब अनुगूँज है और इसमें शामिल क़दमों को देखकर- साहित्य से जुड़े स्वर कह उठते हैं -

'नहीं है नाउम्मीद इकबाल अपनी किश्ते वीरां से
ज़रा नम हो तो यह मिट्टी बड़ी ज़रखेज है साकी'


इस मिट्टी पर उभरे कुछ पदचिन्ह साहित्य के अमरत्व को दुहराते हैं -

अंजना दयाल
अंजु चौधरी
अभिषेक 'निशांत'
आनन्द कुमार द्विवेदी
आशीष अवस्थी 'सागर'
एम वर्मा
किशोर खोरेन्द्र
देवेन्द्र कुमार शर्मा
निपुण पाण्डेय
नीलम पुरी
पूजा
प्रतीक महेश्वरी
बाबुषा कोहली
मुकेश कुमार सिन्हा
रश्मि प्रभा
राजेंद्र तेला 'निरंतर'
रामपति
वाणभट्ट
वाणी शर्मा
वीणा श्रीवास्तव
शोभना चौरे
शोभा सारड़ा
सत्यम शिवम
सरस्वती प्रसाद
सीमा सदा
सुमन सिन्हा
सुषमा आहुति
हेमंत कुमार दुबे

शब्दों की शंख ध्वनि, शब्दों के मंगलाचार में आइये इस 'अनुगूँज ' को हम अपनी अर्चना का स्पर्श दें ... खोलें द्वार .... आप सबका भावनाओं के इस मंदिर में स्वागत है ....


(यहाँ से फीटा काटकर विधिवत लोकार्पण करें)

पुस्तक का फेसबुक-पेज

Comments

सदा said…
काव्‍य संग्रह अनुगूंज के विमोचन पर ..बधाई के साथ शुभकामनाएं ...।
काव्‍य संग्रह अनुगूंज के विमोचन पर ..बधाई के साथ शुभकामनाएं ...।
ASHOK ARORA said…
ashok arora

काव्‍य संग्रह अनुगूंज के विमोचन पर ..बधाई के साथ शुभकामनाएं ...आशा करते हैं की अपने इस प्रयास में आप औरो की भी जोड़ते जायेंगे ।
ASHOK ARORA said…
http://shuk-riya.blogspot.com/

ashok arora


काव्‍य संग्रह अनुगूंज के विमोचन पर ..बधाई के साथ शुभकामनाएं ...आशा करते हैं की अपने इस प्रयास में आप औरो की भी जोड़ते जायेंगे ।
"अनुगूँज" के विमोचन पर हार्दिक बधाई....
सादर...
रश्मि दीदी के प्रयास को शत शत प्रणाम ......
और सभी को अनुगूँज की .. बहुत बहुत बधाई

--

anu
Neelima said…
काव्‍य संग्रह अनुगूंज के विमोचन पर ..बधाई के साथ शुभकामनाएं
ρяєєтii said…
"अनुगूँज" के विमोचन पर हार्दिक बधाई..
बधाइयां !
अनुगूँज के विमोचन की बधाई सभी को
और रश्मि जी को ख़ास शुक्रिया मेरी कृतियों को भी शामिल करने के लिए..
बहुत बहुत बधाइयाँ ओर शुभकामनाएं
Archana said…
बहुत-बहुत बधाई..
रश्मि दीदी जी के प्रयास से अनुगूँज छपी| बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद |

भगवान आपको स्वस्थ रखें और लंबी आयु दें |
vandana said…
काव्‍य संग्रह अनुगूंज के विमोचन पर ..बहुत बहुत बधाई के साथ शुभकामनाएं ...।
Neelam said…
अनुगूँज के विमोचन की बधाई सभी को
और रश्मि जी को ख़ास शुक्रिया मेरी कृतियों को भी शामिल करने के लिए..:)

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...