Skip to main content

चौदहवीं का चाँद हो, या आफताब हो....अभिनेता के रूप में भी खासे सफल रहे गुरु दत्त

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 549/2010/249

गुरु दत्त के फ़िल्मी सफ़र का लेखा जोखा इन दिनों आप पढ़ रहे हैं 'ओल्ड इज़ गोल्ड' में। कल की कड़ी में हम आ पहँचे थे गुरु दत्त साहब के जीवन के उस मुकाम तक जहाँ पर उन्होंने आगे कोई भी फ़िल्म निर्देशित ना करने की क़सम खा ली थी। ऐसे में ६० के दशक की शुरुआत हुई गुरु दत्त निर्मित फ़िल्म 'चौदहवीं का चाँद' से, जिसके लिए उन्होंने निर्देशक चुना सादिक़ साहिब को। मुस्लिम परिवेश की इस फ़िल्म ने ज़बरदस्त कामियाबी बटोरी और फ़िल्म के सभी के सभी गानें सुपर-डुपर हिट हुए। ओ. पी. नय्यर और सचिन देव बर्मन के बाद गुरु दत्त ने इस फ़िल्म में बतौर संगीतकार लिया रवि को। और रवि उनकी सारी उम्मीदों पर खरे उतरे। 'काग़ज़ के फूल' की असफलता और 'चौदहवीं का चांद' की अपार सफलता पर गुरु दत्त ने कहा था - "लाइफ़ में, यार, क्या है? दो ही तो चीज़ें हैं - कामयाबी और हार। इन दोनों के बीच में कुछ नहीं है।" 'चौधहवीं का चांद' फ़िल्म के लिए बरोदा में लोकेशन्स ढूंढते हुए उन्होंने कहा था - "देखो ना, मुझे डिरेक्टर बनना था, डिरेक्टर बन गया, ऐक्टर बनना था, ऐक्टर बन गया, पिक्चर अच्छे बनाने थे, अच्छे बने। पैसा है, सब कुछ है, पर कुछ भी नहीं रहा।" उनकी ऐसी बातों से लोगों को लग ही रहा था कि उनके जीवन का सूर्य अस्त होने की कगार पर है, और ऐसा ही होकर रहा। 'चौदहवीं का चांद' फ़िल्म के मुख्य कलाकार थे गुरु दत्त और वहीदा रहमान। जैसा कि हमने बताया, इस फ़िल्म के संगीतकार थे रवि और गीत लिखे शक़ील बदायूनी ने। गुरु दत्त को याद करते हुए रवि ने विविध भारती पर कहा था - "मेरी ज़िंदगी ने एक करवट बदली जब गुरु दत्त ने मुझे फ़ोन किया और कहा कि वो मुझे अपनी अगली फ़िल्म में म्युज़िक डिरेक्टर लेना चाहते हैं। मैं उनसे मिलने गया। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या शक़ील को गीतकार लेना उचित होगा। मैंने कहा कि शक़ील साहब तो बहुत अच्छे शायर हैं, लेकिन एक संशय यह है कि क्या वो नौशाद साहब के बाहर काम करेंगे? ख़ैर, शक़ील साहब आये और हम मिले। वो बहुत ही अच्छे इंसान थे। गुरु दत्त साहब से गानें डिस्कस होने के बाद जब हम बाहर निकले तो शक़ील साहब ने मेरा हाथ पकड़ लिया और कहा, "मैंने बाहर काम नहीं किया है, मुझे सम्भाल लेना।"

आगे उस इंटरव्यु में रवि साहब ने बताया कि 'चौदहवीं का चांद' रिलीज़ होने के बाद एक दिन गुरु दत्त ने उनसे कहा था, "जिस दिन मैंने आपकी 'मेहंदी' देखी थी, उसी दिन मैंने यह डिसाइड कर लिया था कि अगर कभी मुस्लिम सब्जेक्ट पर फ़िल्म बनाया तो म्युज़िक डिरेक्टर आपको ही लूँगा।" दोस्तों, आपको फ़िल्म 'मेहंदी' का वह गीत तो ज़रूर याद होगा, "अपने कीये पे कोई पशेमान हो गया"। वाक़ई मुस्लिम सब्जेक्ट की फ़िल्मों में रवि का संगीत बहुत अच्छा रहा। जब उनसे इसके पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने बस यही जवाब दिया, "कोई ख़ास कारण नहीं है, मुझे ग़ज़लों से प्यार है और मुजरा टाइप के गानें बनाने का मुझे बहुत शौक है, बस!" तो लीजिए दोस्तों, आज की कड़ी में सुनिए फ़िल्म 'चौदहवीं का चांद' का मशहूर शीर्षक गीत मोहम्मद रफ़ी साहब की आवाज़ में। इस फ़िल्म का एक गीत "बदले बदले से सरकार नज़र आते हैं" हम 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुनवा चुके हैं और बाकी के गीत भी आप भविष्य में सुन पाएँगे, जैसे कि "दिल की कहानी रंग लाई है", "अंदर से बड़े ज़ालिम, बाहर से बड़े भोले", "मिली ख़ाक में मोहब्बत", "मेरा यार बना है दुल्हा", "बालम से मिलन होगा", "ये लखनऊ की सरज़मीं" आदि। लेकिन इस फ़िल्म का जो चार्टबस्टर है, वह आज का प्रस्तुत गीत ही है। राग पहाड़ी पर आधारित गीत सुनने से पहले ये रहे इस गीत के बोल। अपनी प्रेमिका की ख़ूबसूरती का अंदाज़-ए-बयाँ इससे बेहतर भला और क्या हो सकता है! इस गीत में वहीदा का सौंदर्य अधिक था या शकील शायरी, रफ़ी की अदायगी या रवि का संगीत, यह बताना बेहद मुश्किल भरा काम है।

चौदहवीं का चांद हो, या आफताब हो,
जो भी हो तुम ख़ुदा की क़सम लाजवाब हो।

ज़ुल्फ़ें हैं जैसे कांधों पे बादल झुके हुए,
आँखें जैसे मय के प्याले भरे हुए,
मस्ती है जिसमें प्यार की तुम वो शराब हो।

चेहरा है जैसे झील में हँसता हुआ कंवल,
या ज़िंदगी के साज़ पे छेड़ी हुई ग़ज़ल,
जाने बहार तुम किसी शायर का ख़्वाब हो।

होंठों पे खेलती है तबस्सुम की बिजलियाँ,
सजदे तुम्हारी राहों में करती है कहकशाँ,
दुनिया-ए-हुस्न-ओ-इश्क़ का तुम ही शबाब हो।



क्या आप जानते हैं...
कि रवि और शक़ील ने 'चौदहवीं का चांद' फ़िल्म के गानों की सिटिंग् रवि के उस समय बन रहे घर की अधूरी दीवारों के बीच बैठ कर ही की थी।

दोस्तों अब पहेली है आपके संगीत ज्ञान की कड़ी परीक्षा, आपने करना ये है कि नीचे दी गयी धुन को सुनना है और अंदाज़ा लगाना है उस अगले गीत का. गीत पहचान लेंगें तो आपके लिए नीचे दिए सवाल भी कुछ मुश्किल नहीं रहेंगें. नियम वही हैं कि एक आई डी से आप केवल एक प्रश्न का ही जवाब दे पायेंगें. हर १० अंकों की शृंखला का एक विजेता होगा, और जो १००० वें एपिसोड तक सबसे अधिक श्रृंखलाओं में विजय हासिल करेगा वो ही अंतिम महा विजेता माना जायेगा. और हाँ इस बार इस महाविजेता का पुरस्कार नकद राशि में होगा ....कितने ?....इसे रहस्य रहने दीजिए अभी के लिए :)

पहेली 10/शृंखला 05
गीत का ये हिस्सा सुनें-


अतिरिक्त सूत्र - बेहद आसान.

सवाल १ - गायिका बताएं - १ अंक
सवाल २ - किस अभिनेत्री पर गया है ये गीत फिल्माया - २ अंक
सवाल ३ - संगीतकार बताएं - १ अंक

पिछली पहेली का परिणाम -
शरद जी ने आते आते बहुत देर कर दी, ये शृंखला भी श्याम जी के ही नाम रहेगी, ऐसा लग रहा है, बधाई जनाब

खोज व आलेख- सुजॉय चटर्जी


इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें oig@hindyugm.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें 09871123997 (सजीव सारथी) या 09878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

अभीनेत्री -वहीदा रहमान -
AVADH said…
संगीतकार: हेमंत कुमार
अवध लाल
तीनों नें तीन इक्के फ़ेंक दिये हैं, अब क्या लिखें...
सवाल १ - गायिका बताएं - १ अंक आशा भोंसले

सवाल २ - किस अभिनेत्री पर गया है ये गीत फिल्माया - २ अंक वहीदा रहमान

सवाल ३ - संगीतकार बताएं - १ अंक हेमंत कुमार

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...