Skip to main content

ज़िन्दगी महक जाती है....जब सुरीली आवाज़ को येसुदास की और हो लोरी का वात्सल्य

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 788/2011/228

मस्कार दोस्तों! 'ओल्ड इज़ गोल्ड' में आजकल आप आनन्द ले रहे हैं पुरुष गायकों द्वारा गाई हुई फ़िल्मी लोरियों की, और शृंखला है 'चंदन का पलना, रेशम की डोरी'। किसी भी बच्चे के सर से माँ और बाप में से किसी का भी अगर साया उठ जाये, तो वह बच्चा बड़ा ही अभागा होता है। माँ का प्यार एक तरह का होता है, और पिता का प्यार दूसरी तरह का। दोनों की समान अहमियत होती है बच्चे के विकास में। लेकिन हर बच्चा तो किस्मतवाला नहीं होता न! किसी को माँ नसीब नहीं होता तो किसी को पिता। माँ के अभाव में पिता को पिता और माँ, दोनों की भूमिकाएँ निभानी पड़ती हैं। ऐसी सिचुएशन कई बार हमारी फ़िल्मों में भी देखी गई है। आज हम जिस गीत को सुनने जा रहे हैं उसकी कहानी भी इसी तरह की है। गोविंदा पर फ़िल्माई यह लोरी है 'हत्या' फ़िल्म की - "ज़िन्दगी महक जाती है, हर नज़र बहक जाती है, न जाने किस बगिया का फूल है तू मेरे प्यारे, आ रा रो आ रा रो"। गायक हैं येसुदास और साथ में आवाज़ लता जी की है जो उस मातृहीन बच्चे के सपने में उसकी माँ की भूमिका में गाती हैं। दोस्तों, येसुदास और लोरी की जब साथ-साथ बात चलती है तो सबसे पहले जिस लोरी की याद आती है वह है फ़िल्म 'सदमा' की "सुरमई अखियों में नन्हा मुन्ना एक सपना दे जा रे"। लेकिन क्योंकि हम इस लोरी को पहले ही सुनवा चुके हैं, इसलिए हमनें 'हत्या' फ़िल्म की लोरी चुनी। येसुदास की आवाज़ भी इतनी कोमल है कि उनकी आवाज़ में कोई लोरी सुनना एक अदभुत अनुभव होता है। यह हैरत की ही बात है कि उनसे और भी लोरियाँ क्यों नहीं गवाई गई!

'हत्या' १९८८ की फ़िल्म थी जिसका निर्माण व निर्देशन कीर्ति कुमार नें किया था, जो गोविंदा के भाई हैं। गोविंदा, नीलम, राज किरण, अनुपम खेर प्रमुख अभिनीत इस फ़िल्म में संगीत था बप्पी लाहिड़ी का और गीत लिखे इंदीवर नें। फ़िल्म सुपरहिट हुई और इसके गीत भी ख़ूब चले थे। आज की लोरी के अलावा इस फ़िल्म के अन्य चर्चित गीत थे "मैं प्यार का पुजारी मुझे प्यार चाहिए" (मोहम्मद अज़ीज़, सपना मुखर्जी), "आप को अगर ज़रूरत है" (आशा, किशोर), "मैं तो सबका मेरा न कोई" (कीर्ति कुमार), और "प्यार मिलेगा यार मिलेगा" (कीर्ति कुमार)। 'हत्या' एक म्युज़िकल थ्रिलर फ़िल्म थी, इसकी कहानी भी एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है जिसनें अपनी माँ-बाप की हत्या अपनी आँखों से देखी है। राजा एक गूंगा और बधीर बच्चा है जिसनें हत्या होते देख लिया, और उसके बाद उसकी आँखों के सामने उसकी माँ की भी हत्या कर दी गई। राजा वहाँ से किसी तरह भाग निकला पर बेघर, बेसहारा होकर रह गया। किस्मत इतनी ज़रूर अच्छी थी कि उसे सागर (गोविंदा) नामक एक पेण्टर मिल गया। सागर की पत्नी और बच्चे की मौत हो गई थी और वो एक अकेलेपन से भरी ज़िन्दगी जी रहा था। ऐसे में सागर के जीवन का एक ही लक्ष्य रह गया इस गूंगे-बहरे बच्चे को पाल-पोस कर बड़ा करना। लेकिन वो हत्यारे राजा की तलाश में थे क्योंकि वही एक चश्मदीद गवाह था उनके कूकर्मों का। सागर को भी धीरे धीरे पता चला उस हत्या के बारे में। पर कातिलों नें सागर को ही फँसा दिया और सागर की जेल हो गई। सागर जेल से बाहर आकर मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व किया। आइए सुनते हैं यह लोरी जिसमें सागर राजा को सुला रहे हैं और राजा को अपनी माँ की याद आ रही है। माँ की भूमिका में है अंजना मुमताज़, जो बच्चे के सपने में आकर गाती है "ज़मीं पे रहूँ या फ़लक पर तेरे आसपास हूँ मैं, दुआओं का साया बन कर तेरे साथ-साथ हूँ मैं"। सुनते हैं यह सुन्दर लोरी।



पहचानें अगला गीत, इस सूत्र के माध्यम से -
पिता-पुत्री के रिश्ते की कहानी पर बनी इस फ़िल्म को क्रिटिकल अक्लेम मिली थी। पर्दे पर जिन अभिनेता-अभिनेत्री नें बाप-बेटी के रिश्ते को साकार किया, उसी जोड़ी नें एक अन्य फ़िल्म में भी बाप-बेटी का रिश्ता निभाया था जिसमें आमिर ख़ान नायक थे। राजेश रोशन स्वरबद्ध किस लोरी की हम बात कर रहे हैं?

पिछले अंक में


खोज व आलेख- सुजॉय चट्टर्जी


इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें oig@hindyugm.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें 09871123997 (सजीव सारथी) या 09878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

Sapnon Ke Ghar Ki -- film Daddy

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...