Skip to main content

ले तो आए हो हमें सपनों के गाँव में...दादू की धुनों पर खूब सजी हेमलता की आवाज़

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 796/2011/236

'ओल्ड इज़ गोल्ड' के सभी संगीत-रसिकों को सुजॉय चटर्जी और सजीव सारथी का प्यार भरा नमस्कार! आज रविवार, छुट्टी का यह दिन आपनें हँसी-ख़ुशी मनाया होगा, ऐसी हम उम्मीद करते हैं। और अब शाम ढल चुकी है भारत में, कल से नए सप्ताह का शुभारम्भ होने जा रहा है, फिर से ज़िन्दगी रफ़्तार पकड़ लेगी, दफ़्तर के कामों में, दैनन्दिन जीवन के उलझनों में फिर एक बार हम डूब जाएंगे। इन सब से अगर हमें कोई बचा सकता है तो वह है सुरीला संगीत। और इन दिनों 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर जो शृंखला चल रही है वह भी बड़ा ही सुरीला है, क्योंकि जिन कलाकार पर यह शृंखला केन्द्रित है, वो बहुत ज़्यादा सुरीले हैं, स्तरीय हैं। रवीन्द्र जैन के लिखे और स्वरबद्ध किए गीतों से सजी शृंखला 'मेरे सुर में सुर मिला ले' की आज है छठी कड़ी। दोस्तों, पिछले अंक में हमने दादु से सुनते हुए आए कि कैसे वो कलकत्ता छोड़ बम्बई का रुख़ किया। बम्बई में कैसे उन्हें पहली फ़िल्म मिली, यह कहानी हम आपको कल की कड़ी में बताएँगे। आज कुछ और बात करते हैं। दोस्तों, रवीन्द्र जैन नें कई नवोदित गायक गायिकाओं को अपनी फ़िल्मों में गाने का मौका दिया है जिनमें हेमलता, जसपाल सिंह, येसुदास, सुरेश वाडकर, चन्द्राणी मुखर्जी आदि शामिल हैं। आइए आज हेमलता से सुनें दादु के बारे में - "मैंने १४ मूल भाषाएँ सीखी हैं, कुल ३८ भाषाएँ पढ़ीं हैं। संगीत नौशाद साहब से सीखा, उस्ताद र‍इस ख़ाँ से ग़ज़ल सीखा, फिर मदन मोहन जी, कल्याणजी भाई, रवीन्द्र जैन जी से भी बहुत सीखा है। दादु (रवीन्द्र जैन) मेरे बाबा के शिष्य हुआ करते थे कलकत्ते से। तो उनके क्लास के बाद वो मुझसे अपने गाने गवाया करते थे। और वो मुझे हर गीत के लिए १ रुपय देते थे। पहले ५० पैसे रेट था, फिर मैंने रेट बढ़ा दिया, बर्फ़ के गोले महंगे हो गए थे न! वो सिखाते थे मुझे, उनकी बंदिशें। जब यहाँ आकर मुझे लोगों को अपनी वॉयस सुनानी पड़ती थी, मैं उन्हीं के ये सब गानें गाती थी। यूं तो मुझे फ़िल्मों के गानें याद रहते थे, रफ़ी साहब और मुकेश जी के गानें भी याद होते थे, लता जी के गानों की तो हिसाब ही नहीं थी। दादु इस इन्डस्ट्री में ७० के दशक के शुरु में आए, तब तक १००/१५० गानें मैं गा चुकी थी।"

रवीन्द्र जैन और हेमलता की जोड़ी नें हमें कई यादगार गीत दिए हैं, जिनमें सब से ज़्यादा लोकप्रिय और सदाबहार रहा है फ़िल्म 'अखियों के झरोखों से' का शीर्षक गीत। पर आज के अंक में हम इस गीत को नहीं बल्कि 'राजश्री' की ही एक अन्य फ़िल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये' का एक और ख़ूबसूरत गीत "ले तो आए हो हमें सपनों के गाँव में, प्यार की छाँव में बिठाए रखना, सजना ओ सजना"। 'दुल्हन वही...' १९७७ की फ़िल्म थी जिसके निर्माता थे ताराचन्द बरजात्या और निदेशक थे लेख टंडन। फ़िल्म के मुख्य कलाकार थे रामेश्वरी और प्रेम किशन। फ़िल्म तो लो-बजट फ़िल्म थी, पर इसके गीत बहुत मशहूर हुए थे। प्रस्तुत गीत के अलावा फ़िल्म के अधिकांश गीत भी हेमलता नें ही गाए जिनमें शामिल हैं "अब रंज से, ख़ुशी से, बहारों से क्या", "जहाँ प्रेम का पावन दियरा जरे", "मंगल भवन अमंगल हारी", पुरवैया के झोंके आये, चंदन बन की महक भी लाये" और "श्यामा ओ श्यामा"। एक गीत हेमलता, येसुदास और बनश्री सेनगुप्ता नें गाया था "ख़ुशियाँ ही ख़ुशियाँ हो दामन में जिसके, क्यों न ख़ुशी से वो दीवाना हो जाये", और रवीन्द्र जैन की आवाज़ में भी एक गीत था "अचरा के फुलवा लहके आये हम तोरे दुवार"। सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए व्रजेन्द्र गौड़ को और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए लेख टंडन, व्रजेन्द्र गौड़ और मधुसुदन कालेकर को उस वर्ष का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया गया था। तो आइए सुनते हैं हेमलता और रवीन्द्र जैन की जोड़ी का यह सुन्दर गीत।



पहचानें अगला गीत - गीत में अंग्रेजी पंक्तियाँ का भी प्रयोग हुआ है

पिछले अंक में
विज जी बहुत धन्येवाद इस जानकारी के लिए

खोज व आलेख- सुजॉय चट्टर्जी


इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें oig@hindyugm.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें 09871123997 (सजीव सारथी) या 09878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

Smart Indian said…
सुन्दर गीत, सुन्दर आलेख! आभार!

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...