Skip to main content

कुछ यूँ दिये निदा फ़ाज़ली ने जवाब

निदा फ़ाज़ली की ही आवाज़ में सुनिए हिन्द-युग्म के पाठकों के सवालों के जवाब


जवाब देते निदा फ़ाज़ली
हिन्द-युग्म ने यह तय किया है कि जनवरी २००९ से प्रत्येक माह कला और साहित्य से जुड़ी किसी एक नामी हस्ती से आपकी मुलाक़ात कराया करेगा। आपसे से सवाल माँगेंगे जो आप उस विभूति से पूछना चाहते हैं और उसे आपकी ओर से आपके प्रिय कलाकार या साहित्यकार के सामने रखेंगे। सारा कार्रक्रम रिकॉर्ड करके हम आपको अपने आवाज़ मंच द्वारा सुनवायेंगे।

हमने सोचा कि शुरूआत क्यों न किसी शायर से हो जाय। क्योंकि हिन्द-युग्म की शुरूआत भी कुछ रचनाकारों से ही हुई थी। ४ जनवरी २००९ को हमने आपसे मशहूर शायर निदा फ़ाज़ली से पूछने के लिए सवाल माँगे। आपने भेजे और हम ६ जनवरी को पहुँच गये निदा के पास। मुलाक़ात से जुड़े निखिल आनंद गिरि के अनुभव आप बैठक पर पढ़ भी चुके हैं।
आज हम लेकर आये हैं आपके सवालों के जवाब निदा फ़ाजली की ज़ुबाँ से। यह मुलाकात बहुत अनौपचारिक मुलाक़ात थी, इसलिए रिकॉर्डिंग की बातचीत भी वैसी है। आप भी सुनिए।




निदा फ़ाज़ली से पाठकों की ओर से सवाल किया है निखिल आनंद गिरि और शैलेश भारतवासी ने।

अंत में प्रेमचंद सहजवाला की निदा फ़ाजली से हुई बातचीत के अंश भी हैं।

ज़रूर बतायें कि आपको हमारा यह प्रयास कैसा लगा?

Comments

आनंद आ गया निदा फाजली साहब से बातचीत सुनकर. जैसी आशा थी, उनके जवाब बहुत सुलझे हुए हैं. आशा है कि हिंद-युग्म पर आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम सुनने को मिलते रहेंगे. बहुत-बहुत बधाई!
अपने गम की आंख से देखी दुनिया अपनी लगती है..., निदा साहब को हमारे घरों तक पहुँचने का शुक्रिया...मज़ा आ गया भाई "मैं उस भाषा को जनवादी कहता हूँ जिसमें हिन्दी और उर्दू में मतभेद नही है..." वाह क्या बात है निदा साहब
बहुत बहुत शुक्रिया. आपने सारी बातचीत की रिकार्डिंग सुनवाए. मैं निदा साहिब के जवाब से अग्री हु. और jaldi ही किताब को पुब्लीश करते है. इस माद्यम किए लिया आप सब का एक बार फिर से दिल से धन्यवाद. l
सुनकर ऐसा लगा मानो सभी सवालों के जवाब मिल गये हों..पर फिर भी कुछ बाकि हों.. :-)
ये कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा और आगे भी ऐसे प्रयास होंगे इस की शुभकामनायें..
इरशाद जी,
आपकी शिकायत दूर हुई तो मुझे भी चैन आया....आप तो बिल्कुल परेशान हो गये थे....आब उनको फैक्स कीजिए, किताब छपवाइए और आगे भी सवाल पूछते रहिए....

निखिल
"अर्श" said…
निदाफाज़ली साहब ही बातचीत सुनकर तो मज़ा आगया जैसे यथार्थ से परिचय हुआ ग़ज़लों,साहित्यों के बारे में ... आपका बहोत बहोत आभार इसके लिए ....


अर्श
बहुत शुक्रिया हिन्दी युग्म का . . . निदा साहब के सुलझे जवाब सुन कर काफ़ी तस्सली हुई . . . और हाँ,एक और शुक्रिया मेरे सवाल को पूछने का जो कई दिनो से ज़ेहन में सहेज रखा था मैने. . .
ज़नाब निदा साहब की
सारी बातेँ आज जाकर सुन पाई हूँ -
मेरे प्रश्न का उत्तर जो उन्होँने दिया, वही भाव मुझे भी
अपनी हर रचना के साथ रहा है -
हर कृति अपने ही
बच्चोँ के जैसी होती है -
बहुत सही व अच्छे उत्तर दिये
जिन्हेँ सुनकर
बहुत खुशी हुई -
आपके ऐसे प्रयासोँ के लिये
"हिन्दी -युग्म " को
बहुत बहुत धन्यवाद
तथा बधाईयाँ -
स स्नेह,
- लावण्या
venus kesari said…
आपने सबसे पहला सवाल मेरा पूँछ कर मुझे जो इज्जत बख्शी है उसका बहुत बहुत धन्यवाद
महोदय मई निदा जी के उत्तरों से मुतासिर हूँ मगर अभी भी मेरे प्रश्नों का उत्तर मुझे नही मिल पाया है खैर कोई बात नही

वीनस केसरी
शोभा said…
मैं भी यही मानती हूँ कि कविता व्याकरण की आधीन नहीं होती।इस सुन्दर प्रयास के लिए युग्म को बधाई।
Shardula said…
निदा फाज़ली जी को सुन के मन प्रसन्न हो गया. आपका बहुत धन्यवाद !
shailja said…
mere liye ye ek nai duniya hai.dhere dehre samjhane lagugi.abhi tak jitana dekha aapka abhar karati hu.
वीना said…
हिंद-युग्म को बहुत-बहुत धन्यवाद निदा फाजिली साहब से हुई बातचीत सुनवाने का
Reetesh said…
कानो में जो पड़ती है ये निदा,
होश उठ जाता हैं जोश जाग जाते हैं
जितने बवाल दुनियाबी हों घेरे
कहीं खो जाते है कहीं भाग जाते हैं

कवि सार में जो कहना था वो तो बस यही था. गद्य में कहूँ तो यही के निदा जैसा ईमानदार बयान बहुत कम या शायद ही किसी सुखनवर के मुंह से सुना हो अब तक की उम्र में. मेरा नसीब के सामने मिलना, सुनना हुआ..मेरा सवाब के खरी सी बात ज़हेनो दिल मे उतरा जाती है...

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...