Skip to main content

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी - 14: धर्मेन्द्र


तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी - 14
 
धर्मेन्द्र



’रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के सभी दोस्तों को सुजॉय चटर्जी का सप्रेम नमस्कार। दोस्तों, किसी ने सच ही कहा है कि यह ज़िन्दगी एक पहेली है जिसे समझ पाना नामुमकिन है। कब किसकी ज़िन्दगी में क्या घट जाए कोई नहीं कह सकता। लेकिन कभी-कभी कुछ लोगों के जीवन में ऐसी दुर्घटना घट जाती है या कोई ऐसी विपदा आन पड़ती है कि एक पल के लिए ऐसा लगता है कि जैसे सब कुछ ख़त्म हो गया। पर निरन्तर चलते रहना ही जीवन-धर्म का निचोड़ है। और जिसने इस बात को समझ लिया, उसी ने ज़िन्दगी का सही अर्थ समझा, और उसी के लिए ज़िन्दगी ख़ुद कहती है कि 'तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी'। इसी शीर्षक के अन्तर्गत इस नई श्रृंखला में हम ज़िक्र करेंगे उन फ़नकारों का जिन्होंने ज़िन्दगी के क्रूर प्रहारों को झेलते हुए जीवन में सफलता प्राप्त किये हैं, और हर किसी के लिए मिसाल बन गए हैं। आज का यह अंक केन्द्रित है सुपरस्टार धर्मेन्द्र पर।

  
फ़िल्म जगत की कुछ सफलता की कहानियाँ इस तरह की होती हैं जिन्हें पढ़ते हुए ऐसा लगता है जैसे कि वह
कहानी हक़ीक़त ना होकर कोई सपना हो। ऐसी ही कहानी है अभिनेता सुपरस्टार धर्मेन्द्र की। पंजाब के लुधियाना ज़िले के एक छोटे से गाँव नसरली में एक बहुत ही साधारण परिवार में जन्म हुआ धरम सिंह देओल का। पिता केवल किशन सिंह देओल एक स्कूल हेडमास्टर थे। ऐसे परिवार का बेटा अगर फ़िल्मों में जाना चाहे तो घर पर क्या माहौल होगा इसका अन्दाज़ा लगाना मुश्किल काम नहीं। धरम सिंह के पिता भी अन्य पिताओं की तरह अपने बेटे के लिए उच्च शिक्षा के सपने देखते थे। लेकिन धरम की कोमल आँखें एक असंभव स्वप्न देखने लगीं। उनके दिमाग़ में एक अभिनेता बनने का ख़याल घर कर गई। बिना कुछ सोचे-समझे वो अपने इस सपने में तरह तरह के रंग भरने लगे। उन दिनों एक सामान्य परिवार के लड़के के लिए फ़िल्मों में प्रवेश करना आसान काम नहीं था। पर जिसकी हर साँस में फ़िल्मों की ख़ुशबू समाया हो, उसे कोई कब तक रोक सकता है भला! कक्षा-VIII तक धरम ने कोई फ़िल्म ही नहीं देख रखी थी। फ़िल्म और सिनेमा उनके लिए किसी स्वपनलोक से कम नहीं था। माता-पिता बेहद सख़्त होने की वजह से उन्हें फ़िल्म देखने की अनुमति नहीं थी। एक बार जब उनके दोस्त एक फ़िल्म देख कर वापस आकर बहुत उत्तेजित दिख रहे थे, तब धरम ने उनसे पूछा कि आख़िर फ़िल्म में होता क्या है? उनके दोस्त ज़्यादा कुछ बता तो नहीं सके, बस इतना कहा कि फ़िल्म में तसवीरें बोलती हैं! कक्षा-IX में पहुँचने पर उन्हें ’शहीद’ फ़िल्म देखने की घर से अनुमति मिली। उसमें दिलीप कुमार का अभिनय देख कर धरम सिंह देओल हैरान रह गए। उन्होंने सोचा, "ये सुन्दर जगत भला कौन सा है? यह स्वर्ग कहाँ स्थित है? मैं भी उसका हिस्सा बनना चाहता हूँ!" जैसे जैसे वो जवान होते गए, फ़िल्मों का नशा उनके सर चढ़ कर बोलने लगा।

एक बार उन्हें ख़बर मिली कि ’फ़िल्मफ़ेअर’ कंपनी एक ’टैलेण्ट हण्ट’ प्रतियोगिता करने वाली है नए चेहरों के
लिए। अपने पिता से छुपा कर, लेकिन अपनी माँ को बता कर, धरम ने फ़िल्मफ़ेअर का फ़ॉर्म भर दिया और बम्बई के लिए पोस्ट कर दिया। पंजाब दा गबरू जवान होने की वजह से प्रथम दौर में उनका चुनाव होना तो लाज़मी था। बुलावा आया बम्बई से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए। और क़िस्मत का खेल ही कहिए, या उनका रूप-रंग, या अभिनय के लिए उनकी तड़प, धरम सिंह देओल वह प्रतियोगिता जीत गए। लेकिन महज़ यह प्रतियोगिता जीतने की वजह से उनके पीछे निर्माताओं की लाइन नहीं लग गई। अब बारी थी उनके फ़िल्म जगत में दाख़िले के संघर्ष की। पंजाब के उस हरियाली भरे स्वस्थ वातावरण से सीधे बम्बई के दूषित और अपरिचित वातावरण में घुल-मिल जाने के लिए उन्हें काफ़ी वक़्त लगा। उपर से आर्थिक संकट। बहुत से दिन ऐसे गुज़रे जब उन्हें पेट भर खाना तक नसीब न हुआ। केवल पानी पी कर न जाने कितनी रातों को वो सो गए! दिन में स्टुडियोज़ के चक्कर, निर्माताओं से गुज़ारिश, अनुनय-विनय, और रात को फिर से वही ख़्वाब, वही सपना, जो उन्हें थकने नहीं देता था। पैसों की कमी की वजह से कई बार उनके लिए स्टुडियो जाना तक संभव नहीं होता था। एक बार उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया, पर जब निर्माता ने ऑडिशन के बाद उनके टैक्सी का किराया देने से इनकार कर दिया, तो वो बहुत नाराज़ हुए थे। ऐसे में शशि कपूर, जो वहाँ मौजूद थे, उन्होंने धरम को अपने साथ अपने घर ले गए और उन्हें भर पेट खाना भी खिलाया। एक वर्ष तक इस तरह की उधार की ज़िन्दगी जीने के बाद ज़िन्दगी मुस्कुराई और उन्हें उनकी पहली फ़िल्म मिली ’दिल भी तेरा हम भी तेरे’। और धरम सिंह देओल बन गए धर्मेन्द्र। बाकी इतिहास है! धरमेन्द्र की यह कहानी हमें यह सिखाती है कि कोई असंभव सपना देखना कोई बुरी बात नहीं। पर उस सपने को साकार करने के लिए मन में दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और मेहनत करने का जसबा होना चाहिए, फिर सफलता झक मार कर क़दम चूमेगी!




आपको हमारी यह प्रस्तुति कैसी लगी, हमे अवश्य लिखिए। हमारा यह स्तम्भ प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को प्रकाशित होता है। यदि आपके पास भी इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी हो तो हमें पर अपने पूरे परिचय के साथ cine.paheli@yahoo.com मेल कर दें। हम उसे आपके नाम के साथ प्रकाशित करने का प्रयास करेंगे। आप अपने सुझाव भी ऊपर दिये गए ई-मेल पर भेज सकते हैं। आज बस इतना ही। अगले शनिवार को फिर आपसे भेंट होगी। तब तक के लिए नमस्कार। 

खोज, आलेख व प्रस्तुति : सुजॉय चटर्जी  



Comments

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...