Skip to main content

सुरीला जादू चला कर दिल लूट गया "लुटेरा"

पने पूरे शबाब पर चल रहे संगीतकार अमित त्रिवेदी एक बार फिर हाज़िर हैं, एक के बाद एक अपने स्वाभाविक और विशिष्ट शैली के संगीत की बहार लेकर. पिछले सप्ताह हमने जिक्र किया घनचक्कर  का, आज भी अमित हैं अपनी नई एल्बम लूटेरा  के साथ, इस बार उनके जोडीदार हैं उनके सबसे पुराने साथ अमिताभ भट्टाचार्य. अमिताभ बेशक इन दिनों सभी बड़े संगीतकारों के साथ सफल जुगलबंदी कर रहे हैं पर जब भी उनका साथ अमित के साथ जुड़ता है तो उनमें भी एक नया जोश, एक नई रवानगी आ जाती है. 

लूटेरा  की कहानी ५० के दशक की है, और यहाँ संगीत में भी वही पुराने दिनों की महक आपको मिलेगी. पहले गीत संवार लूँ  को ही लें. गीत के शब्द, धुन और गायिकी सभी सुनहरे पुराने दिनों की तरह श्रोताओं के बहा ले जाते हैं. गीत के संयोजन को भी पुराने दिनों की तरह लाईव ओर्केस्ट्रा के साथ हुआ है. मोनाली की आवाज़ का सुरीलापन भी गीत को और निखार देता है. आपको याद होगा मोनाली इंडियन आईडल में एक जबरदस्त प्रतिभागी बनकर उभरी थी, वो जीत तो नहीं पायी थी मगर प्रीतम के लिए ख्वाब देखे (रेस) गाकर उन्होंने पार्श्वगायन की दुनिया में कदम रखा. अमित ने इससे पहले उन्हें अगा बाई (आइय्या) में मौका दिया था, पर वो एक युगल गीत था. वास्तव में मोनाली का ये पहला गीत है जहाँ उनकी प्रतिभा उभरकर सामने आई है. संवार लूँ  एक बेहद खूबसूरत गीत है जिसे हर उम्र के श्रोताओं का भरपूर प्यार मिलेगा ऐसी हमें पूरी उम्मीद है. 

एक  अच्छे गीत के बाद एक और अच्छा गीत....और यकीन मानिये एल्बम का ये अगला गीत एक मास्टरपीस है. अनकही  में आवाज़ है स्वयं गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य की और क्या खूब गाया है उन्होंने. शब्द जैसे एक सुन्दर चित्र हो और अमित की ये कम्पोजीशन उनकी सबसे बहतरीन रचनाओं में से एक है. आने वाले एक लंबे अरसे तक श्रोता इस गीत को भूल नहीं पायेंगें. ख्वाबों का झरोखा , सच है या धोखा....

और ऐसे ही सच और धोखे के बीच झूलता है अगला गीत भी. शिकायतें  में आवाजें हैं मोहन कानन और अमिताभ की. एक और सोफ्ट रोक्क् गीत जहाँ शब्द गहरे और दिलचस्प हैं. नाज़ुक से शब्द और मोहन की अलहदा गायिकी इस गीत को भी एक यादगार गीत में बदल देते हैं.....मगर रुकिए, क्योंकि  मोंटा रे  सुनने के बाद आप स्वाभाविक ही बाकी सब भूल जायेंगें. आवाज़ है एक और गीतकार स्वानंद किरकिरे की. गीत बांग्ला और हिंदी में है, दिशाहारा  कोइम्बोका मोंटा रे  के मायने होते हैं कि 'मेरा दिशाहीन दिल कितना पागल है'. बेहद बेहद सुन्दर गीत. ये शायद पहला गीत होगा जहाँ दो गीतकारों ने पार्श्वगायन किया हो. बधाई पूरी टीम को.

खुद  अमित त्रिवेदी की दमदार आवाज़ में दर्द की पराकाष्ठा है जिन्दा  में....एक बार फिर अमिताभ ने सरल मगर कारगर शब्द जड़े हैं. इन सभी गीतों की खासियत ये है कि इनमें पार्श्व में कम से कम वाध्यों का इस्तेमाल हुआ है, बस सब कुछ नापा तुला, उतना ही जितना जरूरी हो.....अंतिम गीत मन मर्जियाँ  में शिल्पा राव के साथ  अमिताभ किसी भी अन्य प्रोफेशनल गायक की तरह ही सुनाई देते हैं. एल्बम का एकमात्र युगल गीत रोमांटिक कम और थीमेटिक अधिक है.

वास्तव में ये हमारी राय में इस साल की पहली एल्बम है जिसमें सभी गीत एक से बढ़कर एक हैं. अमित और अमिताभ का एक और मास्टरपीस. हमारी सलाह मानिये तो आज ही इन गीतों को अपनी संगीत लाईब्रेरी का हिस्सा बनायें और बार बार सुनें. 

एल्बम के बहतरीन गीत - 
अनकही , संवार लूँ, जिंदा, मोंटा रे, शिकायतें 

हमारी  रेटिंग  - ४.९ / ५ 

संगीत समीक्षा - सजीव सारथी

आवाज़ - अमित तिवारी 

यदि आप इस समीक्षा को नहीं सुन पा रहे हैं तो नीचे दिये गये लिंक से डाऊनलोड कर लें:

  


Comments

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...