Skip to main content

करलो जितना सितम कर सको तुम...शमशाद जी का गाया अंतिम फ़िल्मी गीत

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 740/2011/180

पार्श्वगायिका शमशाद बेगम पर केन्द्रित 'ओल्ड इज़ गोल्ड' की लघु शृंखला 'बूझ मेरा क्या नाव रे' की अंतिम कड़ी लेकर हम हाज़िर हैं। आज शमशाद बेगम मुंबई के पवई में हीरानंदानी कॉम्प्लेक्स में अपनी बेटी उषा रात्रा और उषा की पति के साथ रहती हैं, मीडिया से दूर, अपने चाहने वालों से दूर। शमशाद जी अपने पति गणपत लाल बट्टो के १९५५ में मृत्यु के बाद से ही अपनी बेटी के साथ रहती हैं। अपने रूढ़ीवादी पिता को दिये वादे के मुताबिक उन्होंने पहले के तीन दशकों में किसी को अपनी तसवीर खींचने नहीं दी। रेकॉर्डिंग् स्टुडिओ भी वो बुर्खे में जाया करती थीं। भले ही उनके लाखों फ़ैन थे, लेकिन इंडस्ट्री के चंद लोगों को ही मालूम था कि वो दिखती कैसी हैं। कभी उन्होंने प्रेस या मीडिआ को इंटरव्यू नहीं दिया। बस उनकी आवाज़ और उनके गाये हुए गीत ही उनकी पहचान बनी रही। और हम भी यही समझते हैं कि यही सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। शमशाद जी नें अपना पहला स्टेज शो पचास साल की उम्र में पेश किया। अपना पहला फ़ोटो भी 'टाइम्स ऑफ़ इण्डिया' को इसी दौरान खींचने दिया। अभी कुछ समय पहले मीडिआ में एक विवाद खड़ा हो गया था जब कई पत्र-पत्रिकाओं ने उनकी मृत्यु का ग़लत समाचार छाप दिया था। बाद में पता लगा कि वो शमशाद बेगम दरअसल अभिनेत्री सायरा बानू की माँ थीं। शमशाद जी को २००९ में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। आज शमशाद जी ९२ वर्ष की हो चुकी हैं। उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए इस शृंखला का अंतिम गीत अब सुनने जा रहे हैं।

१९४१ में शमशाद जी का जो फ़िल्मी करीयर शुरु हुआ था (फ़िल्म 'ख़ज़ान्ची' से), वह आकर रुका था १९८१ में। ६० के दशक से ही उनके गाये गानें कम होने लगे थे, और ७० के दशक में तो ना के बराबर उन्हें सुनने को मिला। १९७० की फ़िल्म 'हीर रांझा' में शमशाद बेगम, नूरजहाँ और जगजीत कौर की आवाज़ों में "नाचे अंग वे" गीत सुनने को मिला था। उसके बाद शमशाद जी जैसे ख़ामोश हो गईं। लेकिन १९८१ की फ़िल्म 'गंगा मांग रही बलिदान' में गीतकार-संगीतकार प्रेम धवन नें उन्हें गवाया। और यही अंतिम फ़िल्म थी जिसमें शमशाद जी नें अपनी आवाज़ दी थीं। आइए आज इस शृंखला का समापन इसी फ़िल्म के एक गीत से किया जाये, जिसे शमशाद जी नें मुबारक़ बेगम और चेतन के साथ मिलकर गाया है। बहुत ही अफ़सोस की बात है कि शमशाद बेगम नें उस वक़्त फ़िल्म-संगीत जगत से सन्यास लेने की सोची जब उनके मनपसंद संगीतकार नें उन्हें कोरस में गाने का निमंत्रण दिया। एक सुप्रतिष्ठित गायिका के लिए इससे बड़ा असम्मान दूसरा हो नहीं सकता था। इसलिए शमशाद जी फ़िल्मों से चली गईं। 'हिंद-युग्म - आवाज़' परिवार की तरफ़ से हम शमशाद बेगम जी को स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की शुभकामनाएँ देते हुए उन पर केन्द्रित यह शृंखला 'बूझ मेरा क्या नाव रे' यहीं सम्पन्न करते हैं। इस शृंखला के बारे में आप अपनी राय टिप्पणी के अलावा oig@hindyugm.com पर भी भेज सकते हैं, नमस्कार!



और अब एक विशेष सूचना:
२८ सितंबर स्वरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर का जनमदिवस है। पिछले दो सालों की तरह इस साल भी हम उन पर 'ओल्ड इज़ गोल्ड' की एक शृंखला समर्पित करने जा रहे हैं। और इस बार हमने सोचा है कि इसमें हम आप ही की पसंद का कोई लता नंबर प्ले करेंगे। तो फिर देर किस बात की, जल्द से जल्द अपना फ़ेवरीट लता नंबर और लता जी के लिए उदगार और शुभकामनाएँ हमें oig@hindyugm.com के पते पर लिख भेजिये। प्रथम १० ईमेल भेजने वालों की फ़रमाइश उस शृंखला में पूरी की जाएगी।

ओल्ड इस गोल्ड का अगला गीत पहचानिये इन सूत्रों के माध्यम से
१. आवाज़ है रफ़ी साहब की.
२. "ड्रीम गर्ल" पर फिल्मांकित है गीत.
३. कविता रुपी इस गीत में शुरू होने से पहले एक अन्य गायक के स्वर में दो पंक्तियाँ है जिसका आरंभ - "अंग-प्रत्यंग"

गीतकार बताएं - ३ अंक
संगीतकार कौन हैं - २ अंक
फिल्म का नाम बताएं - २ अंक

खोज व आलेख- सुजॉय चट्टर्जी



इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें oig@hindyugm.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें 09871123997 (सजीव सारथी) या 09878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

This post has been removed by the author.
बहुत बढ़िया श्रृंखला रही यह.
आज आशा भोंषले का ७८ वां जन्मदिवस है. सभी चाहने वालों की ओर से आशा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ
Hindustani said…
kaafee samay se main pahelee main bhaag nahi le saka. apne gaon gaya tha jahan interet nahi hai. I am back. Mera uttar hai 'Shau Bhai Dev'

pichle aank padhe. thoda dukh hua ki log utsahit nahi hai pahelee ko lekar. ek samay tha ki ghamasan macha rahta tha.

kyon na hum amit ji ko mahavijeta ghosit karain. Mujhe nahi lagta ki koi unke aage tikne waala hai.

koi mane ya na mane par main to unhe hee mahavijeta maanooga. keval sawalon ke uttar dene ke kaarn nahi balki bina naga pahelee main uttar dene ke liye
शमशाद जी को नतमस्त

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की