Skip to main content

एक आवाज़ जिसने गज़ल को दिए नए मायने

खमली आवाज़ की रूहानी महक और ग़ज़ल के बादशाह जगजीत सिंह को हमसे विदा हुए लगभग २ साल बीत चुके हैं, बीती १० तारिख को उनकी दूसरी बरसी के दिन, उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने उनके करोड़ों मुरीदों को एक अनूठी संगीत सी डी का लाजवाब तोहफा दिया. "द वोईस बियोंड' के नाम से जारी इस नायब एल्बम में जगजीत के ७ अप्रकाशित ग़ज़लें सम्मिलित हैं, जी हाँ आपने सही पढ़ा -अप्रकाशित. शायद ये जगजीत की गाई ओरिजिनल ग़ज़लों का अंतिम संस्करण होगा, पर उनकी मृत्यु के पश्चात ऐसी कोई एल्बम नसीब होगी ऐसी उम्मीद भी आखिर किसे थी ? 

खुद चित्रा सिंह ने जो खुद भी एक बेमिसाल गज़ल गायिका रहीं हैं, ने इस एल्बम को श्रोताओं के लिए जारी किया यूनिवर्सल मुय्सिक के साथ मिलकर. जगजीत खुद में गज़ल की एक परंपरा हैं और उनकी जगह खुद उनके अलावा और कोई नहीं भर सकता. जगजीत की इस एल्बम में आप क्या क्या सुन सकते हैं आईये देखें. 

निदा फाजली के पारंपरिक अंदाज़ में लिखा गया एक भजन है. धडकन धडकन धड़क रहा है बस एक तेरो नाम ... जगजीत के स्वरों में इसे सुनते हुए आप खुद को ईश्वर के बेहद करीब पायेंगें. नन्हों की भोली बातों में उजली उजली धूप , गुंचा गुंचा चटक रहा है बस एक तेरो नाम  सुनकर जगजीत -निदा के एल्बम इनसाईट  की बरबस ही याद आ जाती है. 

अगली ग़ज़ल एक तेरे करीब आने से  को सुनकर लगता है कि शयद जगजीत के बेहद शुरूआती दिनों की गज़ल रही होगी जो किसी कारणवश प्रकाशित नहीं हो पायी. जाने क्यों बिजलियों को रंजिश है, सिर्फ मेरे ही आशियाने से , आग दिल की सुलगती रहने दो, और भड़केगी ये बुझाने से  अब यहाँ भड़केगी  जैसे शब्दों पे उनकी पकड़ को ध्यान से सुनिए...क्या कहें कमाल ....

अगली ग़ज़ल तो सरापा जगजीत की छाप लिए है. जिंदगी जैसी तम्मना थी नहीं कुछ कम है .... आगे के मिसरे सुनिए - घर की तामीर तस्सवुर ही में हो सकती है, अपने नक़्शे के मुताबिक ये ज़मीन कुछ कम है .... वाह क्या कहने शहरयार साहब. हैरत होती है कि ऐसे नायब हीरे कैसे अप्रकाशित रह गए होंगें. 

दाग दहलवी का लिखा रस्मे उल्फत सिखा गया कोई  सरल शब्दों में बहुत कुछ कहती है. जगजीत की गायिकी शब्दों को एक अलग ही मुकाम दे जाती है. विंटेज जगजीत का मखमली अंदाज़. वहीँ सईद राही की गज़ल खुदा के वास्ते  में किसी और ही दौर के जगजीत नज़र आते हैं. ये क्या कि खुदी हुए जा रहे हो पागल से, ज़रा सी देर तो रुख पे नकाब रहने दो.... वाह.

शायर नसीम काज़मी की एक बेहद खूबसूरत गज़ल है आशियाने की बात करते हो  वैसे चित्रा जी इन ग़ज़लों के साथ कुछ इन ग़ज़लों के बनने की बातें भी अगर बांटती तो सोने पे सुहागा हो जाता. हादसा था गुजर गया होगा , किसके जाने की बात करते हो  जैसे अशआर सुनकर बहुत कुछ महसूस होता है.

अंतिम गज़ल के शायर हैं गुलज़ार साहब. दर्द हल्का है  को सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे एल्बम कोई बात चले  के लिए पहले इसे चुना गया होगा, मगर बाद में सुझाव बदल दिया गया होगा, क्योंकि उस एल्बम की एक गज़ल में भी गुलज़ार खुद अपनी आवाज़ में इस गज़ल का एक मिसरा बोलते सुनाई दिए हैं आपके बाद भी हर घडी हमने, आपके साथ ही गुज़री है . वही गुलज़ार, वही जगजीत वही जादू....और क्या कहें.

दोस्तों ऐसा तोहफा हाथ से छोडना समझदारी बिलकुल नहीं होगी. ये एल्बम हर हाल में आपकी लाईब्रेरी का हिस्सा हो, हमारी सिफारिश तो यही रहेगी. चलते चलते एक बार फिर चित्रा सिंह का बहुत बहुत आभार जिन्होंने हम जैसे जगजीत प्रेमियों के लिए उनकी आवाज़ को एक बार फिर से जिंदा कर दिया इस खूबसूरत एल्बम का नजराना देकर. आप ओनलाईन भी इन ग़ज़लों का लुत्फ़ उठा सकते हैं नीचे दिए लिंकों में.

गाना डॉट कॉम
स्मैश हिट्स

Comments

इस जानकारी के लिए आपका बहुत बहुत आभार ! जगजीत सिंह साहब की इस एल्बम के बारे मे सुना तो था पर अधिक जानकारी नहीं मिल पायी थी !
ब्लॉग बुलेटिन की आज की बुलेटिन सब 'उल्टा-पुल्टा' चल रहा है - ब्लॉग बुलेटिन मे आपकी पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...