Skip to main content

चित्रकथा - 52: वर्ष 2017 के श्रेष्ठ फ़िल्मी गीत

अंक - 52

वर्ष 2017 के श्रेष्ठ फ़िल्मी गीत


"मैं फिर भी तुमको चाहूंगा..." 




’रेडियो प्लेबैक इन्डिया’ के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार! मित्रों, आज मेरी और आपकी यह मुलाक़ात वर्ष 2018 की पहली मुलाक़ात है, इसलिए सबसे पहले मैं आप सभी को नववर्ष 2018 की हार्दिक शुभकमानाएँ देता हूँ, और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह वर्ष आप सभी के जीवन में सफलता, उत्तर स्वास्थ्य और ख़ुशियाँ ले आए। वर्ष 2017 के समाप्त होते ही ’चित्रकथा’ का भी एक वर्ष पूरा हो गया। मुझे बेहद ख़ुशी है कि आप सभी को यह स्तंभ पसंद आया और समय-समय पर अपनी मूल्यवान प्रतिक्रियाओं से इस स्तंभ को और भी बेहतर बनाने के लिए मेरा हौसला अफ़ज़ाई किया। मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि वर्ष 2018 में भी इस स्तंभ में आप बहुत से रोचक लेख पढ़ पाएंगे जो फ़िल्म और फ़िल्म-संगीत के अलग अलग पहलुयों को उजागर करेंगे। लेकिन आज ’चित्रकथा’ की इस साल की पहली कड़ी में हम ज़रा पीछे मुड़ कर देखना चाहेंगे। 2017 में प्रकाशित ’चित्रकथा’ के अंकों पर ग़ौर किया जाए तो हम पाएंगे कि इन्हें हम चार भागों में बाँट सकते हैं। पहले भाग में वो तमाम श्रद्धांजलि के अंक आते हैं जिन कलाकारों का पिछले वर्ष निधन हुआ है। इनमें शामिल हैं अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ान, किशोरी अमोनकर, पंडित जयराम आचार्य, विनोद खन्ना, उस्ताद रईस ख़ान, रीमा लागू, रॉजर मूर, सबिता चौधरी, शिवराज, चेस्टर बेनिंग्टन, क्रिस कॉरनेल, इन्दर कुमार, ज़फ़र गोरखपुरी, शकीला और मीना कपूर। इनके अलावा जिन प्रयात कलाकारों पर हम श्रद्धांजलि एपिसोड प्रकाशित नहीं कर सके, उन्हें हमने साल के अन्त में विशेषांक ’बिछड़े सभी बारी बारी’ में याद किया। इनमें शामिल हैं ओम पुरी, टॉम ऑल्टर, कुन्दन शाह, लेख टंडन, राम मुखर्जी, मोहन कुमार, श्यामा, बहादुर नानजी और शशि कपूर। 

’चित्रकथा’ के दूसरे भाग में आता है 2017 में प्रदर्शित हिन्दी फ़िल्मों के गीत-संगीत की समीक्षा के चार एपिसोड्स - जनवरी से मार्च, अप्रैल से जून, जुलाई-अगस्त तथा सितंबर से दिसंबर। तीसरा हिस्सा है ’फ़िल्म जगत के इस दशक के नवोदित नायक’ श्रॄंखला जिसकी कुल आठ कड़ियाँ प्रकाशित हुई हैं पिछले साल। 2018 में भी यह श्रॄंखला जारी रहेगी। और 2017 के ’चित्रकथा’ के चौथे भाग में शामिल हैं फ़िल्म और फ़िल्म-संगीत के विभिन्न पहलुयों पर शोधालेख, जिनमें उल्लेखनीय रहे - "बिमल राय की मृत्यु की अजीबोग़रीब कहानी", "महेन्द्र कपूर के गाए देशभक्ति फ़िल्मी गीत", "आशा भोसले के बाद ओ.पी. नय्यर की पार्श्वगायिकाएँ", "गुलज़ार के गीतों में विरोधाभास", "फ़िल्मी गीतों में I love you", "शकील बदायूनी के लिखे होली गीत", "फ़िल्मों में ’मेरा रंग दे बसन्ती चोला’", "1997 की तीन फ़िल्मों में तीसरे लिंग का सकारात्मक चित्रण", "अप्रैल फ़ूल पर बनी देश विदेश की फ़िल्में", "नक्श ल्यालपुरी के लिखे 60 मुजरे", "फ़िल्म-संगीत में उत्तर प्रदेश का लोक संगीत", "ॠषिकेश मुखर्जी की फ़िल्मों में मुकेश के गाए गीत", "हाल के फ़िल्मी गीतों में शास्त्रीय रागों की छाया", "रामायण पर बनी पाँच हिन्दी फ़िल्में", "फ़िल्म संगीत में भाई-बहन की जोड़ियाँ", "फ़िल्मी गीतों में पहेलियाँ", "हिन्दी फ़िल्मों में मिर्ज़ा ग़ालिब की ग़ज़लें", और "फ़िल्मी गीतों में मुहावरों का प्रयोग"। इनके अलावा गुज़रे ज़माने की अदाकारा आशालता बिस्वास की पुत्री शिखा बिस्वास वोहरा से बातचीत और गुज़रे ज़माने के संगीतकार बसन्त प्रकाश के पुत्र ऋतुराज सिसोसिया से बातचीत भी प्रकाशित हुई।




मित्रों, आज हम ’चित्रकथा’ में पिछले साल पर नज़र डाल रहे हैं। तो क्यों ना पिछले साल की फ़िल्मों के कुछ अच्छे गीतों को दोबारा सुन लिया जाए। इसके लिए हमने ’रेडियो प्लेबैक इन्डिया’ के सदस्यों से उनकी पसन्द जानने की कोशिश की। सजीव सारथी, संज्ञा टंडन, पूजा अनिल और आपके इस दोस्त सुजॉय चटर्जी की मिली-जुली पसन्द को ध्यान में रखते हुए हम वर्ष 2017 के 25 श्रेष्ठ गीतों की सूची पर पहुँचे। ये 25 गीत किसी पायदान रूपी क्रम में नहीं सजाए गए हैं, और ना ही हम किसी काउन्टडाउन के स्वरूप में इन्हें पेश कर रहे हैं। बस यूं समझ लीजिए कि ’रेडियो प्लेबैक इन्डिया’ के सदस्यों द्वारा चुने गए वर्ष 2017 की ये श्रेष्ठ रचनाएँ हैं। तो आइए वर्ष 2018 के ’चित्रकथा’ स्तंभ की पहली कड़ी में नज़र डालें बीते बरस 2017 के श्रेष्ठ हिन्दी फ़िल्मी गीतों पर। गीत के बोल पर क्लिक करके इन गीतों को सुना जा सकता है।

1. एन्ना सोणा तैणु रब ने बनाया

फ़िल्म - ओके जानू
गायक - अरिजीत सिंह
गीतकार - गुलज़ार
संगीतकार - ए. आर. रहमान


2. ज़ालिमा

फ़िल्म - रईस
गायक - अरिजीत सिंह, हर्षदीप कौर
गीतकार - अमिताभ भट्टाचार्य
संगीतकार - JAM8


3. ओ रे रंगरेज़ा

फ़िल्म - जॉनी एल एल बी 2
गायक - सुखविंदर सिंह, मुर्तुज़ा मुस्तफ़ा, क़ादिर मुस्तफ़ा
गीतकार - जुनैद वासी
संगीतकार - विशाल खुराना


4. बावरा मन राह ताके तरसे रे

फ़िल्म - जॉनी एल एल बी 2
गायक - जुबिन नौटियाल, नीति मोहन, रीक चक्रवर्ती
गीतकार - जुनैद वासी
संगीतकार - चिरंतन भट्ट


5. ये इश्क़ है

फ़िल्म - रंगून
गायक - अरिजीत सिंह
गीतकार - गुलज़ार
संगीतकार - विशाल भारद्वाज


6. तूने ही मुझे बरबाद किया है

फ़िल्म - अनारकली ऑफ़ आरा
गायक - स्वाति शर्मा
गीतकार - डॉ. सागर
संगीतकार - रोहित शर्मा


7. ओ रे कहारों

फ़िल्म - बेगम जान
गायक - कल्पना पटवारी, अल्तमश फ़रीदी
गीतकार - कौसर मुनीर
संगीतकार - अनु मलिक


8. तिनका तिनका

फ़िल्म - ट्युब लाइट
गायक - राहत फ़तेह अली ख़ान
गीतकार - कौसर मुनीर
संगीतकार - प्रीतम


9. ग़लती से मिसटेक

फ़िल्म - जग्गा जासूस
गायक - अरिजीत सिंह, अमित मिश्र
गीतकार - अमिताभ भट्टाचार्य
संगीतकार - प्रीतम


10. हवायें

फ़िल्म - जब हैरी मेट सेजल
गायक - अरिजीत सिंह
गीतकार - इरशाद कामिल
संगीतकार - प्रीतम


11. नज़्म नज़्म 

फ़िल्म - बरेली की बरफ़ी
गायक - ऑर्को
गीतकार - ऑर्को
संगीतकार - ऑर्को


12. बर्फ़ानी

फ़िल्म - बाबूमोशाइ बन्दूकबाज़
गायक - अरमान मलिक
गीतकार - ग़ालिब असद भोपाली
संगीतकार - गौरव दगाँवकर, देबोज्योति मिश्र, जोएल


13. मेरे रश्क़-ए-क़मर

फ़िल्म - बादशाहो
गायक - नुसरत फ़तेह अली ख़ान, राहत फ़तेह अली ख़ान
गीतकार - नुसरत फ़तेह अली ख़ान, मनोज मुन्तशिर
संगीतकार - नुसरत फ़तेह अली ख़ान, तनिष्क बागची


14. कान्हा

फ़िल्म - शुभ मंगल सावधान
गायक - शाशा तिरुपति
गीतकार - तनिष्क - वायु
संगीतकार - तनिष्क - वायु


15. मैं कौन हूँ

फ़िल्म - सीक्रेट सुपरस्टार
गायक - मेघना मिश्र
गीतकार - कौसर मुनीर
संगीतकार - अमित त्रिवेदी


16. तू बन जा गली बनारस की

फ़िल्म - शादी में ज़रूर आना
गायक - असित त्रिपाठी, शशि
गीतकार - शकील आज़मी
संगीतकार - राशिद ख़ान


17. जोगी

फ़िल्म - शादी में ज़रूर आना
गायक - यासिर देसाई, आकांशा शर्मा
गीतकार - ऑर्को
संगीतकार - ऑर्को


18. दिल दिया गल्लां

फ़िल्म - टाइगर ज़िन्दा है
गायक - आतिफ़ असलम
गीतकार - इरशाद कामिल
संगीतकार - विशाल-शेखर


19. कान्हा सो जा ज़रा

फ़िल्म - बाहूबली 2
गायक - मधुश्री
गीतकार - मनोज मुन्तशिर
संगीतकार - एम. एम. क्रीम


20. मैं फिर भी तुमको चाहूंगा

फ़िल्म - हाफ़ गर्लफ़्रेण्ड
गायक - अरिजीत सिंह, शाशा तिरुपति
गीतकार - मनोज मुन्तशिर
संगीतकार - मिथुन


21. जाने दे

फ़िल्म - क़रीब क़रीब सिन्गल
गायक - आतिफ़ असलम, विशाल मिश्र
गीतकार - राज शेखर
संगीतकार - विशाल किश्र


22. मैं तेरे क़ाबिल हूँ या तेरे क़ाबिल नहीं

फ़िल्म - क़ाबिल
गायक - जुबिन नौटियाल, पलक मुछाल
गीतकार - नासिर फ़राज़
संगीतकार - राजेश रोशन


23. माना के हम यार नहीं

फ़िल्म - मेरी प्यारी बिंदु
गायक - परिनीति चोपड़ा
गीतकार - कौसर मुनीर
संगीतकार - सचिन-जिगर


24. आए बिदेसिया मोरे द्वारे

फ़िल्म - वेडिंग् ऐनिवर्सरी
गायक - उस्ताद राशिद ख़ान, शीर्षा चक्रवर्ती
गीतकार - मानवेन्द्र
संगीतकार - अभिषेक राय


25. बाबुल मोरा नैहर छूट ही जाए

फ़िल्म - पूर्णा
गायक - अरिजीत सिंह
गीतकार - अमिताभ भट्टाचार्य
संगीतकार - सलीम-सुलेमान


तो दोस्तों, ये था इस साल का पहला ’चित्रकथा’ का अंक। आशा है वर्ष 2017 के इन चुनिन्दा गीतों को सुन कर आपको आनन्द आया होगा। अगले सप्ताह से हम ’चित्रकथा’ के सफ़र को आगे बढ़ाएंगे नए नए अंकों के साथ। तब तक के लिए अपने इस दोस्त सुजॉय चटर्जी को अनुमति दीजिए, नमस्कार!


आख़िरी बात

’चित्रकथा’ स्तंभ का आज का अंक आपको कैसा लगा, हमें ज़रूर बताएँ नीचे टिप्पणी में या soojoi_india@yahoo.co.in के ईमेल पते पर पत्र लिख कर। इस स्तंभ में आप किस तरह के लेख पढ़ना चाहते हैं, यह हम आपसे जानना चाहेंगे। आप अपने विचार, सुझाव और शिकायतें हमें निस्संकोच लिख भेज सकते हैं। साथ ही अगर आप अपना लेख इस स्तंभ में प्रकाशित करवाना चाहें तो इसी ईमेल पते पर हमसे सम्पर्क कर सकते हैं। सिनेमा और सिनेमा-संगीत से जुड़े किसी भी विषय पर लेख हम प्रकाशित करेंगे। आज बस इतना ही, अगले सप्ताह एक नए अंक के साथ इसी मंच पर आपकी और मेरी मुलाक़ात होगी। तब तक के लिए अपने इस दोस्त सुजॉय चटर्जी को अनुमति दीजिए, नमस्कार, आपका आज का दिन और आने वाला सप्ताह शुभ हो!




शोध,आलेख व प्रस्तुति : सुजॉय चटर्जी 
प्रस्तुति सहयोग : कृष्णमोहन मिश्र  



रेडियो प्लेबैक इण्डिया 

Comments

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की