Skip to main content

छाया-गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता के परिणाम


छाया-गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता के परिणाम



’रेडियो प्लेबैक इंडिया’ की तरफ़ से आप सभी को सुजॉय चटर्जी का नमस्कार! गत 16 जनवरी को ’छाया गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता’ की घोषणा की गई थी। तब से लेकर प्रतियोगिता की समय-सीमा पूरी होने तक, यानी कि 10 फ़रवरी तक करीब-करीब 550 पाठक इस प्रतियोगिता के पेज पर पधारे, और उनमें से कईयों ने अपनी अपनी प्रविष्टि भेज कर हमारे इस पूरे आयोजन को सफल व सार्थक बनाया। इसके लिए हम आप सभी का तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

’विविध भारती’ के प्रसिद्ध ’छाया गीत’ कार्यक्रम के स्वरूप में आलेख लिख कर और गीतों का चयन कर आप सब ने हमें भेजा, और हमारी निर्णायक मंडल ने सभी प्रविष्टियों को भाषा, आलेख की सुन्दर प्रस्तुति और गीतों के चयन के पैमानों पर परखा, और विजेताओं का निर्धारण किया।


परिणाम


प्रथम स्थान - आशा गुप्ता, पोर्ट ब्लेअर

द्वितीय स्थान - प्रकाश गोविन्द, लखनऊ

द्वितीय स्थान - मिठाई लाल, वाराणसी

तृतीय स्थान - व्योमा मिश्र, इन्दौर



आप सभी विजेताओं को ’रेडियो प्लेबैक इंडिया’ की हार्दिक बधाई!



निर्णायक मंडल

1. कृष्णमोहन मिश्र (वरिष्ठ पत्रकार)
2. सजीव सारथी (कवि व गीतकार)
3. संज्ञा टंडन (वरिष्ठ नैमित्तिक उद्‍घोषिका, आकाशवाणी बिलासपुर)

आप तीनों आदरणीय निर्णायक महोदय/महोदया का बहुत बहुत धन्यवाद!



पुरस्कार

आप चारों विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप हम प्रदान कर रहे हैं आप ही के द्वारा लिखे गए ’छाया गीत’ आलेख का श्रव्य संस्करण। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अपना लिखा हुआ ’छाया गीत’ सुन सकते हैं। इन्हें तैयार किया संज्ञा टंडन जी ने जिनका हम शुक्रिया अदा करते हैं।

आशा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत ’छाया गीत’






प्रकाश गोविन्द द्वारा प्रस्तुत ’छाया गीत’




मिठाई लाल द्वारा प्रस्तुत ’छाया गीत’




व्योमा मिश्र द्वारा प्रस्तुत ’छाया गीत’



इस पुरस्कार के अलावा ’रेडियो प्लेबैक इंडिया’ आप चारों विजेताओं को यह मौका देती है कि आप अपना लिखा सिनेमा या सिनेमा-संगीत से जुड़ा कोई लेख हमारे साप्ताहिक स्तंभ ’चित्रकथा’ में प्रकाशित करवा सकते हैं। इसके लिए आप अपना लेख soojoi_india@yahoo.co.in के पते पर लिख भेजिए। लेख मौलिक होना आवश्यक है।



तो आज बस इतना ही, विजेताओं को एक बार फिर से बधाई तथा आप सभी को धन्यवाद देते हुए आज की प्रस्तुति हम यहीं समाप्त करते हैं, अगले शनिवार ’चित्रकथा’ के साथ मैं, सुजॉय चटर्जी, वापस लौटूंगा, तब तक के लिए अनुमति दीजिए, नमस्कार!


प्रस्तुति : सुजॉय चटर्जी  



रेडियो प्लेबैक इण्डिया 

Comments

Sajeev said…
Sabhi vijetaaon ko badhaai, sangya ji rocks....excellent concept sujoi bhai
Anonymous said…
First time Excellent to see read & hear. Weldone

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...