Skip to main content

सिने पहेली - 100

सिने पहेली –100




'सिने पहेली' के सभी प्रतियोगियों व पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार! दोस्तों, आज 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के लिए और ख़ास तौर से इस स्तंभ के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज 'सिने पहेली' लगा रही है अपना शतक। दसवें सेगमेण्ट का दसवाँ और अन्तिम एपिसोड, अर्थात्‍ 'सिने पहेली' का 100वाँ अंक, जिसे प्रस्तुत करते हुए मुझे बड़ी ख़ुशी हो रही है। 2 जनवरी 2012 को 'सिने पहेली' का यह सफ़र शुरू हुआ था, और लगातार सवाल दर सवाल, एपिसोड दर एपिसोड, और सेगमेण्ट दर सेगमेण्ट पहेलियों का यह कारवाँ आगे बढ़ता चला गया। इस सफ़र के हमसफ़र बनें आप सब प्रतियोगी और यह आप ही के उत्साह, मेहनत और भागीदारी का नतीजा है जो यह कारवाँ अपनी मंज़िल तक पहुँचने में कामयाब हुआ। इसके लिए हम आपके अत्यन्त आभारी हैं और बधाई के पात्र भी। 'सिने पहेली' के इस माइलस्टोन एपिसोड में एक बार फिर आप सभी का हार्दिक स्वागत है और प्रस्तुत है इस प्रतियोगिता के अन्तिम सेगमेण्ट की अन्तिम पहेली, यानी 'सिने पहेली-100'।


आज की पहेली : उल्टा-पुल्टा

आज की पहेली में नीचे 9 फ़िल्मों के नामों के अक्षर आगे-पीछे करके (in random order) दिये गये हैं। आपको इन अक्षरों को सही क्रम में लगाकर फ़िल्मों के नाम पहचानने हैं। इन 9 फ़िल्मों के नामों के अक्षरों को सही क्रम में लगाने के बाद जहाँ-जहाँ लाल गोलाकार चिन्ह दिये गये हैं, उन अक्षरों को एक बार फिर से सही क्रम में लगाने पर एक और फ़िल्म का नाम बन जायेगा और इसे भी आपको पहचानने हैं। आपकी सुविधा के लिए बता दें कि ये सभी फ़िल्म शीर्षक अंग्रेज़ी के शब्द हैं।



अपने जवाब आप हमें cine.paheli@yahoo.com पर 13 फ़रवरी शाम 5 बजे तक ज़रूर भेज दीजिये।



पिछली पहेली का हल


1. हम कहाँ खो गए, तुम कहाँ खो गए, हम मिले तो ये दोनों जहां खो गए......(फिल्‍म - वकील बाबू) - लता मंगेशकर, शशि कपूर

2. पीछा ना छोड़ूंगी, रिश्‍ता मैं जोड़ूंगी.....(‍फिल्‍म - शिव शक्ति) - अलका याज्ञ्निक, शत्रुघन सिन्हा

3. कैसे बताऊँ मैं तुम्‍हें, मेरे लिए तुम कौन हो....(फिल्‍म - वजूद) - नाना पाटेकर

4. यह संवाद फिल्‍म 'दाग' से लिया गया है जो एक कविता के रूप में है (कविता का शीर्षक है 'आप क्या जाने मुझको समझते हैं क्या, मै तो कुछ भी नहीं') - राजेश खन्ना

5. क्‍यूं हवा आज यूं गा रही है......(फिल्‍म - वीर जारा) - यश चोपड़ा, लता मंगेशकर, सोनू निगम।





पिछली पहेली के विजेता


इस बार कुल 5 प्रतियोगियों ने पहेली को सुलझाने की कोशिशें की। इस बार केवल विजय कुमार व्यास जी ने ही 100% सही जवाब दिया है और बने हैं 'सरताज प्रतियोगी'। बहुत बहुत बधाई आपको विजय जी! अधिकतर प्रतियोगी चूक गये दूसरे सवाल पर। आइए नज़र डालें सम्मिलित स्कोर कार्ड पर...



और अब महाविजेता स्कोर-कार्ड पर भी एक नज़र डाल लेते हैं।




इस सेगमेण्ट की समाप्ति पर जिन पाँच प्रतियोगियों के 'महाविजेता स्कोर कार्ड' पर सबसे ज़्यादा अंक होंगे, वो ही पाँच खिलाड़ी केवल खेलेंगे 'सिने पहेली' का महामुकाबला (22 फ़रवरी) और इसी महामुकाबले से निर्धारित होगा 'सिने पहेली महाविजेता'। 


एक ज़रूरी सूचना:


'महाविजेता स्कोर कार्ड' में नाम दर्ज होने वाले खिलाड़ियों में से कौछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस खेल को छोड़ चुके हैं, जैसे कि गौतम केवलिया, रीतेश खरे, सलमन ख़ान, और महेश बसन्तनी। आप चारों से निवेदन है (आपको हम ईमेल से भी सूचित कर रहे हैं) कि आप इस प्रतियोगिता में वापस आकर महाविजेता बनने की जंग में शामिल हो जायें। इस सेगमेण्ट के अन्तिम कड़ी तक अगर आप वापस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुए तो महाविजेता स्कोर कार्ड से आपके नाम और अर्जित अंख निरस्त कर दिये जायेंगे और अन्य प्रतियोगियों को मौका दे दिया जायेगा।


तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह हम पुन: उपस्थित होंगे 'सिने पहेली' के अब तक के स्कोर-कार्ड के साथ। साथ ही देंगे और अधिक जानकारी 22 फ़रवरी को पोस्ट होने वाले 'महा-मुकाबले' के बारे में। तो बने रहिये हमारे साथ और सुलझाते रहिये अपनी ज़िंदगी की पहेलियों के साथ-साथ 'सिने पहेली' भी, नमस्कार!


प्रस्तुति : सुजॉय चटर्जी

Comments

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की