Skip to main content

और आज बारी है 'सिने पहेली' के महामुक़ाबले की....

सिने पहेली : महा-मुक़ाबला




'सिने पहेली' के सभी चाहने वालों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, आज वह दिन आ गया है जिसका शायद आप सभी को बेसब्री से इन्तज़ार था। जी हाँ, आज बारी है 'सिने पहेली' प्रतियोगिता की अन्तिम भिड़न्त, यानी महामुकाबले की। जैसा कि पिछले हफ़्ते हमें पाँच प्रतियोगी मिल गये हैं इस महामुकाबले के लिए, आप पाँचों के बीच होगा यह आख़िरी जंग और इसी जंग के परिणाम से घोषित होगा 'सिने पहेली' का महाविजेता। आगे बढ़ने से पहले आइए एक बार फिर जान लें कि कौन पाँच खिलाड़ियों ने क्वालिफ़ाई किया है इस महासंग्राम में।



आप पाँचों को ढेरों शुभकामनाएँ और आप में से कोई भी जीत सकता है 'महाविजेता' का ख़िताब। अपने आप को ज़रा सा भी कम न समझें और जी-जान लगा दीजिये महाविजेता बनने के लिए। आपकी मेहनत ज़रूर रंग लायेगी। अब ज़्यादा समय न गँवाते हुए सीधे चलते हैं महामुक़ाबले के सवालों पर। तो ये रहे 10 सवाल जिन्हें आपको हल करने हैं-



महा-मुक़ाबले के सवाल


सिने पहेली के इस निर्णायक महामुक़ाबले के 10 सवाल ये रहे...

1. तीस के दशक के शुरुआती दौर का यह एक गीत है जिसका मुखड़ा शुरू होता है दो संगीतकारों के नामों से। जी हाँ, दो संगीतकारों का पूरा पूरा नाम (जैसा रेकॉर्ड/ कैसेट पर प्रकाशित होता रहा है) इस गीत के मुखड़े में मौजूद है। कौन सा गीत है यह? (10 अंक)

2. एक ऐसी फ़िल्म का नाम बताइये जिस फ़िल्म में मीना कुमारी का पार्श्वगायन तीन गायिकाओं ने किया है अलग अलग गीतों में - लता मंगेशकर, आशा भोसले और गीता दत्त। (10 अंक)

3. नीचे दिये हुए चित्र को ध्यान से देखिये और बताइये कि इसका नुसरत फ़तेह अली ख़ान से क्या वास्ता है? (10 अंक)



4. भारतीय सिनेमा का यह एक माइलस्टोन फ़िल्म है। इस फ़िल्म में एक ऐसा गीत है जिसमें एक अभिनेता का पार्श्वगायन दो गायक करते हैं और एक अभिनेत्री का पार्श्वगायन दो गायिकायें करती हैं। इसी गीत में ये ही दो गायक एक और अभिनेता का भी पार्श्वगायन करते हैं और ये ही दो गायिकायें एक और अभिनेत्री का भी पार्श्वगायन करती हैं। है न मज़ेदार? तो बताइये कि कौन सा गीत है यह? (10 अंक)

5. इन दो कलाकारों को पहचानिये। (5+5=10 अंक)



6. एक गीत ऐसा है जिसमें नरगिस का डबल रोल है, अर्थात्‍ नरगिस दो किरदार निभा रही हैं, और इन दो किरदारों को दो गायिकाओं ने अपनी आवाज़ें दी हैं। एक राजकुमारी और दूसरीं लता मंगेशकर। 50 के दशक के किसी फ़िल्म का यह गीत है। कौन सा गीत है यह? (10 अंक)

7. गुज़रे ज़माने के कुछ बेहद मशहूर कलाकारों की तस्वीरें आप नीचे देख सकते हैं। बताइये कि किस एक गीत के माध्यम से आप इन सभी कलाकारों को आपस में जोड़ सकते हैं? (10 अंक)



8. नीचे दिये हुए प्लेयर पर क्लिक कर संगीत के अंश को सुनें और बतायें कि यह किस गीत का इंटरल्यूड संगीत है। (10 अंक)


9. त्रिलोक कपूर, अभि भट्टाचार्य, सनी देओल और शाहरुख ख़ान को आप किस तरह से आपस में जोड़ सकते हैं? (10 अंक)

10. नीचे दिये हुये तसवीर को ध्यान से देख कर बताइये कि रिक्त स्थान पर किस फ़िल्म का पोस्टर होना चाहिये और क्यों? (10 अंक)





अपने जवाब आप हमें cine.paheli@yahoo.com पर 28 फ़रवरी भारतीय समयानुसार रात 10 बजे तक ज़रूर भेज दीजिये।

महाविजेता और पुरस्कारों की घोषणा 1 मार्च प्रात: 9 बजे इसी मंच पर की जायेगी।

तो आज बस इतना ही, देखते हैं किसमें कितना है दम। हम आप पाँचों महासंग्रामियों से यही कहेंगे कि 'All the Best'!!! परिणाम जो भी हो, आप सब पूरी कोशिश कीजिये इन सवालों को सुलझाने की, यही ज़्यादा ज़रूरी है! तो ढेरों शुभकामनाओं के साथ अब मैं विदा लेता हूँ, मुलाक़ात होगी अगले शनिवार 'महाविजेता' के नाम के साथ, नमस्कार!


प्रस्तुति : सुजॉय चटर्जी

Comments

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...