Skip to main content

छाया-गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता





छाया-गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता





रेडियो और ख़ास तौर से ’विविध भारती’ के नियमित श्रोताओं के लिए एक रोचक प्रतियोगिता लेकर आ रहा है ’रेडियो प्लेबैक इण्डिया’। ’विविध भारती’ का एक प्रसिद्ध कार्यक्रम है ’छाया-गीत’। जैसा कि आप जानते हैं कि इस कार्यक्रम में उद्‍घोषक अपनी पसन्द के गीतों को एक भाव या सूत्र में पिरो कर एक सुन्दर आलेख के साथ प्रस्तुत करते हैं। क्या आपने कभी मन ही मन एक भाव पर आधारित गीतों को पिरोया है? क्या आपने कभी अनजाने में किसी गीत के लिए कुछ काव्यात्मक शब्द कहे हैं? एक ही धागे में पिरो कर क्या आपने भी कभी ऐसी कोई गीत-माला बनाई है? ’छाया-गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता’ में आपको यही करना है, अर्थात् आपको ’छाया-गीत’ का एक आलेख तैयार कर हमें भेजना है, ठीक वैसे ही जैसे कि हर रात ’विविध भारती’ पर आप सुनते हैं। आकर्षक और श्रेष्ठ पाँच आलेखों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के नियम इस प्रकार हैं...

प्रतियोगिता के नियम -

1. प्रतियोगी को किसी एक भाव या शीर्षक पर छह गीत चुनने हैं और इन्हें एक सूत्र में पिरो कर ’छाया-गीत’ की शक्ल में एक आलेख तैयार करना है। 

2. चुने गए गीत उनके मुखड़े की पहली पंक्ति और उनके फ़िल्मों के नामों के साथ आलेख के उचित स्थानों में होने चाहिए।

3. एक प्रतियोगी केवल एक ही आलेख भेज सकते हैं।

4. आलेख को हिन्दी में लिखना होगा या फिर हिन्दी का अंग्रेज़ी में लिप्यान्तरण (transliterate) करके भेजना होगा।

5. आलेख chhayageet@yahoo.com के ई-मेल पते पर भेजना होगा।

6. आलेख भेजने की अन्तिम तिथि -  10 फ़रवरी 2017

7. प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 24 फ़रवरी 2017 को ’रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ पर की जाएगी।

8. निर्णायक मंडल में कवि, गीतकार, पत्रकार और आकाशवाणी के उद्‍घोषक शामिल होंगे। निर्णायक मंडल का निर्णय अन्तिम निर्णय होगा।

9. पुरस्कार स्वरूप श्रेष्ठ पाँच आलेखों को ’रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ पर प्रतियोगी के नाम और चित्र के साथ प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही अगर प्रतियोगी चाहें तो उनका लिखा कोई अन्य लेख भी हम प्रकाशित कर सकते हैं। यह लेख सिनेमा, संगीत (किसी भी तरह का संगीत) या साहित्य के विषयों पर होने चाहिए।


तो देर किस बात की! जल्दी से तय कीजिए कोई एक भाव या विषय, चुनिए मनपसन्द छह गीत, और पिरो डालिए उन्हें एक सूत्र में, और तैयार कीजिए ’छाया-गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता’ के लिए अपना सुन्दर आलेख। याद रहे, अन्तिम तिथि 10 फ़रवरी 2017 है!



आयोजक : सुजॉय चटर्जी  


रेडियो प्लेबैक इण्डिया 

Comments

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

मोहनवीणा और विश्वमोहन भट्ट : SWARGOSHTHI – 247 : MOHAN VEENA & VISHWAMOHAN BHATT

स्वरगोष्ठी – 247 में आज संगीत के शिखर पर – 8 : पण्डित विश्वमोहन भट्ट मोहनवीणा के अन्वेषक और वादक पण्डित विश्वमोहन भट्ट रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी सुरीली श्रृंखला – ‘संगीत के शिखर पर’ की आठवीं कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-रसिकों का एक बार पुनः हार्दिक स्वागत करता हूँ। इस श्रृंखला में हम भारतीय संगीत की विभिन्न विधाओं में शिखर पर विराजमान व्यक्तित्व और उनके कृतित्व पर चर्चा कर रहे हैं। संगीत गायन और वादन की विविध लोकप्रिय शैलियों में किसी एक शीर्षस्थ कलासाधक का चुनाव कर हम उनके व्यक्तित्व का उल्लेख और उनकी कृतियों के कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। आज श्रृंखला की आठवीं कड़ी में हम पश्चिम के लोकप्रिय तंत्रवाद्य हवाइयन गिटार या स्लाइड गिटार के परिवर्तित भारतीय रूप ‘मोहनवीणा’ के अन्वेषक और विश्वविख्यात वादक पण्डित विश्वमोहन भट्ट के व्यक्तित्व और कृतित्व की संक्षिप्त चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही इस वाद्य के मूल उद्गम पर भी चर्चा करेंगे। आज हम आपको पण्डित विश्वमोहन भट्ट द्वारा मोहनवीणा पर...